-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Now Your Phone Will Be Smart Too Android 17 Beta Has Arrived
अब आपका फोन भी होगा स्मार्ट, Android 17 Beta आया, इन फोन्स में तुरंत करें अपडेट
- Written By: सिमरन सिंह
Android 17 Beta Update: Google ने Android 17 Beta को बड़े स्तर पर रोलआउट कर दिया है। अब यह अपडेट सिर्फ Pixel डिवाइस तक सीमित नहीं है, बल्कि कई बड़े ब्रांड्स के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर भी उपलब्ध है।

Android 17 (Source. Freepik)
Android 17 Supported Devices: Google ने Android 17 Beta को बड़े स्तर पर रोलआउट कर दिया है। अब यह अपडेट सिर्फ Pixel डिवाइस तक सीमित नहीं है, बल्कि कई बड़े ब्रांड्स के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर भी उपलब्ध हो गया है। Pixel 6 सीरीज से लेकर लेटेस्ट Pixel 10 सीरीज तक, साथ ही Motorola और OnePlus के चुनिंदा फोन्स में भी यूजर्स इस नए Android Beta का अनुभव ले सकते हैं। यूजर्स आधिकारिक Android Beta वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपने डिवाइस को एनरोल कर सकते हैं।
किन-किन डिवाइस में मिलेगा Android 17 Beta?
Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी
- Google ने अपनी पुरानी और नई दोनों Pixel सीरीज को इस अपडेट में शामिल किया है। इसमें Pixel 6, 7, 8, 9 और आने वाली Pixel 10 सीरीज तक के मॉडल शामिल हैं।
- इसके अलावा Pixel Tablet और Pixel Fold जैसे डिवाइस भी इस लिस्ट में जगह बना चुके हैं।
Motorola यूजर्स को भी मिला मौका
- Motorola के कई मिड-रेंज और फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी इस बीटा प्रोग्राम का हिस्सा हैं।
- Edge 70 सीरीज, Edge 60 और Moto G सीरीज के कुछ मॉडल्स को Android 17 Beta एक्सेस दिया गया है, जिससे यूजर्स नए फीचर्स को पहले ही टेस्ट कर सकेंगे।
OnePlus, Oppo और Realme भी पीछे नहीं
OnePlus, Oppo और Realme के लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन्स को भी इस बीटा अपडेट में शामिल किया गया है। जैसे OnePlus 15, Oppo Find X9 Pro और Realme GT 8 Pro जैसे हाई-एंड डिवाइस यूजर्स को सबसे पहले Android 17 का अनुभव देंगे।
Android 17 Beta कैसे करें इंस्टॉल?
अगर आप भी अपने फोन में नया अपडेट ट्राई करना चाहते हैं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- Google के आधिकारिक Android Beta पेज पर जाएं
- अपने Google अकाउंट से लॉगिन करें
- “Eligible Devices” सेक्शन में अपना फोन चुनें
- “Opt-in” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें
- फोन की सेटिंग में जाकर Software Update चेक करें
- Android 17 Beta दिखने पर डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें
ये भी पढ़े: 25,000 करोड़ की डील पर बड़ा यू-टर्न, अब नहीं होगा बड़ा AI प्रोजेक्ट? सरकार ने अचानक लिया फैसला
ध्यान रखें: बीटा वर्जन में हो सकती हैं दिक्कतें
यह अभी बीटा वर्जन है, यानी डेवलपमेंट स्टेज में है। ऐसे में इसमें बग्स, ऐप क्रैश या परफॉर्मेंस इश्यू आ सकते हैं। इसलिए इसे अपने प्राइमरी डिवाइस में इंस्टॉल करने से पहले सोच-समझकर फैसला लें।
आगे क्या? कब आएगा फाइनल अपडेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Android 17 का स्टेबल वर्जन Google I/O 2026 के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। यह बीटा रोलआउट उसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे यूजर्स को पहले ही नए फीचर्स का अनुभव मिल सके।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका में भारतीय मूल की गूगल अधिकारी की हत्या, पति ने घर में गोलियों से भूना; बेटा भी गंभीर
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
IRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Instagram ने चुपचाप हटाया AI फीचर, यूजर्स के विरोध के बाद Meta ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत सरकार भी करेगी जांच
Now your phone will be smart too android 17 beta has arrived
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: सिर पे बुढ़ापा है, दिल तो जवां है, राजनीति में रिटायरमेंट मना है
Jul 13, 2026 | 09:25 AMShare Market: शेयर बाजार में तबाही के संकेत, 639 अंक टूटकर खुला सेंसेक्स; निफ्टी में भी बड़ी गिरावट
Jul 13, 2026 | 09:24 AMग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में खुदकुशी: आर्मी जवान ने सर्विस राइफल से किया सुसाइड, एक के बाद एक चलीं 6 गोलियां
Jul 13, 2026 | 09:19 AMआसान नहीं था कमबैक… विंबलडन जीतने के बाद इमोशनल हुए यानिक सिनर, ज्वेरेव और अल्काराज को लेकर कही बड़ी बात
Jul 13, 2026 | 09:17 AMPranayama Benefits: प्राणायाम के ये फायदे जानकर! आज से ही शुरू कर देंगे अभ्यास करना
Jul 13, 2026 | 09:11 AMGold-Silver Price: ₹4,370 तक सस्ता हुआ सोना, दिल्ली-मुंबई से नागपुर तक औंधे मुंह गिरी चांदी; देखें ताजा भाव
Jul 13, 2026 | 09:09 AMनासिक जिला: 26 मुख्य सिंचाई परियोजनाओं में पहुंचा 50.26% जलभंडार, जून के सूखे के बाद स्थिति में सुधार
Jul 13, 2026 | 09:05 AMवीडियो गैलरी

कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM














