-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Wi Fi Dth And Landline All In One Bill Learn About All The Benefits
Airtel Black Plan: एक ही बिल में Wi-Fi, DTH और लैंडलाइन, जानिए पूरे फायदे
- Written By: सिमरन सिंह
Unlimited Internet: Airtel अपने यूजर्स के लिए अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई तरह के प्लान्स ऑफर करता है। इन्हीं में से एक खास प्लान है Airtel Black, जो कई सारी सेवा एक साथ देता है।

Airtel का नया ऑफर। (सौ. Airtel)
Airtel WiFi and DTH Plans: Airtel अपने यूजर्स के लिए अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई तरह के प्लान्स ऑफर करता है। इन्हीं में से एक खास प्लान है Airtel Black, जो मल्टीपल सर्विस को एक ही कनेक्शन और एक ही बिल में उपलब्ध कराता है। अगर आप घर के लिए ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें Wi-Fi, टीवी और लैंडलाइन तीनों की सुविधा मिले, तो Airtel Black का 699 रुपये वाला प्लान आपके लिए एक मजबूत विकल्प बन सकता है।
क्या है Airtel Black का 699 रुपये वाला प्लान
Airtel Black के इस पोस्टपेड प्लान की कीमत 699 रुपये प्रति माह है। इस प्लान में यूजर्स को ब्रॉडबैंड और DTH दोनों सर्विस एक साथ मिलती हैं। एयरटेल इस कनेक्शन को Airtel Digital TV के तहत ऑफर करता है, जिसमें टीवी देखने के लिए अलग से कोई कनेक्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ती।
ब्रॉडबैंड स्पीड और अनलिमिटेड डेटा
इस प्लान के तहत कंपनी 40Mbps की इंटरनेट स्पीड वाला ब्रॉडबैंड कनेक्शन देती है। खास बात यह है कि इसमें अनलिमिटेड डेटा मिलता है, जिससे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, वर्क फ्रॉम होम और डेली इंटरनेट यूज बिना रुकावट किया जा सकता है। घर में एक से ज्यादा डिवाइस इस्तेमाल करने वालों के लिए यह स्पीड काफी उपयोगी मानी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Jio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
कॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
ASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI, दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ खास ऑफर
टीवी चैनल्स और लैंडलाइन कॉलिंग
Airtel Black 699 प्लान में 350 रुपये तक के टीवी चैनल्स का एक्सेस दिया जा रहा है। इसके साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। यह कॉलिंग लैंडलाइन पर उपलब्ध होती है, जिसमें फ्री लोकल और STD कॉल्स शामिल हैं। यानी घर के फोन से देशभर में बिना अतिरिक्त चार्ज के कॉल की जा सकती है।
प्रीमियम ऐड-ऑन बेनिफिट्स
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसके ऐड-ऑन बेनिफिट्स हैं। एयरटेल इसमें Google One का 100GB स्टोरेज सब्सक्रिप्शन दे रहा है। इसके अलावा प्लान में Perplexity Pro AI का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। कंपनी इसके तहत 1 साल के लिए Perplexity Pro AI का फ्री एक्सेस दे रही है, जिसकी कीमत लगभग 17 हजार रुपये बताई जा रही है। इतना ही नहीं, यूजर्स को JioHotstar, ZEE5 और Airtel Xstream जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलता है।
ये भी पढ़े: Year Ender 2025: कौन-सा ऐप 2025 में बना लोगों का फेवरेट और किस गेम ने मचाया धमाल?
किन लोगों के लिए है यह प्लान
Airtel Black का 699 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है, जो घर पर Wi-Fi, TV और लैंडलाइन के लिए अलग-अलग कनेक्शन की झंझट से बचना चाहते हैं। यह एक पोस्टपेड प्लान है, जिसमें हर महीने 699 रुपये के साथ 18 प्रतिशत GST अतिरिक्त देना होगा।
Wi fi dth and landline all in one bill learn about all the benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Aug 05, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













