पन्ना जिले को CM मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा; 204 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात
Panna Development Projects: पन्ना को 204.26 करोड़ की सौगात देंगे सीएम डॉ. मोहन यादव, 24 जुलाई को होमगार्ड ग्राउंड में 22 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, डायमंड म्यूजियम की रखी जाएगी नींव।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
मुख्यमंत्री मोहन यादव (फोटो सोर्स- नवभारत)
CM Mohan Yadav Panna Visit: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 जुलाई को पन्ना जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला मुख्यालय स्थित होमगार्ड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 204 करोड़ 26 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
कार्यक्रम में कुल 22 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया जाएगा। इनमें 94 करोड़ 63 लाख रुपये लागत के 6 का लोकार्पण तथा 109 करोड़ 63 लाख रुपये लागत के 16 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। मुख्यमंत्री का यह दौरा शिक्षा, सड़क, पर्यटन और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
शिक्षा और पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पन्ना प्रवास के दौरान शासकीय सांदीपनि उमा विद्यालय गुनौर और पवई के नवीन भवनों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही शासकीय महाविद्यालय पवई के नए भवन का भी शुभारंभ किया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बृजपुर और सुहावा बैराज योजना के साथ बृहस्पति कुंड के सौंदर्यीकरण, ग्लास फ्लोर और व्यू प्वाइंट जैसी परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा। इन परियोजनाओं से जिले में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: निर्वाचन आयोग की बड़ी सफलता, 86 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से डाले वोट
जबलपुर: मालवीय चौक विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का एसपी ऑफिस घेराव; थाना प्रभारी पर FIR की मांग
जिद-जुनून के पक्के CM मोहन: पायलट के मना करने के बाद भी ऐसे पहुंचे अपनों के बीच, जानें उनके मन के भाव
सागर में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप; सीमांकन के नाम पर रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
सड़क, प्रशासनिक भवन और डायमंड म्यूजियम की रखी जाएगी आधारशिला
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चार महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का भूमि-पूजन करेंगे। इनमें टांईं पहुंच मार्ग, मकरंदगंज-हरद्वाही-गुनौर मार्ग, मड़वा से बंधा मार्ग और सप्तैया-झरकुआं-पगरा-बम्हौरी मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा डायमंड म्यूजियम, संयुक्त एसडीएम कार्यालय भवन, छत्रसाल पीजी कॉलेज के विज्ञान भवन के उन्नयन एवं नवीन निर्माण, गीता पेट्रोल पंप से पोस्ट ऑफिस तिराहा तक सड़क और डिवाइडर निर्माण तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत जल प्रबंधन कार्यों की भी आधारशिला रखी जाएगी।
छात्रावास और शैक्षणिक संस्थानों को मिलेगा नया स्वरूप
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पवई में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के नए भवन निर्माण का भूमि-पूजन भी करेंगे। इसके साथ ही शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में नई कार्यशाला और भवन निर्माण की शुरुआत होगी।
यह भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव: निर्वाचन आयोग की बड़ी सफलता, 86 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से डाले वोट
शासकीय उत्कृष्ट उमा विद्यालय पवई में 100-100 सीटर बालक और बालिका छात्रावास बनाए जाएंगे। वहीं रक्सेहा और भापतपुर कुर्मियान के शासकीय हाईस्कूलों को हायर सेकेंडरी स्तर तक उन्नत करने के निर्माण कार्यों का भी भूमि-पूजन किया जाएगा। इन परियोजनाओं से जिले में शिक्षा, प्रशासन और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
