YouTube Shorts का नया फीचर! अब तय करें अपनी वॉच टाइम लिमिट
Screen Time Management: YouTube Shorts देखना शुरू करते हैं और फिर घंटों तक फोन से नज़र नहीं हटा पाते, तो अब आपके लिए खुशखबरी है। YouTube ने अब Instagram की तरह फीचर जोड़ दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
YouTube ने किया नया फीचर लॉन्च। (सौ. YouTube)
YouTube New Update Screen Time Control: अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो एक बार YouTube Shorts देखना शुरू करते हैं और फिर घंटों तक फोन से नज़र नहीं हटा पाते, तो अब आपके लिए खुशखबरी है। Google के स्वामित्व वाली कंपनी YouTube ने शॉर्ट्स के लिए Instagram जैसे एक नया फीचर लॉन्च किया है, जो यूजर्स को अपने वॉच टाइम पर खुद नियंत्रण रखने का मौका देगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स तय कर सकेंगे कि वे रोजाना कितनी देर तक शॉर्ट्स देखना चाहते हैं, और तय समय पूरा होते ही उनके पास एक नोटिफिकेशन अलर्ट पहुंच जाएगा।
अपनी मर्ज़ी से करें टाइम लिमिट सेट
इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि इसमें यूजर्स खुद अपनी टाइम लिमिट कस्टमाइज कर सकते हैं। यानी कंपनी की ओर से कोई फिक्स लिमिट नहीं दी जाएगी। यूजर चाहे तो 30 मिनट, 1 घंटा या 2 घंटे की सीमा तय कर सकते हैं। जैसे ही यह तय समय पूरा होगा, स्क्रीन पर एक नोटिफिकेशन दिखाई देगा जो यूजर को याद दिलाएगा कि उनका शॉर्ट्स देखने का समय खत्म हो चुका है।
हालांकि, यह नोटिफिकेशन डिसमिस किया जा सकता है, लेकिन यह लगातार यूजर को उसकी सेट की गई डिजिटल बाउंड्री की याद दिलाता रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फीचर का उद्देश्य यूजर्स को घंटों की स्क्रॉलिंग से बचाना और उन्हें अपने स्क्रीन टाइम को मैनेज करने में मदद करना है।
सम्बंधित ख़बरें
Samsung का बड़ा झटका, बार-बार महंगे हो रहे फोन, फिर बढ़ाई 7 फोन की कीमत
Paytm का गुप्त ऑफर, हर पेमेंट पर मिल रहा फ्री गोल्ड, आपने भी कर दी ये गलती तो गया फायदा
WhatsApp में बड़ा बदलाव, अब चैटिंग होगी और भी स्टाइलिश, नया Liquid Glass डिजाइन मचाएगा धूम
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 4 नए स्मार्टफोन, खरीदने से पहले रुक जाइए, वरना पड़ सकता है महंगा
कैसे करें इस फीचर का इस्तेमाल?
YouTube ने बताया कि यूजर अपने अकाउंट की सेटिंग्स में जाकर इस फीचर को एक्टिवेट कर सकते हैं। वहां पर “Shorts Watch Limit” नाम का एक नया विकल्प जोड़ा गया है, जिसके तहत वे अपनी पसंद के अनुसार टाइम सेट कर पाएंगे।
कंपनी ने इस फीचर को धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है, इसलिए कुछ यूजर्स को इसे पाने में थोड़ा वक्त लग सकता है। भविष्य में इसे Parental Control फीचर से भी जोड़ा जाएगा, जिससे माता-पिता अपने बच्चों के लिए वॉच टाइम लिमिट सेट कर सकेंगे। एक बार लिमिट सेट होने के बाद बच्चे उसे डिसमिस नहीं कर पाएंगे, जिससे यह फीचर परिवारों के लिए भी खासा उपयोगी साबित होगा।
यूजर्स के लिए फायदेमंद कदम
टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि YouTube का यह कदम डिजिटल हेल्थ और यूजर वेल-बीइंग की दिशा में एक अहम प्रयास है। इससे लोगों को अपनी ऑनलाइन आदतों पर नियंत्रण रखने और डिजिटल बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलेगी।
