Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए, गंगवार को जिम्मेदारी

Vineet Joshi Transferred: NEET पेपर लीक विवाद और छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला कर दिया। उनकी जगह नरेश पाल गंगवार को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 23, 2026 | 11:23 PM

उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Higher Education Secretary Vineet Joshi Transferred: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला कर उन्हें पंचायती राज मंत्रालय भेज दिया है। सरकारी आदेश के अनुसार, नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय में नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया गया है। वे अब उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह फैसला ऐसे समय आया है जब NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं और राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी है। प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रणाली में सुधार, पेपर लीक की जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

नए उच्च शिक्षा सचिव बने नरेश पाल गंगवार

हालांकि, सरकार की ओर से जारी आदेश में इस प्रशासनिक बदलाव को सीधे तौर पर NEET विवाद से नहीं जोड़ा गया है। सरकार ने तबादले के कारणों पर कोई अलग आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। उधर, नए उच्च शिक्षा सचिव के रूप में नरेश पाल गंगवार अब उच्च शिक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मामलों और मंत्रालय के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी में 910 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर फिर लगा ब्रेक, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आयोग का बड़ा फैसला

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, जानें क्या है वजह

दो यूनिफॉर्म के लिए सिर्फ 600 रुपये? शिवानी दाणी ने शिक्षा विभाग को लौटाया प्रस्ताव

यूपी बोर्ड में अब उत्तर पुस्तिकाओं का होगा ऑनलाइन मूल्यांकन, 195 शिक्षकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

कई दिनों से जारी है छात्र आंदोलन

राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में छात्र कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन का मुख्य मुद्दा NEET पेपर लीक है। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

इस आंदोलन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल रहे। वह लगभग 25 दिनों तक अनशन पर रहे और बाद में चिकित्सकीय देखरेख के लिए पहले सफदरजंग अस्पताल तथा बाद में गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए।

यह भी पढ़ें- छात्रों पर पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ BJP के वरिष्ठ नेता, मुरली मनोहर ने युवतियों पर बल प्रयोग को बताया गलत

संसद मार्च के दौरान बढ़ा था तनाव

20 जुलाई को CJP द्वारा आयोजित ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान बड़ी संख्या में छात्र दिल्ली की सड़कों पर उतरे थे। प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया, जबकि पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

Neet paper leak vineet joshi transferred naresh pal gangwar appointed higher education secretary

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 11:23 PM

Topics:  

  • Education News
  • IAS officers

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.