दुनिया करेगी 6G का वेलकम, अब सेकंडों में डाउनलोड होगा सबकुछ, 5G की होगी छुट्टी
6G Launch Date: डिजिटल दुनिया में एक और बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है। जहां एक तरफ 5G इंटरनेट तेजी से गांव-गांव तक पहुंच चुका है, वहीं अब 6G तकनीक को लेकर तैयारियां भी जोर पर है।
- Written By: सिमरन सिंह
6G Service (Source. Freepik)
6G Speed in India: भारत अब डिजिटल दुनिया में एक और बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है। जहां एक तरफ 5G इंटरनेट तेजी से गांव-गांव तक पहुंच चुका है, वहीं अब 6G तकनीक को लेकर तैयारियां भी जोर पकड़ रही हैं। सरकार ने साफ संकेत दे दिए हैं कि साल 2030 तक देश में 6G सेवा शुरू करने का लक्ष्य है। यह केवल इंटरनेट अपग्रेड नहीं, बल्कि डिजिटल क्रांति का अगला बड़ा कदम होगा, जो आम लोगों के इंटरनेट इस्तेमाल के तरीके को पूरी तरह बदल देगा।
2030 तक लॉन्च का बड़ा प्लान
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट कहा है कि भारत 2030 तक 6G सेवाएं शुरू करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस लक्ष्य का ऐलान कर चुके हैं। सरकार का मकसद सिर्फ नई तकनीक अपनाना नहीं, बल्कि दुनिया के उन देशों में शामिल होना है जो 6G को सबसे पहले लागू करेंगे।
1 Tbps स्पीड: अब डाउनलोड होगा पलक झपकते
6G तकनीक की सबसे बड़ी खासियत इसकी जबरदस्त स्पीड और बेहद कम लेटेंसी होगी। यह 5G से 10 से 100 गुना ज्यादा तेज हो सकती है, यानी 1 टेराबाइट प्रति सेकंड तक की स्पीड संभव होगी। इसका मतलब है कि बड़ी से बड़ी फाइल, मूवी या 4K वीडियो कुछ ही सेकंड में डाउनलोड हो जाएगा। इंटरनेट पर देरी लगभग खत्म हो जाएगी और यूजर्स को रियल टाइम में स्मूद अनुभव मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
PhonePe यूजर्स के लिए बड़ा झटका, फीचर इस्तेमाल न करने पर भी देना पड़ सकता है 100 रुपये, जानें पूरा मामला
G7 Summit 2026: AI पर मोदी का MANAV मंत्र, ट्रंप से मुलाकात में मिडिल ईस्ट से लेकर व्यापार तक हुई बड़ी चर्चा
सोशल मीडिया से छुटकारा, लॉन्च हुआ ऐसा Flip Phone, जो Android Apps भी चलाएगा और ध्यान भी नहीं भटकाएगा
Facebook में आया बड़ा AI अपडेट, अब सर्च करना होगा आसान, फोटो और कंटेंट भी बनेंगे पहले से ज्यादा स्मार्ट
AI, होलोग्राम और स्मार्ट लाइफ का दौर
6G सिर्फ तेज इंटरनेट नहीं देगा, बल्कि पूरी डिजिटल दुनिया को नया रूप देगा। इसमें रियल टाइम 3D होलोग्राम कॉल, सेल्फ ड्राइविंग कार और स्मार्ट सिटी जैसी तकनीकें आम हो जाएंगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ मिलकर यह इंटरनेट को और स्मार्ट बनाएगा, जहां मशीनें खुद फैसले लेने में सक्षम होंगी। हेल्थ सेक्टर में रिमोट सर्जरी और एजुकेशन में वर्चुअल क्लासरूम जैसी सुविधाएं भी तेजी से बढ़ेंगी।
271 करोड़ का निवेश और मजबूत प्लान
सरकार ने ‘भारत 6G विजन‘ के तहत इस दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। 100 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी जा चुकी है और करीब 271 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। यह फंड स्टार्टअप्स, रिसर्च संस्थानों और इंडस्ट्री को दिया जा रहा है ताकि भारत सिर्फ यूजर नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी का निर्माता भी बन सके।
ग्लोबल रेस में भारत की मजबूत पकड़
भारत 6G के वैश्विक मानकों को तय करने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसके लिए 3GPP और International Telecommunication Union जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। लक्ष्य है कि भारत कम से कम 10% ग्लोबल पेटेंट में योगदान दे।
भविष्य के लिए स्पेक्ट्रम रोडमैप तैयार
सरकार ने 2025 से 2035 तक का स्पेक्ट्रम रोडमैप तैयार किया है, जिसे तीन चरणों में लागू किया जाएगा। इससे रिसर्च और डेवलपमेंट को लगातार बढ़ावा मिलेगा और हर साल नई तकनीक को बेहतर बनाया जा सकेगा।
ये भी पढ़े: कम बजट में प्रीमियम फोन का धमाका, Poco X8 Pro सीरीज लॉन्च, फीचर्स देख iPhone वाले भी रह जाएंगे दंग
आम लोगों के लिए क्या बदलेगा?
6G आने के बाद इंटरनेट सिर्फ तेज नहीं होगा, बल्कि पूरी जिंदगी डिजिटल तरीके से आसान और स्मार्ट बन जाएगी। मिडिल क्लास के लिए यह एक बड़ी राहत और अवसर दोनों साबित हो सकता है।
