Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गर्मियों में AC बना बम, गाजियाबाद हादसे के बाद अलर्ट, इन गलतियों से बचें, नहीं तो पड़ सकता है भारी

Air Conditioner Blast: घर में एयर कंडीशनर को लगाने के साथ उसका ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है क्योंकि इसपर ना ध्यान देने से परेशानी बढ़ सकती है और आपके घर में बढ़े हादसे हो सकते है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 04, 2026 | 01:17 PM

Air Conditioner Blast (Source. Freepik)

Follow Us
Close
Follow Us:

Air Conditioner Maintenance Guide: 2026 की भीषण गर्मी में एयर कंडीशनर (AC) हर एक घर की जरूरत बन चुका है, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि जरा सी लापरवाही आपके आराम को खतरनाक बना सकती है? बता दें कि गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी में लगी आग ने लोगों को एक बार फिर से चिंता में डाल दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर AC का सही रखरखाव न हो तो यह बड़े हादसा में बदल सकते है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते आपको सही तरीकों के बारे में पता चले जिससे सावधानी रखी जा सकें, जिसमें कुछ आसान नियमों का पालन करना जरूरी है।

सर्विसिंग में लापरवाही पड़ सकती है भारी

अगर आप के घर में भी गर्मियों में AC का इस्तेमाल होता हैं तो इस बात का ध्यान रखें की आप समय समय पर उसकी सर्विसिंग कराते रहे। क्योंकि सर्विसिंग करवाने से AC साफ रहता है और साथ ही वो बार बार गर्म हो कर परेशानी भी नहीं करता। लेकिन अगर आप AC को बिना सर्विसिंग के रोजाना इस्तेमाल करते है तो इसके ब्लास्ट होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। जानने वाली बात यह है कि लंबे समय तक AC में गंदगी के जमा होने से मशीन पर दबाव पड़ता है, जिससे ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट का खतरा AC में दिखने लगता है।

आउटडोर यूनिट की सही जगह है बेहद जरूरी

AC को लगाते समय उसका आउटडोर यूनिट बहुत जरूरी होता है। आम तौर पर लोग इसको अपने घर के बाहर ही रख देते है। जिस कारण से तेज धूप और गंदगी इसमें कभी भी आग लगने का खतरा पैदा हो सकती है। ऐसे में ये ध्यान रहे की इसको हमेशा ऐसी जगह पर रखें जहां तेज धूप ना आती हो बल्कि छांव ज्यादा सममय तक रहती हो। इसके साथ ही AC के आस पास साफ सफाई रखना भी उतना ही जरूरी है। विशेषज्ञ इस बात की सलाह देते हैं कि आउटडोर यूनिट को हमेशा खुली, हवादार और छायादार जगह पर रखने से हीट जल्दी बाहर निकलेगी और नुकसान होने का खतरा भी कम हो जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

कागज़ से डिजिटल तक, EVM ने बदला चुनाव का खेल, जानिए कैसे काम करती है ये मशीन और क्या हैं इसके फायदे-नुकसान

फोटो से खाली हो रहा बैंक अकाउंट, AEPS Face Fraud का नया खेल, ऐसे बचाएं अपनी मेहनत की कमाई

अब वीडियो देखते-देखते करें मल्टीटास्किंग, YouTube का बड़ा अपडेट, PiP फीचर सभी यूज़र्स के लिए शुरू

मोबाइल पर नहीं आया Emergency Alert? घबराइए नहीं, ये 5 वजहें हो सकती हैं जिम्मेदार

लगातार चलाना बन सकता है खतरा

AC का पूरी रात लगातार इस्तेमाल या पूरे दिल चलाना इसमें जल्दी परेशानी पैदा करता है। सही तरीका यह है कि इसको कुछ देर के लिए बंद किया जाए जिससे AC की मशीन को थोड़ा आराम मिल सकें। नहीं तो लगातार चलने से AC का गर्म होना ब्लास्ट होने के खतरे को बढ़ाता है। अगर AC की मशीन को ठंडा होने का समय नहीं मिलेगा तो वो हीट होकर बड़े धमाके का कारण बन सकती है।

ये भी पढ़े: कागज़ से डिजिटल तक, EVM ने बदला चुनाव का खेल, जानिए कैसे काम करती है ये मशीन और क्या हैं इसके फायदे-नुकसान

ओवरलोड सॉकेट और खराब वायरिंग से बचें

अगर आपके घर में भी AC के सॉकेट में एक से ज्यादा उपकरण को कनेक्ट किया गया है तो इससे भी मशीन पर भारी दबाव पड़ता है। जिससे भी AC के ब्लास्ट होने का डर होता है। इस खतरे को ना होने देने के लिए आपको AC के लिए अलग सॉकेट का इस्तेमाल करना चाहिए। जिसके सॉकेट का मजबूत होना भी काफी जरूरी है।

इसके अलावा AC को लगाते समय उसकी वायरिंग को चेक करना भी उतना ही जरूरी है, जितना एक सही AC को चुनना। वहीं समय के साथ बीच-बीच में AC की वायरिंग को चेक करना भी जरूरी है। ऐसे कई हादसों को भी देखा गया है जिसमें खराब वायरिंग की वजह से शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। वहीं खराब वायरिंग से वोल्टेज के अचानक कम ज्यादा होने की शिकायत भी आती है, जिसका सीधा असर कंप्रेसर पर पड़ता है।

Navbharat की सलाह: छोटी सावधानी, बड़ा बचाव

Navbharat अपने पढ़ने वाली ऑडियंस को यहीं सलाह देता है कि गर्मी में AC से राहत लेने के साथ, उसकी देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। क्योंकि एक बार हुई अनदेखी भारी नुकसान का कारण बन सकती है। ऐसे में सही समय पर सर्विसिंग, सुरक्षित वायरिंग और सीमित उपयोग से न सिर्फ आप अपने AC की उम्र बढ़ा सकते हैं, बल्कि अपने परिवार और घर की सुरक्षा भी कर सकते है।

Air conditioner turns into a bomb during summer avoid these mistakes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2026 | 01:17 PM

Topics:  

  • Air Conditioner
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.