iPhone का आधा कटा एप्पल क्यों है? 50 साल पुराना राज आया सामने
Apple Logo History: iPhone सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि स्टाइल और स्टेटस का प्रतीक बन चुका है। बच्चे हों या बड़े, हर कोई इस ब्रांड को उसके लोगो से पहचान लेता है। क्योकि इसका स्टाइल इतना खास है।
- Written By: सिमरन सिंह
Apple Logo (Source. Freepik)
iPhone Logo Mystery: आज के दौर में iPhone सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि स्टाइल और स्टेटस का प्रतीक बन चुका है। बच्चे हों या बड़े, हर कोई इस ब्रांड को उसके लोगो से पहचान लेता है। भले ही किसी को कंपनी का नाम याद न हो, लेकिन आधा कटा हुआ एप्पल देखते ही लोग समझ जाते हैं कि यह Apple का प्रोडक्ट है।
50 साल का सफर तय करने वाली इस कंपनी ने अपनी पहचान केवल प्रोडक्ट्स से नहीं, बल्कि अपने यूनिक लोगो से भी बनाई है। 1 अप्रैल 2026 को Apple अपने 50 साल पूरे कर रही है, और इसी के साथ इसके लोगो को लेकर लोगों की जिज्ञासा भी बढ़ती जा रही है।
शुरुआत में ऐसा था एप्पल का लोगो
बहुत कम लोग जानते हैं कि Apple का पहला लोगो आज जैसा बिल्कुल नहीं था। 1976 में जब कंपनी की शुरुआत हुई थी, तब लोगो में महान वैज्ञानिक सर आइजैक न्यूटन को एक सेब के पेड़ के नीचे बैठे हुए दिखाया गया था। हालांकि, यह डिजाइन काफी जटिल था और लोगों के लिए समझना मुश्किल था। इसी वजह से 1977 में इसे बदलने का फैसला लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
iPhone खरीदना पड़ सकता है महंगा, iPhone 18 Pro में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी के संकेत
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर Apple का बड़ा कदम, iPhone में आएंगे नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स
WWDC 2026 में टिम कुक का भावुक विदाई भाषण, Apple के भविष्य की बड़ी झलक आई सामने
WWDC 2026 में Apple ने किए 11 बड़े ऐलान, Siri AI से लेकर iOS 27 तक यहां है पूरी लिस्ट
कटा हुआ एप्पल क्यों चुना गया?
जब नया लोगो बनाया गया, तो डिजाइनर ने इसमें एक खास बदलाव किया सेब में एक ‘बाइट’ जोड़ा गया। इसके पीछे मुख्य कारण यह था कि अगर सेब पूरा होता, तो दूर से देखने पर वह चेरी या टमाटर जैसा लग सकता था। ‘बाइट’ देने से यह स्पष्ट हो गया कि यह एक एप्पल है। यानी यह सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि एक स्मार्ट विजुअल आइडेंटिटी का हिस्सा था, जिससे लोग पहली नजर में ही ब्रांड को पहचान सकें।
ये भी पढ़े: बजट में ऐसे फोन जो महंगे डिवाइस को देंगे टक्कर, शानदार गैजेट्स जो इस हफ्ते हुए लॉन्च
किसने बनाया यह आइकॉनिक लोगो?
Apple के फाउंडर्स स्टीव जॉब्स और स्टीव वोजनियाक ने कंपनी के लिए एक ऐसा लोगो चाहा जो मॉडर्न और आसानी से पहचाना जा सके। इसके लिए उन्होंने ग्राफिक डिजाइनर रॉब जैनोफ को जिम्मेदारी दी। जैनोफ ने मात्र दो हफ्तों में यह लोगो तैयार कर दिया। 1977 में जब Apple II लॉन्च हुआ, तब पहली बार यह नया लोगो दुनिया के सामने आया और धीरे-धीरे यह ब्रांड की पहचान बन गया।
समय के साथ बदलता रहा लोगो
Apple का लोगो समय-समय पर अपडेट होता रहा है। शुरुआत में यह रंग-बिरंगा था, फिर ब्लैक, व्हाइट और ब्लू जैसे अलग-अलग रंगों में भी इस्तेमाल किया गया। आज का लोगो सिंपल ग्रे कलर में है, जो मिनिमलिस्ट और प्रीमियम लुक देता है।
