WhatsApp ला रहा है शानदार ‘Birthday Reminder’ फीचर, अब कभी नहीं भूलेंगे अपनों का जन्मदिन; जानें कैसे करेगा काम
WhatsApp Birthday Reminder New Feature: वाट्सऐप जल्द ही एक नया 'बर्थडे रिमाइंडर' फीचर पेश करने वाला है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी प्रोफाइल में जन्मतिथि जोड़ सकेंगे।
- Written By: अमन उपाध्याय
सांकेतिक एआई फोटो
WhatsApp Birthday Reminder Launch Date: दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक और बेहतरीन फीचर पर काम करना शुरू कर दिया है। अक्सर लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण अपने करीबी दोस्तों या परिवार के सदस्यों का जन्मदिन भूल जाते हैं, लेकिन अब WhatsApp खुद आपको याद दिलाएगा कि आज किसका खास दिन है। इसके लिए कंपनी जल्द ही एक नया ‘बर्थडे रिमाइंडर’ फीचर पेश करने की तैयारी में है।
प्रोफाइल में जोड़ सकेंगे जन्मतिथि
रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp अपनी प्रोफाइल सेटिंग्स में एक नया विकल्प जोड़ने जा रहा है जहां यूजर्स अपनी Date of Birth दर्ज कर सकेंगे। यदि कोई यूजर अपनी जन्मतिथि ऐप पर जोड़ता है तो उसके कॉन्टैक्ट्स में शामिल लोगों को उस विशेष दिन एक ‘बर्थडे नोटिफिकेशन‘ प्राप्त होगा। यह सुविधा उन लोगों के लिए बेहद कारगर साबित होगी जो अलग से कैलेंडर या रिमाइंडर ऐप का उपयोग नहीं करना चाहते।
चैट विंडो में मिलेगा सीधा अलर्ट
इस फीचर की एक और बड़ी खासियत यह होगी कि यूजर्स को न केवल नोटिफिकेशन मिलेगा, बल्कि चैट विंडो के भीतर भी एक विशेष रिमाइंडर दिखाई दे सकता है। इसकी मदद से यूजर बिना किसी देरी के सीधे चैट स्क्रीन से ही अपने दोस्त या परिजन को शुभकामना संदेश भेज सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp के 8 सीक्रेट फीचर्स, जिन्हें जानकर चैटिंग हो जाएगी पहले से ज्यादा आसान
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
IRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Instagram ने चुपचाप हटाया AI फीचर, यूजर्स के विरोध के बाद Meta ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत सरकार भी करेगी जांच
WhatsApp को स्मार्ट बनाने की दिशा में कदम
Meta के स्वामित्व वाला यह ऐप अब सिर्फ एक चैटिंग प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रहना चाहता। कंपनी लगातार AI और स्मार्ट टूल्स को शामिल कर रही है ताकि इसे यूजर्स की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने वाला एक ‘स्मार्ट प्लेटफॉर्म’ बनाया जा सके। यह नया बर्थडे फीचर भी इसी रणनीति का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य यूजर्स को अधिक पर्सनलाइज्ड और बेहतर अनुभव प्रदान करना है।
प्राइवेसी और सुरक्षा का पूरा ध्यान
चूंकि जन्मतिथि एक निजी जानकारी है, इसलिए WhatsApp इसमें प्राइवेसी सेटिंग्स का पूरा नियंत्रण यूजर के हाथ में ही रखेगा। यूजर खुद यह तय कर पाएंगे कि उनकी जन्मतिथि किसे दिखाई दे और किसे नहीं। इस प्रकार, यह फीचर सुविधा के साथ-साथ आपकी निजी जानकारी को सुरक्षित रखने का विकल्प भी देगा।
यह भी पढ़ें:- 7100mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला Motorola Edge 70 Max 15 जुलाई को होगा लॉन्च, फीचर्स ने बढ़ाई चर्चा
अभी टेस्टिंग फेज में है फीचर
वर्तमान में यह फीचर शुरुआती विकास के चरण में है और कुछ चुनिंदा Android बीटा यूजर्स के साथ इसकी टेस्टिंग की जा रही है। हालांकि मेटा ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग तारीख की घोषणा नहीं की है लेकिन सफल टेस्टिंग के बाद इसे जल्द ही सभी ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।
