उत्तराखंड में हुई बड़ी ठगी, 90 सरकारी वेबसाइट्स का कामकाज बंद

देश में साइबर अटैक का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में उत्तराखंड सरकार के लिए परेशानी काफी बढ़ गई जब उनकी 90 सरकारी वेबसाइटों पर साइबर अटैक हुआ।
uttarakhand cyber attack
uttarakhand में cyber attack काफी ज्यादा बढ़ गया है जिसमें 90 सरकारी वेबसाइट को नुकसान हुआ (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

नवभारत डिजिटल डेस्क. उत्तराखंड में गुरुवार को अचानक से साइबर हमले के बाद पूरे आईटी सिस्टम में हाहाकार मच गया। साइबर अटैक की वजह से कामकाज पूरी तरह से बंद हो गया। वहीं सचिवालय समिति के कई दफ्तरों में कर्मचारी काम नहीं कर पा रहे थे। गुरुवार को सीएम हेल्पलाइन से लेकर जमीनों की रजिस्ट्री का काम भी बंद कर दिया गया था। साइबर हमले की खबर सुनकर आईटी के सचिव ने पूरी सेवाएं बंद कर दीं। ऐसे में आखिर पूरा मामला क्या था, इसके बारे में जानना दिलचस्प है।

कैसे हुआ साइबर अटैक?

बताया जा रहा है कि साइबर अटैक कितना ज्यादा खतरनाक था कि इससे साइट का अहम डेटा इधर-उधर हो सकता था। ऐसे में कई सारी सरकारी वेबसाइटें बंद होती चली गईं। ऐसे में अटैक का नुकसान बढ़ते देख सचिव आईटी नीतीश ने सेवाओं को बंद कर दिया और दिन भर में वायरस को ठीक करने की कोशिश की गई, लेकिन प्रयास असफल रहा। देर शाम यह सारी चीजें चलने में कार्यक्रम हुईं, हालांकि यह सही तरीके से नहीं चल पाया।

तेजी से बढ़ रहे साइबर अटैक के मामले

जैसा कि आपको पता ही है कि लगातार साइबर अटैक के मामले देश में बढ़ते जा रहे हैं। हाल में ही सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर 4 मिनट के अंदर हैकर का हमला होता है। हैकर्स इंफ्रास्ट्रक्चर, वित्तीय व्यवस्था, तकनीक, उपकरण तथा जरूरी जानकारी पर निशाना चाहते हैं। सरकार लगातार इन साइबर अटैक को रोकने की कोशिश में लगी हुई है। साइबर पुलिस लगातार लोगों को जागरूक भी कर रही है, लेकिन साइबर गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। सरकार द्वारा भी लगातार मजबूत पासवर्ड और सुरक्षा को लेकर लोगों को सलाह दी जा रही है, लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई भी सुझाव नहीं निकला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com