सस्ता नहीं, लेकिन पावरफुल, Vivo T5 Pro 5G आज लॉन्च, यूजर्स के लिए पैसा वसूल या महंगा सौदा?
Vivo T5 Pro Launch: स्मार्टफोन बाजार में आज एक बड़ा लॉन्च होने जा रहा है, जहां वीवो अपना नया 5G फोन Vivo T5 Pro 5G भारत में पेश करने वाला है। वहीं ये फोन लोगों की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Vivo T5 Pro 5G (Source. Vivo)
Vivo Smartphone Price: स्मार्टफोन बाजार में आज एक बड़ा लॉन्च होने जा रहा है, जहां वीवो अपना नया 5G फोन Vivo T5 Pro 5G भारत में पेश करने वाला है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है, जो मिड-रेंज में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले के साथ यह डिवाइस मार्केट में हलचल मचा सकता है।
क्या होगी कीमत, कब और कहां मिलेगा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo T5 Pro 5G की कीमत 30,000 से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है। इससे पहले कंपनी ने Vivo T4 Pro को 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। नया स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और इसके बाद इसे Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे में अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है।
दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी
Vivo T5 Pro 5G में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो तेज स्पीड और स्मूद परफॉर्मेंस देगा। इसके साथ ही फोन में UFS 3.1 स्टोरेज दिया जाएगा, जिससे ऐप्स तेजी से खुलेंगे और मल्टीटास्किंग आसान होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Google का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए
Nothing Phone (4b) भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 और RCB Edition ने मचाया धमाल
Meta पर मंडराया इतिहास का सबसे बड़ा कानूनी संकट, बच्चों को सोशल मीडिया का आदी बनाने का है आरोप
इतना ही नहीं, इस डिवाइस में 7000mm² का बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह अपनी कैटेगरी का सबसे बड़ा कूलिंग सिस्टम होगा, जो गेमिंग और हैवी यूसेज के दौरान फोन को गर्म होने से बचाएगा।
Cool to the core, stunning to the eye.
Presenting the all-new vivo T5 Pro 5G in Glacier Blue, Launching tomorrow Search now on Flipkart to know more.#vivoT5Pro #GetSetTurbo #TurboLife #vivoSeriesT pic.twitter.com/vEd4PoLGhb — vivo India (@Vivo_India) April 14, 2026
बैटरी और चार्जिंग: सबसे बड़ा हाइलाइट
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,020mAh की विशाल बैटरी मानी जा रही है। यानी एक बार चार्ज करने पर लंबा बैकअप मिल सकता है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो सकेगा। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जिन्हें बार-बार चार्जिंग से परेशानी होती है।
ये भी पढ़े: Motorola Edge 70 Pro आने को तैयार, कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स, मिलेगा बड़ा फायदा
डिस्प्ले और कैमरा: एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज
Vivo T5 Pro 5G में 6.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जिसमें 1.5K रिज़ॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। इससे वीडियो देखने और गेमिंग का अनुभव शानदार होगा।
कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ मिलेगा, साथ में 2MP का बोकेह लेंस भी होगा। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। खास बात यह है कि फोन से फ्रंट और रियर दोनों कैमरा से 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।
खरीदना चाहिए या नहीं?
अगर आप पावरफुल बैटरी, शानदार डिस्प्ले और तेज परफॉर्मेंस वाला फोन चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G एक मजबूत विकल्प बन सकता है। हालांकि, कीमत थोड़ा ज्यादा हो सकती है, इसलिए अपने बजट के हिसाब से फैसला लेना जरूरी है।
