अक्टूबर की छुट्टियों में दिल्ली के आसपास घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये जगह, नहीं होगा वापस आने का मन
Tourist Places Near Delhi: अक्टूबर का महीना काफी शानदार होता है क्योंकि इस समय मौसम सुहाना रहता है और त्यौहारों की वजह से लॉन्ग वीकेंड भी मिल जाता है। ऐसे में दिल्ली के पास घूमने का प्लान कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
अक्टूबर में घूमने की जगह (सौ. फ्रीपिक)
Tourist Places to Visit in October: भारत में अक्टूबर का महीना बहुत ही शांत और हल्का ठंडा होता है। मानसून खत्म होने के बाद हर तरह हरियाली और खूबसूरती बिखरी होती है। इस समय तापमान न ज्यादा और न ही कम होता है। ऐसे में ट्रिप का मजा ज्यादा आता है। अगर आप अक्टूबर की छुट्टियों को खराब नहीं करना चाहते हैं तो भारत की कुछ शानदार जगहों को एक्सप्लोर करने जा सकते हैं।
जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर को पिंक सिटी भी कहते हैं। अक्टूबर के समय यहां का मौसम बहुत शांत और सुंदर होता ह। यहां आप हवा महल, आमेर किला, जल महल, सिटी पैलेस जैसी कई ऐतिहासिक चीजें देख सकते हैं। इसके अलावा जयपुर के बाजारों में शॉपिंग का मजा लिया जा सकता है।
आगरा
ताजमहल की वजह से आगरा शहर की पहचान है जहां दुनियाभर से लोग घूमने आते हैं। अक्टूबर में यहां का मौसम बहुत आकर्षक होता है। यहां पर ताजमहल के अलावा फतेहपुर सीकरी, आगरा का किला, इतिमद उद दौला आदि जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां तस्वीरें लेने के लिए भी कई खूबसूरत जगह मौजूद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
33 से बढ़ाकर 37 हो जाएगी सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या, राष्ट्रपति मुर्मु ने दी मंजूरी
22 मई को दिल्ली दौरे पर जाएंगे ‘थलापति’ विजय, पीएम मोदी के साथ होगी पहली बड़ी बैठक
BRICS 2026 Summit: सम्मेलन में आज दूसरे दिन शामिल होंगे एस जयशंकर, दुनिया के 10 बड़े नेताओं से होगी खास मुलाकात
दिल्ली में चलती बस में दरिंदगी की शिकार पीड़िता ने बताई आपबीती, सीसीटीवी फुटेज ने खोले राज
रणथंभौर
राजस्थान की मशहूर जगह रणथंभौर अक्टूबर से जून के महीने में घूमने के लिए बेस्ट है। यहां पर आप टाइगर सफारी का लुत्फ ले सकते हैं। जंगलों की सफारी करते हुए वन्य जीवों को देखना एक अलग अनुभव है। प्रकृति प्रेमी यहां पर एक बार जरूर आएं।
यह भी पढ़ें:- भारत के इन राज्यों में दशहरा की रौनक देख खुश हो जाएगा मन, समय निकालकर जरूर बनाएं प्लान
मनाली
हिमाचल प्रदेश का मनाली खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जहां का मौसम काफी ठंडा होता है। यहां पर ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं। यहां पर स्थानीय कल्चर और पहनावे को देखकर काफी अच्छा लगेगा।
मसूरी
उत्तराखंड का मसूरी बहुत शानदार ट्रैवल प्लेस है जहां पर मन को शांति मिलती है। यहां आकर आप खुद को प्रकृति के करीब महसूस करते हैं। तनाव भरी जिंदगी से दूर समय बितना है तो मसूरी घूमने का प्लान जरूर बनाएं। यहां पर हर एक लम्हा बहुत यादगार होगा।
भारत की इन शानदार जगहों पर अक्टूबर में घूमने का प्लान जरूर करें जिससे आपका मन और दिमाग दोनों शांत होगा। ये ट्रिप आपको दोबारा रिचार्ज करने का काम करेगी और जिंदगी को नए तरीकों से जीने का अहसास कराएगी।
