इस सेफ्टी टिप्स की मदद से नहीं होगा Fraud, बैंक अकाउंट खाली होने की नहीं होगी टेंशन

भारत में लगातार साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसमें लोग बड़ी चालाकी से धोखाधड़ी कर आपके बैंक अकाउंट को खाली कर जाते हैं। ऐसे में साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सरकार के एजेंट द्वारा सेफ्टी टिप्स बताए गए हैं, जिससे आप इन मामलों से बच सकते हैं। साइबर फ्रॉड से होने वाले भारी नुकसान की वजह से सरकार लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। साथ ही साइबर अपराधियों पर नियंत्रण पाने के लिए अलग-अलग कदम भी उठा रही है।
Cyber Crime Tips to stop
Cyber Crime (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

Cyber Fraud. भारत में लगातार साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसमें लोग बड़ी चालाकी से धोखाधड़ी कर आपके बैंक अकाउंट को खाली कर जाते हैं। ऐसे में साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सरकार के एजेंट द्वारा सेफ्टी टिप्स बताए गए हैं, जिससे आप इन मामलों से बच सकते हैं। साइबर फ्रॉड से होने वाले भारी नुकसान की वजह से सरकार लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। साथ ही साइबर अपराधियों पर नियंत्रण पाने के लिए अलग-अलग कदम भी उठा रही है।

सरकार की तरफ से जागरूकता

भारत सरकार की एजेंसी Indian Computer Emergency Response Team (CERT-in) ने अपने X प्लेटफार्म पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें बताया गया कि OTP साइबर फ्रॉड से खुद को कैसे बचाया जा सकता है। पोस्ट में यह भी बताया गया कि वन टाइम पासवर्ड से कैसे लोगों को सावधान रहना चाहिए। साथ ही सेफ्टी के लिए कुछ पॉइंट्स भी दिखाए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके आप साइबर फ्रॉड से बच सकते हैं।

इस तरह अपनाएं सेफ्टी टिप्स

साइबर फ्रॉड के दौरान बैंक या फिर अन्य फाइनेंशियल अथॉरिटी के नंबर से आपको एक टोल फ्री कॉल आएगा, जिसमें आपसे OTP मांगा जाएगा। ऐसे कॉल से आपको सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी अनजान नंबर से आने वाले कॉल्स या फिर मैसेज को भूलकर भी अपनी बैंक डिटेल्स या फिर बैंक डेबिट कार्ड की डिटेल्स के साथ ओटीपी, डेट ऑफ बर्थ और अकाउंट नंबर जैसी चीजें शेयर न करें। बैंक के नंबर या किसी भी सर्विस को वेरीफाई करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट की मदद ले सकते हैं। वहीं कैशबैक और रिवार्ड्स के लालच में कभी भी फोन कॉल्स, मैसेज और ऑनलाइन लिंक पर क्लिक न करें और बोलकर भी उन्हें अपना ओटीपी न दें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com