Zomato के CEO दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस क्या है? आंख के पास लगी इस चिप ने मचाई हलचल
Temple Device: Zomato के CEO दीपिंदर गोयल अक्सर अपने इनोवेटिव आइडियाज और बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में वह एक पॉडकास्ट के दौरान फिर चर्चा में आ गए, जहां उन्होंने कुछ खास पहना।
- Written By: सिमरन सिंह
Deepinder Goyal Wear Temple in Raj Shamani's podcast
Temple Gadget Gravity Ageing Hypothesis: Zomato के CEO दीपिंदर गोयल अक्सर अपने इनोवेटिव आइडियाज और बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में वह एक पॉडकास्ट के दौरान फिर चर्चा में आ गए, जहां उनकी आंख के पास लगा एक सिल्वर रंग का छोटा सा गैजेट लोगों की नजरों का केंद्र बन गया। चिप के साइज का यह खास डिवाइस ‘Temple’ नाम से जाना जा रहा है, जिसके फीचर्स और उद्देश्य ने टेक और स्टार्टअप वर्ल्ड में उत्सुकता बढ़ा दी है।
पॉडकास्ट में दिखा अनोखा गैजेट
दरअसल, दीपिंदर गोयल हाल ही में बिजनेस इंफ्लुएंसर राज शमानी के साथ एक पॉडकास्ट में नजर आए। इस बातचीत के दौरान गोयल ने अपनी आंख के पास ‘Temple’ डिवाइस लगाया हुआ था। देखने में यह डिवाइस भले ही बेहद छोटा लगे, लेकिन इसकी क्षमताएं काफी बड़ी बताई जा रही हैं। पॉडकास्ट के दौरान कई यूजर्स ने इस गैजेट को नोटिस किया और इसके बारे में जानने की जिज्ञासा जाहिर की।
पहले भी कर चुके हैं Temple का जिक्र
यह पहली बार नहीं है जब दीपिंदर गोयल ने Temple डिवाइस को लेकर बात की हो। करीब तीन सप्ताह पहले ही वह इस डिवाइस के बारे में जानकारी दे चुके हैं। उस समय उन्होंने इसे एक एक्सपेरिमेंटल डिवाइस बताया था। अब एक बार फिर गोयल को व्हाइट कलर के Temple डिवाइस के साथ देखा गया है, जिससे यह साफ है कि वह लगातार इस पर काम कर रहे हैं और इसे टेस्ट कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Truecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
WhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
1.34 लाख का BSNL का बिना कैमरा वाला फोन, न टावर की जरूरत, न मोबाइल नेटवर्क फिर भी हर जगह करेगा कॉल
YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
Temple डिवाइस क्या करता है?
दीपिंदर गोयल पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि यह गैजेट दिमाग में होने वाले फ्लो को सटीक और रियल-टाइम जानकारी देने में सक्षम है। उनके मुताबिक, Temple को उन्होंने अपनी “Gravity Ageing Hypothesis” से जुड़ी एक रिसर्च के दौरान डेवलप किया है। यानी यह डिवाइस सिर्फ एक वियरेबल गैजेट नहीं, बल्कि दिमाग और उम्र से जुड़े वैज्ञानिक प्रयोगों का हिस्सा भी है।
जल्द हो सकता है लॉन्च
गोयल इस डिवाइस को लेकर पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर चुके हैं, जिसमें “कमिंग सून” लिखा हुआ है। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि Temple जल्द ही लॉन्च हो सकता है, हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक लॉन्च टाइमलाइन सामने नहीं आई है। गोयल ने ‘Temple’ के इंस्टाग्राम पेज को भी टैग किया था, जहां फिलहाल सिर्फ एक पोस्ट मौजूद है। इसके अलावा Temple का एक पोर्टल भी है, जिस पर भी कमिंग सून लिखा दिखाई देता है। आने वाले दिनों में इस डिवाइस से जुड़ी और जानकारियों के सामने आने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े: सिर्फ रास्ता नहीं दिखाता Google Maps, इन छुपे फीचर्स से सफर और खरीदारी दोनों हो जाएंगे आसान
Zomato क्या है?
Zomato एक फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म है, जो रेस्टोरेंट्स के साथ पार्टनरशिप करता है। यूजर्स Zomato ऐप के जरिए अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर करते हैं, जिसे डिलिवरी पार्टनर सीधे रेस्टोरेंट से उनके घर तक पहुंचाते हैं।
