फोटो से खाली हो रहा बैंक अकाउंट, AEPS Face Fraud का नया खेल, ऐसे बचाएं अपनी मेहनत की कमाई
AEPS Face Fraud: आज के डिजिटल दौर में ठग नए नए तरीके निकाल रहे है आपके पैसे लुटने का इसमें से एक नया तरीका है, आपकी तस्वीर दिखा कर आपके अंकाउट को खाली कर देने का, जिसमें सावधानी जरूरी है।
- Written By: सिमरन सिंह
AEPS Face Fraud (Source. Freepik)
Face Authentication Scam Or AEPS Face Fraud: ऐसे दौर में जहां सारे काम डिजिटल तरीके से हो रहे है और अब बैंकिंग सेवा भी आसान हो गई है,उसी आधुनिक दौर में साइबर ठगों ने भी नए-नए तरीके ढूंढ लिए हैं आपकी जमा पूंजी को हथियाने के। वहीं ठगों ने अब एक चौंकाने वाला तरीका निकाल लिया है, जिसमें स्कैमर्स आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AEPS) को निशाना बना रहे हैं। इस पूरी ठगी में सबसे हैरानी की बात ये है कि इस नए फ्रॉड में न OTP की जरूरत पड़ती है और न ही किसी कॉल की सिर्फ आपकी एक फोटो से अकाउंट खाली हो सकता है।
क्या है AEPS और कैसे बन गया खतरा?
AEPS के बारें में बताए तो यह एक ऐसी बैंकिंग सुविधा है, जो आधार नंबर और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन यानी फिंगरप्रिंट या चेहरा के जरिए ट्रांजैक्शन करने की सुविधा देती है। यह सिस्टम खासतौर पर गांव और दूरदराज के इलाकों में काम आता है क्योंकि वहां पर लोगों के लिए इस तरह से काम करना समझने में आसान होता है।
लेकिन अब साइबर अपराधी इस आसान फीचर Face Authentication का गलत इस्तेमाल करना शुरू कर चुके है। इस फ्रॉड को बाकी की तरह मत समझना क्योंकि ये पारंपरिक फिशिंग से अलग है इस तरह की ठगी में किसी भी तरह का सीधे संपर्क करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
सम्बंधित ख़बरें
AI की दुनिया में चीन का बड़ा कब्जा, DeepSeek ने मचाई धूम, Google Gemini और GPT 5.5 टॉप 10 से बाहर
Jio का बड़ा धमाका, भीड़ में भी मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, Premium 5G के साथ आए AI फीचर्स ने मचाई हलचल
सड़क पर चलते-चलते 35 सेकंड में खुल जाएगा अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड, लॉन्च हुआ Abhigyan ऐप
Instagram का बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल की हर फोटो पर लिख सकेंगे अलग कैप्शन, क्रिएटर्स के लिए नया क्रिएटिव फीचर
सिर्फ एक फोटो से कैसे हो जाता है फ्रॉड?
रिपोर्ट्स से मिल जानकारी के अनुसार, स्कैमर्स को इस ठगी में सिर्फ आपकी एक साफ फोटो की जरूरत होती है। जिसके बाद वे एडवांस AI तकनीक का इस्तेमाल करके डीपफेक चेहरा तैयार करते हैं और धोखे को अंजाम देते है, जानें कैसे होता है धोखा:
- यह नकली चेहरा इतना असली लगता है कि AEPS सिस्टम को धोखा दे देता है
- इसके जरिए अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन हो जाते हैं
- देखते ही देखते आपका बैंक बैलेंस जीरो हो सकता है
इसका सीधा मतलब ये है कि इसमें आपकी सोशल मीडिया फोटो का भी भी इस्तेमाल हो सकता है जो खतरे की बात है।
अपनी बचत को ऐसे रखें सुरक्षित
एक्सपर्ट्स ने इसको रोकने के लिए कुछ सुझाव दिए है जिससे फ्रॉड से बचाव किया जा सकता है, जिसके लिए जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी है:
- बायोमेट्रिक्स लॉक करें: mAadhaar ऐप या UIDAI पोर्टल पर जाकर अपने फिंगरप्रिंट और फेस डेटा को लॉक करें
- AEPS सर्विस बंद करें: अगर आप इसका इस्तेमाल नहीं करते, तो बैंक से संपर्क कर इसे डिसेबल करवाएं
- सोशल मीडिया पर सावधानी: अपनी हाई-क्वालिटी फोटो कम शेयर करें
- सिक्योरिटी अपडेट रखें: फोन और बैंकिंग ऐप्स हमेशा अपडेट रखें
ये भी पढ़े: अब वीडियो देखते-देखते करें मल्टीटास्किंग, YouTube का बड़ा अपडेट, PiP फीचर सभी यूज़र्स के लिए शुरू
शिकार हो जाएं तो क्या करें?
अगर आपको इस ठगी के बारें में जानकारी नहीं थी और आपके अकाउंट से बिना अनुमति पैसे कट गया है तो तुरंत एक्शन लें।
- नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें
- अपने बैंक को तुरंत सूचित करें
- ट्रांजैक्शन फ्रीज करवाने की कोशिश करें
इस तरह से तेजी से कदम उठाने पर आप अपने नुकसान को कम कर सकते है।
नई टेक्नोलॉजी, नया खतरा
AEPS की सुविधा को बैंकिंग की प्रक्रिया आसान करने के लिए बनाया गया है, लेकिन ठगों को देखते हुए इसका गलत इस्तेमाल बड़ा खतरा बन सकता है। इसलिए शुरू से ही सतर्क रहना और सही समय पर सही कदम उठाना बेहद जरूरी है।
