WhatsApp का बड़ा अपडेट: अब यूजरनेम से होगी कॉलिंग, नंबर सेव करने की झंझट खत्म!
WhatsApp Username Calling: Meta के स्वामित्व वाले WhatsApp ने एक और गेम-चेंजर फीचर पर काम शुरू कर दिया है। अब बिना नंबर के भी WhatsApp कॉल किया जा सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp से हो सकती है कॉल। (सौ. Design)
Feature to Stop Spam Calls: Meta के स्वामित्व वाले WhatsApp ने एक और गेम-चेंजर फीचर पर काम शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में यूजर्स को किसी का फोन नंबर सेव किए बिना सिर्फ यूजरनेम से कॉल करने की सुविधा मिलने वाली है। यह फीचर फिलहाल iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म्स पर टेस्टिंग फेज में है। इसके लॉन्च के बाद यूजर्स न केवल चैट, बल्कि वॉयस और वीडियो कॉलिंग भी सीधे यूजरनेम से कर सकेंगे। हालांकि, इस सुविधा के साथ स्पैम कॉल्स का खतरा भी बढ़ सकता है, जिसे रोकने के लिए कंपनी ने नया सिक्योरिटी सिस्टम तैयार किया है।
यूजरनेम से कॉलिंग कैसे करेगी काम?
फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp के नवीनतम बीटा वर्जन में ऐसा कोड मिला है जिससे पता चलता है कि यूजर अब सर्च बार में किसी का यूजरनेम डालकर सीधा कॉल कर सकेंगे।
- कॉल टैब में सर्च करते ही सामने वाले यूजर की प्रोफाइल दिखाई देगी।
- वहां से आप वॉयस या वीडियो कॉल का ऑप्शन चुन सकते हैं।
- यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी होगा जो किसी का नंबर नहीं जानते, लेकिन उनका यूजरनेम जानते हैं।
फिलहाल यह फीचर केवल डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी किसी बीटा टेस्टर के लिए एक्टिव नहीं किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp में आया Incognito Mode, अब AI से पूछ सकेंगे दिल की बातें, न रिकॉर्ड होगा चैट न दिखेगी हिस्ट्री
NEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, WhatsApp के एक मैसेज ने खोल दी पूरी पोल, जानें पूरा मामला
अब नहीं पड़ेगी दूसरा फोन रखने की जरूरत, WhatsApp का ये फीचर मचा रहा धूम, एक ही ऐप में चलाएं 2 अकाउंट
WhatsApp में बड़ा बदलाव, अब चैटिंग होगी और भी स्टाइलिश, नया Liquid Glass डिजाइन मचाएगा धूम
स्पैम से सुरक्षा देगा “Username Key” फीचर
चूंकि यूजरनेम से कॉल करना बेहद आसान होगा, ऐसे में स्पैम कॉल्स का खतरा बढ़ सकता है। इसी को रोकने के लिए व्हाट्सएप एक “Username Key” सिक्योरिटी लेयर जोड़ रहा है।
- कॉल करने वाले को सही key दर्ज करनी होगी, तभी कॉल कनेक्ट होगा।
- यह सिस्टम अनजान या संदिग्ध यूजर्स को सीधे कॉल करने से रोकेगा।
- यह फीचर Signal जैसे ऐप्स में पहले से मौजूद है, लेकिन WhatsApp इसे और एडवांस्ड सिक्योरिटी लेवल पर लाने की योजना बना रहा है।
ये भी पढ़े: Elon Musk का नया आइडिया, AI सैटेलाइट्स से घटेगी सूरज की रोशनी, थमेगी ग्लोबल वार्मिंग?
WhatsApp के अन्य आने वाले फीचर्स
WhatsApp इस समय कई और नए फीचर्स पर काम कर रहा है, जिनमें शामिल हैं:
- कवर फोटो सेट करने का ऑप्शन
- इन-चैट स्टोरेज मैनेजमेंट
- मीडिया और स्टिकर्स के लिए नए फिल्टर
- नए चैट्स के लिए मैसेज लिमिट फीचर
- चैनल्स के लिए क्विज़ फीचर
ये सभी फीचर्स जल्द ही बीटा वर्जन में देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इनकी लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
