Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब नहीं चलेगा WhatsApp, 8 सितंबर से इन पुराने फोन पर बंद होगी सेवा, कहीं आपका मोबाइल तो नहीं लिस्ट में?

WhatsApp New Update: डिजिटल दुनिया में ऐप्स और स्मार्टफोन्स लगातार अपडेट हो रहे हैं। इसी कड़ी में WhatsApp ने एक बड़ा कदम उठाया है, 8 सितंबर से कई फोन के मॉडल में अपनी सेवा को बंद करने का फैसला लिया।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Apr 28, 2026 | 01:31 PM

WhatsApp New Update (Source. Freepik)

Follow Us
Close
Follow Us:

WhatsApp New Update In Android 5.0: तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया में ऐप्स और स्मार्टफोन्स लगातार अपडेट हो रहे हैं। इसी कड़ी में WhatsApp ने एक बड़ा कदम उठाया है, जो करोड़ों यूजर्स को प्रभावित कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 सितंबर 2026 से कई पुराने Android स्मार्टफोन्स पर WhatsApp काम करना बंद कर देगा। यह खबर खासकर उन यूजर्स के लिए टेंशन बढ़ाने वाली है जो अभी भी पुराने डिवाइसेज इस्तेमाल कर रहे हैं।

किन फोन पर नहीं चलेगा WhatsApp?

जानकारी के अनुसार, WhatsApp अब उन स्मार्टफोन्स को सपोर्ट नहीं करेगा जो Android 5.0 और Android 5.1 वर्जन पर चलते हैं। फिलहाल ऐप Android 5.0 और उससे ऊपर के वर्जन पर काम करता है, लेकिन आने वाले नए फीचर्स के लिए ज्यादा एडवांस सिस्टम की जरूरत होगी। इसलिए अब न्यूनतम सिस्टम रिक्वायरमेंट बढ़ाकर Android 6.0 कर दी गई है।

यूजर्स को मिल रहा अलर्ट

इस बड़े बदलाव से पहले कंपनी ने यूजर्स को सचेत करना शुरू कर दिया है। ऐप के अंदर नोटिफिकेशन के जरिए उन लोगों को अलर्ट भेजा जा रहा है जिनके फोन इस बदलाव से प्रभावित होंगे। कंपनी यूजर्स को सलाह दे रही है कि वे समय रहते अपने चैट का बैकअप जरूर ले लें, ताकि किसी भी तरह का डेटा लॉस न हो।

सम्बंधित ख़बरें

फ्री लैपटॉप का लालच पड़ेगा महंगा, WhatsApp पर आया ये मैसेज आपकी जेब कर सकता है खाली

पहले नौकरी या पहले परिवार? Zoho फाउंडर की सलाह से मची हलचल, लोगो को सोचने पर किया मजबूर

अब नहीं याद रखने पड़ेंगे कई पासवर्ड, Meta का नया नियम, एक लॉगिन से चलेंगे Facebook-Instagram

अब DSLR जैसा कैमरा फोन में, सस्ता नहीं लेकिन धांसू फीचर्स, अब फोन बनेगा कैमरा

चैट बैकअप क्यों है जरूरी?

WhatsApp यूजर्स अपने चैट्स को Google Drive या फोन के लोकल स्टोरेज में सेव कर सकते हैं। अगर आप भविष्य में नया फोन लेते हैं, तो इसी बैकअप के जरिए अपनी पुरानी चैट, फोटो और जरूरी डेटा को आसानी से वापस पा सकते हैं। इसलिए यह स्टेप उन लोगों के लिए बेहद जरूरी है जो अभी पुराने फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

किन यूजर्स पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर?

इस फैसले का असर भारत, ब्राजील, दक्षिण-पूर्व एशिया और अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में ज्यादा देखने को मिलेगा, जहां अभी भी बड़ी संख्या में लोग पुराने स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करते हैं। इन डिवाइसेज को अब सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं मिलते, जिससे नए फीचर्स और ऐप्स को सपोर्ट करना मुश्किल हो जाता है।

WhatsApp इस्तेमाल जारी रखने के लिए क्या करें?

अगर आप WhatsApp का इस्तेमाल बिना रुकावट जारी रखना चाहते हैं, तो आपको ऐसा स्मार्टफोन चुनना होगा जो कम से कम Android 6.0 या उससे ऊपर के वर्जन पर चलता हो। यह बदलाव WhatsApp Business यूजर्स पर भी लागू होगा, यानी बिजनेस अकाउंट चलाने वालों को भी अपने डिवाइस अपडेट करने होंगे।

Apple यूजर्स के लिए राहत

अच्छी खबर यह है कि इस अपडेट का असर iPhone यूजर्स पर नहीं पड़ेगा। जिन iPhones में iOS 15.1 या उससे नया वर्जन है, उनमें WhatsApp पहले की तरह चलता रहेगा।

ये भी पढ़े: फ्री लैपटॉप का लालच पड़ेगा महंगा, WhatsApp पर आया ये मैसेज आपकी जेब कर सकता है खाली

नया फीचर भी आने वाला

इसी बीच खबर है कि WhatsApp Android यूजर्स के लिए नोटिफिकेशन बबल फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। यह फीचर Facebook Messenger के चैट बबल जैसा होगा, जिससे यूजर्स किसी भी ऐप पर काम करते हुए आसानी से मैसेज पढ़ और जवाब दे सकेंगे।

समय रहते करें तैयारी

अगर आपका फोन पुराना है, तो अभी से तैयारी शुरू कर दें। समय रहते बैकअप लें और जरूरत पड़े तो नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बनाएं, ताकि WhatsApp का इस्तेमाल बिना किसी रुकावट के जारी रहे।

Whatsapp new update service to end on these older phones starting september 8

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2026 | 01:31 PM

Topics:  

  • Tech News
  • WhatsApp
  • WhatsApp Profile

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.