Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट

IRCTC New Website: भारतीय रेलवे से ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए राहत की खबर आ गई है। IRCTC जल्द ही अपनी नई टिकट बुकिंग वेबसाइट का पब्लिक बीटा वर्जन लॉन्च करने वाली है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 11, 2026 | 10:41 PM

IRCTC में आया बदलाव। (सौ. Freepik)

Follow Us
Follow Us:

IRCTC Beta Version: भारतीय रेलवे से ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए राहत की खबर आ गई है। क्योंकि बताया जा रहा है कि IRCTC जल्द ही अपनी नई टिकट बुकिंग वेबसाइट का पब्लिक बीटा वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस नई वेबसाइट का उद्देश्य टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पहले से कहीं अधिक तेज, आसान और यूजर-फ्रेंडली बनाना है। वहीं रिपोर्ट्स में सामने आया है कि अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा तो 15 जुलाई तक इसका पब्लिक बीटा वर्जन जारी किया जा सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि नई वेबसाइट का शुरुआती परीक्षण रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और एमएनआईटी जयपुर के छात्रों ने किया है। टेस्टिंग के दौरान सामने आए कुछ तकनीकी बग्स की पहचान कर उन्हें ठीक किया जा रहा है। इसके बाद वेबसाइट आम लोगों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

नई वेबसाइट में क्या होगा खास?

रिपोर्ट में सामने आया है कि नई IRCTC वेबसाइट में सबसे बड़ा बदलाव इसका सरल और तेज इंटरफेस का होगा। जिसमें यूजर्स को अब पहले की तरह भारी-भरकम ग्राफिक्स, अनावश्यक विज्ञापनों और बार-बार आने वाले लंबे कैप्चा का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसमें लॉगिन और पेमेंट प्रक्रिया को भी पहले से अधिक आसान बनाया गया है जिससे टिकट बुक करने में कम समय लगेगा। इसके अलावा यात्रियों को सीट उपलब्धता देखने के लिए अलग-अलग क्लास जैसे स्लीपर, 3AC या 2AC पर बार-बार क्लिक नहीं करना होगा। सभी क्लास में उपलब्ध सीटों की जानकारी एक ही स्क्रीन पर दिखाई जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

Instagram ने चुपचाप हटाया AI फीचर, यूजर्स के विरोध के बाद Meta ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत सरकार भी करेगी जांच

Mumbai Railway: 17 साल बाद रफ्तार पकड़ी CSMT-कुर्ला 5वीं-6वीं रेल लाइन परियोजना, 27.43 करोड़ का टेंडर जारी

Apple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा

रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer

बार-बार डिटेल भरने से मिलेगी राहत

देखा जा रहा है कि नई वेबसाइट में टिकट बुकिंग के स्टेप्स भी कम कर दिए गए हैं। एक बार यात्री अपनी जानकारी दर्ज कर देंगे तो वह सुरक्षित रूप से वेबसाइट पर सेव रहेगी। इससे हर बार नाम, उम्र और अन्य विवरण दोबारा भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी होगी जो नियमित रूप से रेलवे टिकट बुक करते हैं।

ये भी पढ़े: Instagram ने चुपचाप हटाया AI फीचर, यूजर्स के विरोध के बाद Meta ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत सरकार भी करेगी जांच

क्या होता है बीटा वर्जन और क्यों है अहम?

बीटा वर्जन के बारे में बताए तो यह किसी भी वेबसाइट या सॉफ्टवेयर का शुरुआती टेस्टिंग चरण होता है। पब्लिक बीटा के दौरान आम यूजर्स वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं जिससे तकनीकी खामियों की पहचान की जा सके। इन कमियों को दूर करने के बाद ही अंतिम और स्थिर वर्जन जारी किया जाता है। आखिर में बता दे कि अगर नई वेबसाइट तय समय पर लॉन्च होती है तो यह भारतीय रेलवे के डिजिटल सिस्टम में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकती है। जिसमें तेज टिकट बुकिंग, आसान इंटरफेस और कम स्टेप्स जैसी सुविधाएं यात्रियों का अनुभव पहले से कहीं बेहतर बना सकती हैं। ऐसे में करोड़ों रेल यात्रियों की नजर अब IRCTC की इस नई वेबसाइट के पब्लिक बीटा लॉन्च पर टिकी हुई है।

Irctc is launching a new ticket booking website

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 10:41 PM

Topics:  

  • Indian Railway
  • IRCTC
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.