Youtube Shorts पर डालते हैं वीडियो, Google के नए अपडेट से लंबी वीडियो होगी अपलोड
आज कई लोग यूट्यूब की मदद से पैसे कमा रहे हैं और लगातार अपने वीडियो अपलोड करके लोगों को अपनी कहानी बताते हैं। ऐसे में अब यूट्यूब एक नया अपडेट लेकर आया है, जिससे यूजर्स को काफी मदद मिलेगी और वो और भी बेहतर तरीके से अपने वीडियो लोगों तक पहुंचा पाएंगे।
- Written By: सिमरन सिंह
Youtube पर गोगर्ल ने कई नए अपडेट किए है जिसमें Shorts की टाइमिंग भी है (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. यूट्यूब की मदद से कई लोग आज के समय में पैसे कमा रहे हैं और लगातार अपनी वीडियो को अपलोड करके लोगों को अपनी कहानी बताते हैं। ऐसे में अब यूट्यूब एक नया अपडेट लेकर आया है, जिससे यूजर्स को काफी मदद मिलेगी और वे और भी बेहतर तरीके से अपनी वीडियो को लोगों तक पहुंचा पाएंगे।
3 मिनट का होगा शॉट्स
यूट्यूब शॉर्ट्स पर पहले 1 मिनट तक की वीडियो को अपलोड किया जा सकता था, लेकिन यूट्यूब के नए अपडेट के बाद अब आप 3 मिनट तक की वीडियो को शॉर्ट्स में अपलोड कर पाएंगे और यह बदलाव 15 अक्टूबर से लागू होगा। यूट्यूब ने कहा है कि यह बदलाव लोगों की मांग के आधार पर किया गया है। कुछ क्रिएटर्स का कहना था कि वे अपनी कहानी को अच्छी तरह से नहीं बता पाते। ऐसे में 3 मिनट की शॉर्ट्स में वे अपनी कहानी को अच्छी तरह से बता पाएंगे। यूट्यूब ने यह भी कहा है कि यह बदलाव उन वीडियो पर लागू होगा जिनका साइज स्क्वायर या फिर टॉल में होगा। पहले ही अपलोड की गई वीडियो पर कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा। यूट्यूब में यह भी बताया गया है कि जल्दी लंबी वीडियो के लिए भी वह अलग-अलग तरह के अपडेट लेकर आने वाला है।
ये भी पढ़े: उत्तराखंड में हुई बड़ी ठगी, 90 सरकारी वेबसाइट्स का कामकाज बंद
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
पन्ना जिले को CM मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा; 204 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात
छात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए, गंगवार को जिम्मेदारी
NMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
यूट्यूब पर दिखेंगे ये अपडेट
यूट्यूब शॉर्ट्स में और भी कई अपडेट किए गए हैं, जिसमें प्लेयर को अपडेट किया गया है। जो वीडियो को दिखने में और भी ज्यादा आकर्षक बनाएगा। जिससे आसानी से लोगों का ध्यान यूट्यूब शॉर्ट्स की तरफ जाएगा। यूट्यूब यूजर्स अब शॉर्ट वीडियो को रीमिक्स भी कर पाएंगे। आप किसी भी वीडियो को रीमिक्स करना चाहते हैं तो आपको रीमिक्स पर क्लिक करना होगा। इससे आप उस वीडियो को आसानी से एक नई वीडियो में बना सकते हैं और अपना म्यूजिक और आवाज भी जोड़ सकते हैं।
ये भी पढ़े: Gpay से अब पेमेंट के अलावा भी होंगे काम, चुटकियों में मिल जाएगा गोल्ड लोन
बड़ी वीडियो से बनेगी छोटी वीडियो
यूट्यूब ने अपने अपडेट में यह भी कहा है कि शॉर्ट कैमरा से यूट्यूब पर मौजूद वीडियो के छोटे-छोटे टुकड़े लिए जा सकते हैं। इससे आप अपनी पसंदीदा वीडियो या फिर म्यूजिक वीडियो के कुछ हिस्सों को निकालकर वीडियो बना सकेंगे। आप यूट्यूब पर मौजूद कई वीडियो के साथ ऐसा कर सकते हैं। यूट्यूब में यह भी बताया गया है कि वीडियो में बहुत ही बढ़िया बैकग्राउंड और अलग-अलग वीडियो क्लिप जोड़ी जा पाएंगी। Google DeepMind का एक नया मॉडल VEO इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मॉडल की मदद से आप अपनी कल्पना को वीडियो में उतार सकते हैं।
