UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, अब बिना PIN के होगा पेमेंट, फिंगरप्रिंट से पैसा भेजें
UPI Biometric Payment: UPI यूजर्स के लिए एक नया और बेहद सुविधाजनक फीचर आ चुका है। जिस अपडेट के बाद लोगों को हर बार पेमेंट करते समय UPI PIN डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी, और आसानी से पेमेंट हो जाएगी।
- Written By: सिमरन सिंह
UPI Biometric Payment (Source. Navbharat Desk)
UPI Biometric Payment In Indian Payment: भारत में दिन प्रतिदिन डिजिटल पेमेंट तेजी से बदल रहा है और अब UPI यूजर्स के लिए एक नया और बेहद सुविधाजनक फीचर आ चुका है। जिस अपडेट के बाद लोगों को हर बार पेमेंट करते समय UPI PIN डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां, आनने बिलकुल सही पढ़ा अब आप फिंगरप्रिंट और फेस रिकॉग्निशन के जरिए भी पेमेंट को पूरा कर सकते है। इस सुविधा को खासतौर पर छोटे ट्रांजैक्शन को और भी ज्यादा आसान, तेज और सुरक्षित बनाने के लिए शुरू किया जा रहा है।
क्या है नया बायोमेट्रिक UPI फीचर?
इस नया फीचर का नाम बायोमेट्रिक UPI फीचर है जिसमें यूजर्स को PIN की जगह बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का विकल्प दिया जाएंगा। जिसका साफ मतलब है कि अब आप अपने फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन के जरिए तुरंत पेमेंट पूरी कर सकते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये भी है कि फिलहाल इस सुविधा से आप 5,000 तक के ट्रांजैक्शन को ही पूरा कर सकते हैं और इससे अधिक राशि की पेमेंट करने के लिए अभी भी PIN डालना जरूरी होगा। जिससे ठगी करने वालों को कोई मौका ना मिले।
ICICI Bank ने शुरू किया रोलआउट
बायोमेट्रिक UPI फीचर की शुरुआत ICICI Bank ने अपने iMobile ऐप के जरिए कर दी है। जिसका इस्तेमाल करके यूजर्स QR कोड स्कैन करके, ऑनलाइन शॉपिंग या पर्सनल ट्रांजैक्शन आसानी से कर सकते है, जिसमें सिर्फ बायोमेट्रिक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस फीचर की खास बात ये है कि इसमें सिर्फ आपके मोबाइल में पहले से सेव बायोमेट्रिक डेटा का इस्तेमाल किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर इसे आसानी से ऑन या ऑफ भी किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Paytm यूजर्स के लिए बड़ा झटका, RBI का सख्त एक्शन, क्या आपका पैसा डूबेगा या मिलेगा पूरा?
Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द! RBI ने लिया बड़ा एक्शन, जानें आपके UPI पर क्या पड़ेगा असर
खाते से उड़ सकते हैं पैसे, FASTag के नाम पर नया स्कैम, हो जाए सतर्क वरना पड़ेगा महंगा
इंटरनेट नहीं तो भी पेमेंट रुकेगा नहीं: UPI 123Pay से अब कॉल करके भेजें पैसे
PhonePe यूजर्स को भी मिला फायदा
इस खास फीचर का फायदा अब डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म PhonePe ने भी देना शुरू कर दिया है। जिसमें यूजर्स एक टैप में पेमेंट कर सकते हैं। वहीं अगर किसी कारण से बायोमेट्रिक काम नहीं करता, तो उस समय PIN का विकल्प भी आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। इस फीचर का फायदा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में खासतौर पर सुरक्षित और तेज पेमेंट के लिए सही रहेगा।
CRED और Paytm पर भी उपलब्ध सुविधा
इस नए फीचर का इस्तेमाल सिर्फ PhonePe ही नहीं, बल्कि CRED और Paytm जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी कर रहे है। जिसमें आप आसानी से बायोमेट्रिक पेमेंट ऑप्शन चुनकर अपने ट्रांजैक्शन को और ज्यादा स्मूद और फास्ट बना सकते हैं और अपने यूजर्स को अच्छा एक्सपीरियंस दे सकते है।
ये भी पढ़े: 6 मई को बड़ा धमाका, Vivo X300 सीरीज लॉन्च, कीमत और फीचर्स के हिसाब से कौन सा फोन रहेगा सही?
ऑनलाइन पेमेंट करने वालों के लिए क्यों है बड़ी राहत?
यह नया और खास फीचर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो रोजमर्रा के छोटे-छोटे पेमेंट करते हैं। आसे में अब बार-बार PIN याद रखने या डालने की झंझट खत्म हो जाएगी। जिससे समय की बचत के साथ पेमेंट का अनुभव पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित हो जाएगा।
डिजिटल इंडिया का अगला कदम
UPI द्वारा लिया यह नया बायोमेट्रिक फीचर डिजिटल इंडिया को एक कदम और आगे ले जा रहा है। जिसमें पेमेंट अब सिर्फ एक टच या फेस स्कैन से पूरी हो जाएगी, जिससे यूजर्स को तेज, सुरक्षित और स्मार्ट अनुभव मिलेगा और भविष्य में इडिंया को और भी स्मार्ट बनाया जाएगा।
