7,500 के बाद नहीं कर पाएंगे Follow, Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट
Instagram Follow Limit: फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए Instagram का इस्तेमाल करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस प्लेटफॉर्म पर आप अनलिमिटेड लोगों को फॉलो नहीं कर सकते?
- Written By: सिमरन सिंह
Instsgram (Source. AI)
How Many People Can You Follow On Instagram: आज हर कोई फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए Instagram का इस्तेमाल करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस प्लेटफॉर्म पर आप अनलिमिटेड लोगों को फॉलो नहीं कर सकते? खुद इंस्टाग्राम के सीईओ Adam Mosseri ने फॉलोइंग लिमिट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अगर आप भी बिना सोचे-समझे सैकड़ों अकाउंट फॉलो करते जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
Instagram पर कितने लोगों को कर सकते हैं फॉलो?
इंस्टाग्राम के अनुसार, कोई भी यूजर अधिकतम 7,500 अकाउंट्स को ही फॉलो कर सकता है। यह नियम पर्सनल, क्रिएटर और बिजनेस सभी प्रकार के अकाउंट्स पर समान रूप से लागू होता है। जैसे ही आपकी फॉलोइंग 7,500 तक पहुंच जाती है, आप नया अकाउंट फॉलो नहीं कर पाएंगे। आगे किसी को फॉलो करने के लिए आपको पहले अपनी सूची में से किसी एक अकाउंट को अनफॉलो करना होगा। यानी अब “फॉलो फॉर फॉलो” जैसी रणनीति पर पूरी तरह ब्रेक लग सकता है।
क्यों लगाई गई यह सीमा?
कंपनी का साफ कहना है कि इस लिमिट का मुख्य उद्देश्य स्पैम और बॉट एक्टिविटी पर रोक लगाना है। बहुत ज्यादा अकाउंट्स को फॉलो करना अक्सर ऑटोमेटेड टूल्स और फेक ग्रोथ ट्रिक्स से जुड़ा होता है। 7,500 की सीमा तय करके इंस्टाग्राम मास-फॉलो जैसी गतिविधियों को कम करना चाहता है, ताकि प्लेटफॉर्म पर ऑर्गेनिक एंगेजमेंट बढ़े। इससे नकली फॉलोअर्स, फेक लाइक्स और नंबर गेम को भी कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। कंपनी का मानना है कि इससे यूजर एक्सपीरियंस ज्यादा साफ और भरोसेमंद बनेगा।
सम्बंधित ख़बरें
OTT और DTH की टेंशन खत्म, BSNL का नया प्लान सिर्फ 42 रुपये में दिखाएगा 600+ चैनल, डेटा भी नहीं होगा खर्च
AI ने रच दिया इतिहास, दुनिया की पहली सुपर वैक्सीन तैयार, कोविड ही नहीं पूरे वायरस परिवार से बचा सकती है जान
अब डॉक्टर नहीं, WhatsApp बताएगा इलाज? Meta ला रहा है AI हेल्थ फीचर, प्राइवेसी को लेकर बढ़ी चिंता
क्या अब इंसानों की जगह लेंगे पालतू AI? अकेलेपन की समस्या का नया समाधान बन सकते हैं रोबोटिक साथी
ये भी पढ़े: अब फर्जी SMS से मिलेगा छुटकारा, Airtel और Google का बड़ा कदम, Android यूजर्स को AI सुरक्षा
आम यूजर्स और क्रिएटर्स पर क्या होगा असर?
भारत सहित दुनियाभर के छोटे क्रिएटर्स और बिजनेस अकाउंट्स के लिए यह बदलाव रणनीति में सुधार की मांग करता है। अब सिर्फ फॉलो-बैक पाने के लिए अंधाधुंध फॉलो करना फायदेमंद नहीं रहेगा। साधारण यूजर्स के लिए भी यह संकेत है कि समय-समय पर अपनी फॉलोइंग लिस्ट की समीक्षा करें। जिन अकाउंट्स की जरूरत नहीं है, उन्हें हटाएं ताकि नए और काम के प्रोफाइल को आसानी से फॉलो कर सकें। इससे आपका फीड भी ज्यादा प्रासंगिक और उपयोगी बना रहेगा। अब सवाल यह है क्या आपकी फॉलोइंग 7,500 के करीब है? अगर हां, तो आज ही अपनी लिस्ट चेक करें और समझदारी से फॉलो करें।
