Jio का नया गैजेट मचा देगा धूम, अब कार में बिना केबल चलेगा Android Auto और Apple CarPlay

Jio Car Accessory: Jio अपने ग्राहकों के लिए एक नई तकनीक लेकर आया है जिसका नाम JioCarSync है इस तकनीक की मदद से आप वायरलेस कनेक्टिविटी के जरिए किसी भी कार के साथ 5 सेकेंड में जोड़ सकते है।
Jio New Gadget Is Set to Create a Sensation JioCarSync
JioCarSync (Source. Amazon)
Updated on

Jio Gadget Launch: क्या आप भी हर बार कार में बैठते ही फोन को केबल से कनेक्ट करने के झंझट से परेशान हैं तो Jio आपकी इस परेशानी का समाधान ले आया है। बता दें कि Jio Platforms की IoT यूनिट JioThings ने भारत में नया इन कार गैजेट JioCarSync को लॉन्च कर दिया है। जिसकी मदद से आप कार के वायर वाले Apple CarPlay और Android Auto सिस्टम को वायरलेस कर सकते है। इसका सीधा मतलब है कि अब कार में बैठते ही स्मार्टफोन अपने आप इंफोटेनमेंट सिस्टम से कनेक्ट हो जाएगा जिससे केबल लगाने की जरूरत नहीं होगी।

5 सेकंड में फोन होगा कनेक्ट

Jio ने अपनी नई तकनीक पेश करते हुए दावा किया है कि JioCarSync कार स्टार्ट होने के करीब 5 सेकंड के अंदर अपने आप स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता है। जिससे हर बार करने वाली मैन्युअल पेयरिंग से राहत मिलेगी। बता दें कि इस डिवाइस को खासतौर पर उन लोगों के लिए सबसे फायदेमंद बताया जा रहा है जो रोजाना ड्राइव करते समय नेविगेशन, कॉलिंग या म्यूजिक स्ट्रीमिंग का इस्तेमाल करते है।

कार के सभी कंट्रोल्स के साथ करेगा काम

JioCarSync के फीचर्स सिर्फ वायरलेस कनेक्टिविटी तक सीमित नहीं है। इसकी मदद से आप अपनी कार के मौजूदा कंट्रोल्स जैसे स्टीयरिंग कंट्रोल, टचस्क्रीन और इनबिल्ट माइक्रोफोन को भी आसानी से कंट्रोल कर पाएंगे इस टूल का इस्तेमाल कर के यूजर्स Google Maps नेविगेशन, म्यूजिक, कॉलिंग और वॉयस कमांड वाली सभी सुविधा का लाभ उठा सकते है। इसमें खास बात यह भी है कि इसमें Siri और Google Assistant का भी सपोर्ट भी मिल रहा है।

छोटे साइज में बड़ा काम

JioCarSync को सभी के लिए आसान और उपयोगी बनाने के लिए इसमें USB Type-A और USB Type-C दोनों इंटरफेस का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही कंपनी बॉक्स में Type-C डोंगल भी दे रही है जो नई कारों में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3 और 5GHz Wi-Fi टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिलता है जो कनेक्शन को तेज और स्टेबल बनाता है।

कीमत सुनकर हो जाएंगे खुश

इतने शानदार फीचर्स को जानने के बाद अब कीमत पर सबी की नजर जाती है, जिसमें बताया जा रहा है कि भारत में JioCarSync ने अपनी कीमत 2,399 रुपये रखी है। जिसको आप आसानी से Amazon के जरिए खरीदा सकते है। वहीं कंपनी बेनिफिट में इस डिवाइस के साथ 1 साल की वारंटी भी दे रहा है। इसमें सबसे अच्छी बात इसका प्लग एंड प्ले डिवाइस बताई जा रही है। जिसका मतलब इसमें किसी टेक्निकल इंस्टॉलेशन या एक्स्ट्रा सेटअप की जरूरत नहीं है। बस आपको डिवाइस लाना है और वायरलेस कार एक्सपीरियंस का मजा आप ले सकते है।

Navbharat Live
navbharatlive.com