-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Budget Friendly Phones That Rival High End Devices Launch
बजट में ऐसे फोन जो महंगे डिवाइस को देंगे टक्कर, शानदार गैजेट्स जो इस हफ्ते हुए लॉन्च
- Written By: सिमरन सिंह
Affordable 5G Phone: हर बजट और जरूरत को ध्यान में रखते हुए कई नए स्मार्टफोन्स और गैजेट्स लॉन्च किए गए। सस्ते 5G फोन से लेकर प्रीमियम फोल्डेबल डिवाइस तक, कंपनियों ने हर सेगमेंट को कवर किया।

Smartphone Launch (Source. Poco)
New Smartphone Launches: इस हफ्ते टेक दुनिया में जबरदस्त हलचल देखने को मिली। हर बजट और जरूरत को ध्यान में रखते हुए कई नए स्मार्टफोन्स और गैजेट्स लॉन्च किए गए। सस्ते 5G फोन से लेकर प्रीमियम फोल्डेबल डिवाइस तक, कंपनियों ने हर सेगमेंट को कवर किया। जो आने वाले टाइम में लोगों के पसंद के बन जाएगें।
सैमसंग ने सस्ता 5G फोन किया लॉन्च
सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G को ₹13,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन में 6.7-इंच की 120Hz डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा और 6,000mAh की बैटरी दी गई है। खास बात यह है कि यह बजट फोन भी AI फीचर्स जैसे Google Gemini और “सर्कल टू सर्च” को सपोर्ट करता है।
पोको X8 सीरीज: बैटरी और स्पीड का तगड़ा कॉम्बिनेशन
पोको ने X8 प्रो और X8 प्रो मैक्स लॉन्च कर दिए हैं। X8 प्रो मैक्स में 9,000mAh बैटरी और डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर, X8 प्रो में 6,500mAh बैटरी और डाइमेंसिटी 8500 इनकी कीमत ₹32,999 से ₹42,999 के बीच रखी गई है। ये डिवाइस 23 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सुपरकंप्यूटर की जंग में चीन ने मारी बाजी, US से छिना NO-1 का ताज; LineShine की रफ्तार देख दंग रह गई दुनिया
Telegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, नहीं चल रहा ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका
अब कैमरे के सामने हाथ हिलाकर साबित करनी होगी पहचान, Google ला रहा नया reCAPTCHA सिस्टम
AI Smart Glasses पहनकर गाड़ी चलाना पड़ सकता है भारी, इस राज्य में बैन की तैयारी
ओप्पो K14 5G: मजबूती में नंबर वन
ओप्पो K14 5G अपनी मजबूती के कारण चर्चा में है। इसमें IP68/IP69 और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन दिया गया है। 6.75-इंच 120Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी के साथ यह फोन ₹17,999 में उपलब्ध है।
ओप्पो Find N6: प्रीमियम फोल्डेबल का जलवा
ओप्पो का नया फोल्डेबल Find N6 हाई-एंड फीचर्स के साथ आया है। इसमें “जीरो-फील क्रीज” डिजाइन और स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। 200MP कैमरा और 8.12-इंच बड़ी डिस्प्ले इसे खास बनाते हैं। यह फोन मल्टीटास्किंग के लिए परफेक्ट है।
ओप्पो A6s 5G: गेमिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन
गेमिंग यूजर्स के लिए ओप्पो A6s 5G लॉन्च किया गया है। इसमें AI गेमबूस्ट फीचर, 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले मिलती है। ₹18,999 की कीमत में यह फोन एंटरटेनमेंट के लिए शानदार विकल्प है।
ये भी पढ़े: Telegram पर फोटो-वीडियो अब नहीं होंगे ब्लर, जानिए ये छुपा ट्रिक, तुरंत मिलेगा ओरिजिनल क्वालिटी
वीवो T5x 5G: पावर और परफॉर्मेंस का नया खिलाड़ी
वीवो T5x 5G में डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर और 7,200mAh बैटरी दी गई है। इसके साथ IP68/IP69+ और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन इसे बेहद मजबूत बनाते हैं। इसकी कीमत ₹18,999 रखी गई है।
Apple AirPods Max 2: साउंड का नया लेवल
एपल ने AirPods Max 2 लॉन्च किए हैं, जिसमें नया H2 चिप दिया गया है। इससे ANC पहले से 1.5 गुना बेहतर हो गया है। इसमें अडेप्टिव ऑडियो और लाइव ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स भी हैं। इसकी कीमत ₹67,900 है।
Budget friendly phones that rival high end devices launch
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रेत माफियाओं पर सरकार सख्त, मिलीभगत करने वाले अधिकारियों पर बनेगी स्पेशल टास्क फोर्स
Jun 26, 2026 | 07:29 AMAir India Bombing: कनाडा ने माना 1985 के विमान धमाके में था खालिस्तानियों का हाथ
Jun 26, 2026 | 07:28 AMNashik-Pune Railway सीधे मार्ग को बरकरार रखने की मांग तेज, एक्शन कमिटी ने मुख्यमंत्री संग बैठक पर टिकाई नजर
Jun 26, 2026 | 07:28 AMनाले में गिरने से हुई 2 बच्चो की मौत, चंद्रपुर के पांचगांव में हुआ ये दर्दनाक हादसा
Jun 26, 2026 | 07:22 AMमध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, अगले 2 दिनों में पहुंचेगा भोपाल-उज्जैन संभाग
Jun 26, 2026 | 07:21 AMभारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
Jun 26, 2026 | 07:17 AMनागपुर में थमी बारिश, उमस से लोग परेशान; मौसम विभाग का अनुमान, 1 जुलाई तक बनी रहेगी हल्की फुहारों की संभावना
Jun 26, 2026 | 07:12 AMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM














