Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ramadan: दिल्ली की इन खूबसूरत जगहों पर करें इफ्तार, परिवार और दोस्तों के साथ सुकून से बिताएं समय

रमजान का पाक महीना चल रहा है और ऐसे में दिल्ली की तमाम गलियों में एक अलग रौनक देखी जा सकती है। इस दौरान रोजेदारों के लिए इफ्तार का वक्त बहुत ही खास होता है। जब वह पूरे दिन रोजे के बाद लजीज खाने का आनंद लेते हैं।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Mar 21, 2025 | 04:54 PM

दिल्ली की इन खूबसूरत जगहों पर करें इफ्तार, परिवार और दोस्तों के साथ सुकून से बिताएं समय

Follow Us
Close
Follow Us:

Iftar Places in Delhi: रमजान का पाक महीना चल रहा है और ऐसे में दिल्ली की तमाम गलियों में एक अलग रौनक देखी जा सकती है। इस दौरान रोजेदारों के लिए इफ्तार का वक्त बहुत ही खास होता है। जब वह पूरे दिन रोजे के बाद लजीज खाने का आनंद लेते हैं। दिल्ली में जामा मस्जिद और पुरानी दिल्ली की गलियां इफ्तार के लिए काफी मशहूर हैं। यहां पर आपको तरह-तरह के पारंपरिक व्यंजन मिलते हैं। जहां कई लोग रमजान के महीने में इफ्तार के लिए जामा मस्जिद जाते हैं लेकिन इस दौरान वहां पर कुछ ज्यादा भीड़ देखी जा सकती है। ऐसे में दिल्ली की कुछ बेहतरीन और शांत जगहों पर इफ्तार का आनंद परिवार और दोस्तों के साथ लिया जा सकता है।

चहल-पहल से दूर किसी शांत और खूबसूरत जगह पर इफ्तार करना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। इसके लिए दिल्ली में कई जगह मौजूद हैं जहां पर आप सुकून भरे पल बिता सकते हैं।

इंडिया गेट

दोस्तों और परिवार के साथ प्राकृतिक हवाओं के बीच इफ्तार का मजा लेना चाहते हैं तो इंडिया गेट जा सकते हैं। यह जगह रात के समय बहुत ही सुंदर लगती है। शांत और खूबसूरत माहौल के बीच इफ्तार का मजा दोगुना हो जाएगा। इस जगह पर बैठकर आराम से पिकनिक मनाई जा सकती है।

सुंदर नर्सरी

प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली के बीच सुकून से इफ्तार का लुत्फ लेना चाहते हैं तो सुंदर नर्सरी जा सकते हैं। यह जगह बहुत ही प्यारी और खूबसूरत है। इस जगह पर आपको हरियाली के साथ-साथ शांत और खुशनुमा माहौल भी मिलेगा। बगीचों के बैठकर आप दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

लोधी गार्डन

दिल्ली की सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक जगह लोधी गार्डन इफ्तार के लिए बहुत ही बढ़िया जगह है। यहां पर रमजान के दौरान लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक का मजा लेने आते हैं। हरियाली और खुला वातावरण इस जगह को और भी खास बना देता है। गर्मियों में घूमने के लिए यह काफी अच्छी जगह है। बगीचों और ऐतिहासिक स्मारकों का नजारा, सुंदर झील लोगों को काफी पसंद आती है।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

हुमायूं का मकबरा

रमजान के महीने में ऐतिहासिक और शांत वातावरण की तलाश में हैं तो हुमायूं का मकबरा एक शानदार जगह साबित हो सकती है। यहां की शांत हवा और हरियाली इस जगह को खास बनाती है। भीड़-भाड़ से दूर इफ्तार का आनंद लेने के लिए इस जगह पर घूमने का प्लान किया जा सकता है।  दिल्ली की यह जगह रमजान के महीने में घूमने के लिए बहुत ही सही रहेगी।

हजरत निजामुद्दीन की दरगाह

इफ्तार के साथ-साथ सूफी संगीत का आनंद लेना चाहते हैं तो हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह जाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह जगह सूफी कल्चर के लिए पहचानी जाती है। घर से इफ्तार करने के लिए खाना बनाकर ले जा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर खाने के कई ऑप्शन मिल जाएंगे।

Best places in delhi for iftar party during ramadan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2025 | 04:54 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Ramadan
  • Tour and Travel News

सम्बंधित ख़बरें

1

नागपुर के ये प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घूमने के लिए हैं बेस्ट, परिवार के साथ जरूर जाएं

2

Delhi Flood: यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में बजी खतरे की घंटी, CM Rekha ने जनता के बीच किया दौरा

3

दक्षिण भारत की यात्रा और ज्योतिर्लिंग दर्शन एक साथ करने के लिए बुक करें ये टूर पैकेज

4

दिल्ली के राजा गार्डन में आग से चीख-पुकार, 4 लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.