YouTube ऐप में आई बड़ी गड़बड़ी, Android यूजर्स को नहीं मिल रही स्पीड कंट्रोल की सुविधा
YouTube Playback Speed: एंड्रॉयड यूजर्स को YouTube ऐप में एक गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि वे वीडियो की प्लेबैक स्पीड को अपनी सुविधा के अनुसार बदल नहीं पा रहे हैं
- Written By: सिमरन सिंह
YouTube में आ रही बड़ी परेशानी। (सौ. Pixabay)
YouTube Android Issue: इस हफ्ते लाखों एंड्रॉयड यूजर्स को YouTube ऐप में एक गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि वे वीडियो की प्लेबैक स्पीड को अपनी सुविधा के अनुसार बदल नहीं पा रहे हैं। आमतौर पर YouTube पर यूजर्स 0.25x से लेकर 2x तक स्पीड चुन सकते हैं, लेकिन इस समय ऐप बार-बार डिफॉल्ट 1x स्पीड पर लौट जा रहा है। यह समस्या एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स दोनों पर देखी जा रही है।
Google ने मानी अपनी गलती
Google ने इस बग को स्वीकार करते हुए कहा, “हम जानते हैं कि कुछ एंड्रॉयड डिवाइसेज़ पर वीडियो देखते समय प्लेबैक स्पीड बदलने में दिक्कतें आ रही हैं। हमारी टीमें इस समस्या की जांच कर रही हैं! जैसे ही नई जानकारी मिलेगी, हम इस थ्रेड को अपडेट करेंगे।” दिलचस्प बात यह है कि यह बग YouTube Music ऐप को प्रभावित नहीं कर रहा है, जिससे साफ है कि गड़बड़ी केवल मुख्य YouTube Android ऐप तक सीमित है।
यूजर्स ऑनलाइन फोरम्स पर कर रहे शिकायतें
Reddit और अन्य सोशल प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने इस बग को लेकर शिकायतें दर्ज की हैं। यह बग ना सिर्फ ऐप के स्टेबल वर्जन, बल्कि बीटा वर्जन में भी मौजूद है। इससे यूजर्स को कंटेंट कंजप्शन के दौरान काफी असुविधा हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Google का नया AI मॉडल मचाएगा तहलका, सिर्फ 4 सेकंड में तैयार होगी फोटो, कीमत भी रहेगी कम
सिर्फ दो लोगों के नौकरी बदलने से ग्लोबल मार्केट में हड़कंप! हिल गए कई देशों के Share Market, जानें कौन हैं ये
अब कैमरे के सामने हाथ हिलाकर साबित करनी होगी पहचान, Google ला रहा नया reCAPTCHA सिस्टम
ये भी पढ़े: भारत में सख्त कार्रवाई: 4 लाख सिम कार्ड्स बंद, सरकार ने ठगी पर कसी लगाम
Spotify ने बढ़ाई सब्सक्रिप्शन कीमतें, Google के बग से बना संयोग
इस गड़बड़ी की टाइमिंग उस समय सामने आई है, जब Spotify ने भारत में अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतों में बदलाव किया है। यह 2019 में लॉन्चिंग के बाद पहली बार है जब Spotify ने दाम बढ़ाए हैं:
- Individual Plan: ₹139 (पहले ₹119)
- Duo Plan: ₹179 (पहले ₹149)
- Family Plan (6 यूजर्स तक): ₹229 (पहले ₹179)
कंपनी का कहना है कि ये बदलाव बढ़ती लागत और नए फीचर्स में निवेश के चलते किए गए हैं। भारत में Spotify का मुकाबला YouTube Music, Apple Music, Amazon Music और JioSaavn जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स से है।
ध्यान दें
Google की ओर से पुष्टि के बाद उम्मीद की जा रही है कि आने वाले अपडेट्स में यह समस्या ठीक हो जाएगी। तब तक यूजर्स को वैकल्पिक उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है। जिस वह अभी तक इस्तेमाल कर रहे है वैसा ही उन्हें करना है।
