-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- 38th National Games Will Be Played In These Districts Of Uttarakhand Know All Information
उत्तराखंड के इन जिलों में खेला जाएगा 38वें नेशनल गेम्स, जानें पूरी जानकारी
- Written By: प्रीति शर्मा
उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक खेलों के आयोजन में महज कुछ ही दिनों का समय बचा है। खेल विभाग और स्थानीय प्रशासन इससे संबंधित सारी तैयारियों में जुटी हुई हैं।

38वें नेशनल गेम्स (सौ. सोशल मीडिया)
देहरादून: उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक खेलों के आयोजन में महज कुछ ही दिनों का समय बचा है। खेल विभाग और स्थानीय प्रशासन इससे संबंधित सारी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इन नेशनल गेम्स का आयोजन उत्तराखंड में किया जाएगा। जो 8 जिलों के 12 शहरों में आयोजित होगा। इस संबंध में खेल विभाग ने सभी खेल स्थलों पर सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इन आयोजन स्थलों का अंतिम निरीक्षण किया जाना है। इन खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।
कब होगा 38वें नेशनल गेम्स का आयोजन
बता दें कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 28 जनवरी से 38 वें नेशनल गेम्स का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन उत्तराखंड के लिए बहुत ही गौरवपूर्ण क्षण होगा जो राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा। खेल विभाग द्वारा खेल स्थलों पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है और सौंदर्यीकरण का कार्य भी पूरा किया जा रहा है। यह आयोजन राज्य की खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने में मदद करेगा और भविष्य में इस तरह के बड़े आयोजन की मेजबानी के मार्ग प्रशस्त करेगा।
उत्तराखंड के इन शहरों में होगा खेलों का आयोजन
राज्य को 28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर मिला है। इस बार खेलों में 36 प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। इसमें योगासन भी शामिल है। उत्तराखंड के जिन 12 शहरों में खेलों का आयोजन किया जाएगा इसमें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऋषिकेश, तेहरी, रुद्रपुर, खातिमा, भीमताल, हलद्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, तनकपुर शामिल हैं। वहीं ऊधम सिंह नगर में वॉलीबॉल, साइकलिंग, हैंडबॉल, शूटिंग ट्रैप एंड स्कीट का आयोजन होगा और टनकपुर में डेमोस्ट्रेशन गेम राफ्टिंग होगी।
सम्बंधित ख़बरें
केदारनाथ पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरने से यात्रा बाधित, प्रशासन ने निर्धारित मार्ग पर यात्रा करने की दी सलाह
Kanwar Yatra Route: ABAP की बड़ी मांग, शांतिपूर्ण और सुरक्षित यात्रा के लिए बंद हों मांस-शराब की दुकानें
रुद्रप्रयाग में नदियां उफान पर, पानी में डूबी भगवान शिव की विशाल प्रतिमा, भूस्खलन से ठप हुए मार्ग
4000 पेड़ों की कटाई… ऋषिकेश में जनता का फूटा गुस्सा, CM धामी ने ‘सात मोड़’ प्रोजेक्ट पर लिया ये बड़ा फैसला
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
देहरादून में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, रग्बी, वेटलिफ्टिंग, जूडो, बास्केटबॉल और गोल्फ खेला जाएगा। ऋषिकेश में एक्सट्रीम स्लैम, बीच हैंडबॉल और बीच कबड्डी होगी। हरिद्वार में हॉकी, रेसलिंग और कबड्डी आयोजित होगा। टिहरी में कयाकिंग, कैनोइंग और रोइंग खेला जाएगा। इस नेशनल गेम्स में 3674 पदकों के लिए देश के 9520 खिलाड़ी मैदान में अपना हुनर दिखाते नजर आएंगे। इस बार राष्ट्रीय खेलों में 1120 स्वर्ण, 1120 रजत और 1434 कांस्य पदक के लिए खिलाड़ियों के बीच संग्राम होगा।
38th national games will be played in these districts of uttarakhand know all information
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
Jul 24, 2026 | 05:24 PMWhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड
Jul 24, 2026 | 05:16 PMre NEET में बेटी को मिले कम अंक पिता को आया हार्ट अटैक, सदमे में अहिल्यानगर का परिवार
Jul 24, 2026 | 05:13 PMछात्र आंदोलन के दौरान युवती से बदसलूकी का VIDEO वायरल, मुंबई पुलिस ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
Jul 24, 2026 | 05:13 PMभारत का अनोखा गांव, जहां नाम से नहीं बल्कि सीटी की धुन से बुलाए जाते हैं लोग, जानिए इसके पीछे का रहस्य!
Jul 24, 2026 | 05:08 PMबांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया… शेख हसीना से संपर्क करने के लगे थे आरोप
Jul 24, 2026 | 05:08 PMChaturmas 2026: 25 जुलाई से शुरू हो रहा है चातुर्मास, आखिर 4 महीने में क्यों नहीं किए जाते शुभ कार्य जानिए
Jul 24, 2026 | 05:04 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














