मोबाइल लेने वालों के लिए बड़ी खबर, Vivo ला रहा 200MP कैमरा वाला धांसू फोन
Vivo New Smartphone Launch Date: Vivo ने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE के भारत लॉन्च की पुष्टि कर दी है। लंबे समय से चल रही लीक और अफवाहों के बाद अब कंपनी ने साफ कर दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Vivo X300 Ultra (Source. Vivo)
Vivo DSLR Smartphone: स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने आधिकारिक तौर पर अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE के भारत लॉन्च की पुष्टि कर दी है। लंबे समय से चल रही लीक और अफवाहों के बाद अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि ये दोनों फोन जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनका लॉन्च 7 मई के आसपास हो सकता है।
क्यों खास है ये लॉन्च?
यह लॉन्च दो वजहों से बेहद खास माना जा रहा है। पहली बार Vivo अपनी Ultra सीरीज को भारत में ला रहा है, जो पहले सिर्फ चीन तक सीमित थी। वहीं दूसरी तरफ Vivo X300 FE में टेली-कन्वर्टर सपोर्ट मिलने की चर्चा है, जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेगा।
Vivo X300 Ultra: कैमरा का बादशाह
Vivo X300 Ultra को 2026 का सबसे पावरफुल कैमरा स्मार्टफोन कहा जा रहा है। इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3.7x ऑप्टिकल और 105x डिजिटल जूम), 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। खास बात यह है कि इसमें टेली-कन्वर्टर सपोर्ट के जरिए 17.4x तक ऑप्टिकल जूम मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
अब AI ढूंढेगा नई दवाएं, बीमारी का इलाज होगा तुरंत? जानिए GPT-Rosalind क्या है
अब इंसानों जैसी ताकत वाले रोबोट आएंगे, Silent Muscles से बदलेगी आपकी जिंदगी
अब YouTube Shorts से मिलेगा छुटकारा, नया फीचर करेगा समय की बर्बादी बंद
सोचते ही टाइप होगा टेक्स्ट, बिना हाथ लगाए चल जाएगा लैपटॉप, नई टोपी कर देगी कमाल
इसके अलावा फोन में:
- 7,000mAh बैटरी (100W फास्ट चार्जिंग)
- 6.82-इंच 2K OLED डिस्प्ले (144Hz रिफ्रेश रेट)
- लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर
यह फोन गेमिंग, वीडियो और मल्टीटास्किंग के लिए एकदम परफेक्ट माना जा रहा है। इसकी संभावित कीमत ₹1 लाख से ज्यादा हो सकती है।
Vivo X300 FE: छोटा फोन, बड़ा दम
अगर आप कॉम्पैक्ट फोन पसंद करते हैं, तो Vivo X300 FE आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें 6.31-इंच AMOLED डिस्प्ले (120Hz), Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और 6,500mAh बैटरी मिलेगी।
कैमरा सेटअप भी दमदार है:
- 50MP प्राइमरी कैमरा
- 50MP टेलीफोटो
- 8MP अल्ट्रा-वाइड
यह फोन परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में OnePlus और iQOO के फ्लैगशिप फोन को टक्कर दे सकता है।
ये भी पढ़े: अब AI ढूंढेगा नई दवाएं, बीमारी का इलाज होगा तुरंत? जानिए GPT-Rosalind क्या है
डिजाइन और कलर ऑप्शन
Vivo ने दोनों फोन को प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया है। X300 Ultra में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जबकि X300 FE को ग्रीन, ब्लैक और पर्पल जैसे आकर्षक रंगों में लॉन्च किया जा सकता है।
खरीदने से पहले ये जरूर जान लें
Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE के साथ Vivo भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। अगर इनकी कीमत सही रखी गई, तो यह Samsung, Xiaomi और OPPO को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। फिलहाल, खरीदने से पहले ऑफिशियल कीमत और रिव्यू का इंतजार करना समझदारी होगी।
