WWDC 2026 में Apple ने किए 11 बड़े ऐलान, Siri AI से लेकर iOS 27 तक यहां है पूरी लिस्ट
WWDC 2026: Apple के डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में इस बार सिर्फ नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स ही नहीं बल्कि कंपनी के AI भविष्य को लेकर भी तस्वीर साफ कर दी है। जिसमें यह 11 बड़ी घोषणा की गई।
- Written By: सिमरन सिंह
Apple WWDC 2026 (Source. Apple)
Apple Event 2026: Apple के डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में इस बार सिर्फ नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स ही नहीं बल्कि कंपनी के AI भविष्य को लेकर भी तस्वीर साफ कर दी है। बता दें कि 8 जून को आयोजित इस मेगा इवेंट में Apple ने Siri AI, iOS 27, Apple Intelligence के बड़े अपग्रेड और कई नए AI-पावर्ड फीचर्स की घोषणा की है। वहीं खास बात यह रही कि CEO टिम कुक का यह आखिरी WWDC कीनोट था जिसने इवेंट को और भी खास बना दिया।
एपल इवेंट में हुए ये 11 बड़े ऐलान
1. Siri AI का लॉन्च
Apple ने Siri को नए अवतार Siri AI के रूप में पेश किया। जिससे अब यह मैसेज, फोटो, ईमेल और यूजर के पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को समझकर ज्यादा स्मार्ट तरीके से काम कर पाएगी।
2. Siri के लिए नया डेडिकेटेड ऐप
इवेंट में iPhone, iPad और Mac के लिए एक नया Siri ऐप लॉन्च करने की घोषणा हुई है जहां यूजर्स अपनी पुरानी बातचीत और AI इंटरैक्शन को भी देख सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
iPhone यूजर्स की टेंशन खत्म, iOS 27 अपडेट हुआ लॉन्च, जानिए आपका iPhone लिस्ट में है या नहीं
Siri AI हुआ लॉन्च: Apple का बड़ा धमाका, iPhone से लेकर Mac तक बदल जाएगा पूरा अनुभव
ChatGPT और Claude की बढ़ेगी टेंशन, Meta ला रहा है Hatch, 19,000 महीने वाला AI एजेंट मिनटों में कर देगा कई काम
WWDC 2026 में Apple का बड़ा धमाका, Siri बनेगा AI सुपरस्टार, जानें कब और कहां देखें सारी अपडेट
3. Apple Intelligence हुआ और शक्तिशाली
Apple Intelligence को अपग्रेड कर टेक्स्ट, वॉइस और इमेज को बेहतर तरीके से समझने की क्षमता दे दी गई है।
4. Smart Search और Spotlight का री-डिजाइन
Spotlight और सिस्टम सर्च को पूरी तरह नया बना दिया गया है, जिससे Mail समेत सभी ऐप्स में सर्चिंग पहले से ज्यादा तेज और सटीक होगी।
5. iOS 27 में AI फीचर्स की भरमार
iOS 27 में कई नए AI फीचर्स जोड़े गए हैं जो iPhone के इस्तेमाल को पहले से ज्यादा स्मार्ट बना देंगे।
6. Dynamic Island से Siri AI एक्सेस
अब यूजर्स Dynamic Island के जरिए सीधे Siri AI को एक्सेस कर पाएगे जिससे काम और भी आसान हो जाएगा।
7. कैमरा ऐप में नया Siri Mode
कैमरा ऐप में भी बदलाव किए गए है जिसमें नया Siri Mode को जोड़ा गया है जो कैमरे के सामने मौजूद वस्तुओं और जगहों को पहचानकर जानकारी देगा।
8. Liquid Glass इंटरफेस में बड़े बदलाव
Liquid Glass इंटरफेस को और बेहतर बनाया गया है। जिसमें यूजर्स अब ट्रांसपेरेंसी और विजुअल इफेक्ट्स को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकते है।
9. Spatial Reframing और Home AI फीचर्स
नया Spatial Reframing फीचर फोटो को नए एंगल से तैयार कर सकेगा। वहीं Home ऐप सिक्योरिटी कैमरा फुटेज का विश्लेषण कर महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी देगा। ऐसे में Apple की सीनियर मैनेजर सेसिलिया डेंटास ने इसको लेकर कहा, “इस गहरी समझ से आप टाइप करने से पहले ही कैमरा क्लिप में से यह भी सर्च कर सकते हैं कि क्या कैप्चर किया गया था।”
ये भी पढ़े: iPhone यूजर्स की टेंशन खत्म, iOS 27 अपडेट हुआ लॉन्च, जानिए आपका iPhone लिस्ट में है या नहीं
10. Safari और Passwords ऐप में AI
Safari में AI आधारित Tab Management फीचर जोड़ा गया है जो खुले हुए वेबपेज को टॉपिक के अनुसार व्यवस्थित करेगा। Passwords ऐप अब कमजोर या लीक हुए पासवर्ड की पहचान कर उन्हें अपडेट करने में मदद करेगा।
11. Parent Controls और macOS 27 Golden Gate अपग्रेड
Apple ने Parent Control सिस्टम को अपग्रेड कर दिया है। जिससे माता-पिता बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर बेहतर नजर रख पाएगे। वहीं macOS 27 Golden Gate में Siri को Spotlight Search के साथ जोड़ा गया है जिससे फाइल सर्च और सिस्टम नेविगेशन आसान हो जाएगी।
कुल मिलाकर WWDC 2026 ने साफ कर दिया है कि Apple अब AI को अपने पूरे इकोसिस्टम का केंद्र बनाने जा रहा है। जिसमें Siri AI, Apple Intelligence और iOS 27 आने वाले साल में Apple डिवाइस इस्तेमाल करने का तरीका पूरी तरह बदलकर रख देंगे।
