Youtube वीडियो के लिए फिर हुए बदलाव, कंपनी हटा रही यह जानकारी
YouTube अपने अपलोड की जाने वाली वीडियो से संबंधित दो अहम जानकारी छुपाने वाला है। पहली, वीडियो कब अपलोड की गई है और दूसरी, कितने लोगों ने वीडियो देखी या फिर व्यू की है।
- Written By: सिमरन सिंह
Youtube ने अपने पेज पर नए बदलाव किए है। (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि YouTube अपनी वेबसाइट के लिए आउट को बदलने वाला है। इस बदलाव में YouTube अपने अपलोड की जाने वाली वीडियो से संबंधित दो अहम जानकारी छुपाने वाला है। पहली, वीडियो कब अपलोड की गई है और दूसरी, कितने लोगों ने वीडियो देखी या फिर व्यू की है।
क्या है पूरा मामला?
इस बदलाव पर नजर जाते ही बताया गया कि नए लेआउट में वीडियो के नीचे न तो अपलोड होने की तारीख दिखेगी और न ही यह पता चलेगा कि कितने लोगों ने वीडियो देखी है। सिर्फ वीडियो का थंबनेल, टाइटल और चैनल का नाम ही देखा जा सकेगा।
ये भी पढ़े: बेकार के ग्रुप कर देते हैं लोग ऐड, इस एक सेटिंग से WhatsApp होगा सुरक्षित
सम्बंधित ख़बरें
Positive Energy For Wealth: घर से तुरंत निकाल दें ये चीजें, वरना बनी रहेगी पैसों की तंगी
राज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर येवला में राष्ट्रवादी कार्यकर्ता हुए नाराज़,चर्चा में थे भुजबल पर बाजी मार गये जैन
दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक खत्म, मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों ने भरी हुंकार; खरगे ने बताया फुल प्लान
मुंबई के छात्रों के लिए सुनहरा मौका! फ्री में सीखें कुस्ती और जिम्नास्टिक, मिलेगा मुफ्त नाश्ता; ऐसे करें आवेदन
लोगों का आया रिएक्शन
इस नए अपडेट पर कई बड़े यूट्यूब क्रिएटर ने खुशी नहीं जाहिर की है। लोग इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों को लगता है कि यूट्यूब को ऐसा नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों का मानना है कि सिर्फ व्यू अकाउंट हटाना ठीक है लेकिन अपलोड डेट को छुपाना गलत है।
क्या होगा असर
ऐसे में असर की बात की जाए तो लोगों को चिंता है कि अगर व्यू अकाउंट और अपलोड डेट हटा दी जाएगी तो कम देखी जाने वाली वीडियो को कोई नहीं देखेगा। वहीं, कुछ लोगों का कहना यह भी है कि इससे नए क्रिएटर को फायदा होगा क्योंकि ज्यादा व्यूज वाली वीडियो का दबाव कम हो जाएगा।
ये भी पढ़े: OpenAI ने चैट हिस्ट्री सर्च फीचर पर किया काम, RAG के साथ ये फीचर्स
YouTube में भी रखा अपना पक्ष
YouTube ने भी स्पष्ट किया है कि एक्सटेंशन के कारण होम पेज का अनुभव बदल जाएगा। हो सकता है कि आप कुछ ब्राउजर एक्सटेंशन इस्तेमाल कर रहे हों, जिसकी वजह से आपको ऐसा लग रहा हो। यूट्यूब में यह चलती है कि एक्सटेंशन बंद करने के बाद यह दिक्कत नहीं आएगी। आप इसे रिपोर्ट कर सकते हैं। आपको बाद में यूट्यूब में पहले भी कुछ बदलाव बताए थे, जैसे कि 2021 में डिसलाइक बटन हटाने का बदलाव।
