Jio ने चुपचाप हटाया 209 का सस्ता प्लान, यूजर्स को झटका, TRAI के आदेश का असर?
Cheapest Recharge: Jio ने अपने रिचार्ज प्लान की लिस्ट से एक सस्ता और खास प्लान हटा दिया है, जिसके बाद उन यूजर्स को परेशानी होने वाली है जो 209 रुपये के रिचार्ज से ज्यादा बेनेफिट्स लेना पसंद करते थे।
- Written By: सिमरन सिंह
Jio Plan (Source. My Jio App)
Jio 209 Plan Discontinued: अगर आप भी अपने फोन के रिचार्ज के लिए एक सस्ता प्लान ढूंढ रहे है तो यह खबर आपको चौंकाने के साथ परेशान भी कर देंगी। बता दें कि रिलायंस जियो ने अपने रिचार्ज प्लान की लिस्ट से अपना पॉपुलर और किफायती 209 रुपये वाला प्लान अचानक हटा दिया है। वहीं उन यूजर्स को बता दें जिनको इस प्लान की जानकारी नहीं थी तो ये प्लान सीधे तौर पर वेबसाइट पर नहीं, बल्कि एक्सक्लूसिवली MyJio ऐप पर ही देखने को मिलता था, लेकिन अब इसको वहां से भी गायब कर दिया गया है।
₹209 प्लान क्यों था इतना खास?
जियो ने बिना कोई जानकारी दिए अपने प्लेटफॉर्म से एक सस्ता और खास रिचार्ज प्लान रिमूव कर दिया। वहीं प्लान की पूरी जानकारी दें तो इसकी कीमत 209 रुपये थी, जिसमें कॉलिंग समेत कई बेनेफिट्स एक साथ दिए जाते थे। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए परफेक्ट था, जो कम कीमत में डेली डेटा और कॉलिंग का इस्तेमाल करना पसंद करते है। वहीं इस प्लान की वैलिडिटी को 22 दिन का रखा गया था, जो यूजर्स के लिए एक बजट फ्रेंडली ऑप्सन था।
यूजर्स को मिलते थे ये तगड़े फायदे
वहीं अब तक जो यूजर्स 209 रुपये वाला प्लान एक्सक्लूसिवली माय जियो ऐप से ले रहे थे उनको कमाल के बेनेफिट्स भी मिल रहे थे। जिसमें ये चीजे शामिल है:
सम्बंधित ख़बरें
AI की दुनिया में चीन का बड़ा कब्जा, DeepSeek ने मचाई धूम, Google Gemini और GPT 5.5 टॉप 10 से बाहर
Jio का बड़ा धमाका, भीड़ में भी मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, Premium 5G के साथ आए AI फीचर्स ने मचाई हलचल
सड़क पर चलते-चलते 35 सेकंड में खुल जाएगा अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड, लॉन्च हुआ Abhigyan ऐप
Instagram का बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल की हर फोटो पर लिख सकेंगे अलग कैप्शन, क्रिएटर्स के लिए नया क्रिएटिव फीचर
- 209 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 1GB डेटा का फायदा मिलता था।
- रिचार्ज प्लान के तहत यूजर्स को डेली 100 SMS भेज सकते थे। साथ ही प्लान में जियो टीवी और JioAI क्लाउड का एक्सेस भी दिया जा रहा था।
यानी इसका सीधा मतलब है कि एक ही प्लान में कॉलिंग, डेटा, SMS और एंटरटेनमेंट सब कुछ यूजर को मिल रहा था।
अचानक क्यों गायब हुआ प्लान?
वहीं अब यूजर्स के मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि इस वजह से जियो के 209 रुपये वाला प्लान को My Jio App से हटाया गया है। अब तक सामने आई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि, टेलिकॉम रेगुलेटरी TRAI ने रिलायंस जियो को कुछ प्लान डिसकंटीन्यू करने के आदेश दिए थे, जिनमें पारदर्शिता की कमी थी। हालांकि जियो ने अभी तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन इस बड़े कदम को उठाने के पीछे की वजह रेगुलेटरी गाइडलाइंस ही बताई जा रही है।
ये भी पढ़े: गर्मियों में AC बना बम, गाजियाबाद हादसे के बाद अलर्ट, इन गलतियों से बचें, नहीं तो पड़ सकता है भारी
यूजर्स के लिए क्या है इसका मतलब?
जियो का 209 रुपये वाला प्लान हटने के बाद यूजर्स को अब फोन रिचार्ज कराना थोड़ा महंगा पड़ेगा। लेकिन इसमें एक अच्छी खबर यह भी है कि आने वाले समय में टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लान्स को और ज्यादा पारदर्शी और रेगुलेटेड बनाने पर फोकस कर रही है। जिससे यूजर्स के लिए फोन रिचार्ज कराते समय किसी तरह की परेशानी या कन्फूशन पैदा ना हो।
सस्ते प्लान पर ब्रेक
वहीं यह प्लान उउन लोगों के लिए सबसे अच्छा था जो कम पैसे में वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन की तलाश कर रहे थे। ऐसे में इस प्लान के हटने से यूजर्स में थोड़ी निराशा जरूर है, लेकिन इस बदलाव के होने पर टेलीकॉम सेक्टर में नए नियमों और पारदर्शिता को एक नई जगह मिलेगी जो भविष्य को देखते हुए एक सही कदम है।
