Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट, NPCI ला रहा है नया फीचर, सिर्फ फोन टैप करते ही हो जाएगा भुगतान

UPI Offline Payment: भारत में डिजिटल पेमेंट को आसान बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसमें फायदा उन लोगों को होगा जो ऐसी जगह पर जाते है जहां इंटरनेट नेटवर्क कमजोर रहता है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 21, 2026 | 05:41 PM

UPI (Source. magnific)

Follow Us
Follow Us:

UPI Offline Payment By Without Internet: भारत में डिजिटल पेमेंट को आसान बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसमें फायदा उन लोगों को होगा जो ऐसी जगह पर जाते है जहां इंटरनेट नेटवर्क कमजोर रहता है तो जल्द ही आपकी यह परेशानी खत्म हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) एक ऐसे नए फीचर पर काम कर रहा है जिसकी मदद से बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी UPI पेमेंट किया जा सकेगा। ऐसे में अगर यह सुविधा शुरू होती है तो डिजिटल पेमेंट का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा।

NFC टेक्नोलॉजी से होगा ऑफलाइन पेमेंट

रिपोर्ट्स में सामने आया है कि यह नया सिस्टम Near Field Communication (NFC) टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। NFC एक शॉर्ट-रेंज वायरलेस तकनीक है जो बेहद कम दूरी पर सुरक्षित और तेज़ी से डेटा ट्रांसफर करने में सक्षम है। इस फीचर के जरिए यूजर अपने स्मार्टफोन को NFC सपोर्ट वाले पॉइंट-ऑफ-सेल (PoS) टर्मिनल पर टैप करके आसानी से पेमेंट कर सकेंगे। वहीं खास बात यह है कि इंटरनेट न होने पर भी लेनदेन संभव होगा। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस सुविधा के तहत ऑफलाइन UPI ट्रांजैक्शन की अधिकतम सीमा 2,000 रुपये तक हो सकती है।

पहले UPI Lite वॉलेट में जोड़ने होंगे पैसे

अभी देखा जा रहा है कि इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए एक जरूरी शर्त होगी। जिसमें यूजर्स को पहले इंटरनेट की मदद से UPI Lite डिजिटल वॉलेट में पैसे जोड़ने होंगे। इसके बाद, जब इंटरनेट उपलब्ध नहीं होगा, तब उसी बैलेंस का उपयोग कर NFC के जरिए ऑफलाइन भुगतान किया जा सकेगा। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस प्रक्रिया के दौरान UPI PIN दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे छोटे भुगतान पहले से अधिक तेज और सुविधाजनक बन सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

iPhone 18 Pro की कीमत उड़ा सकती है होश, 2nm A20 Pro चिप और AI फीचर्स के साथ सितंबर 2026 में होगी एंट्री

WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से हैं परेशान? तुरंत ऑन करें यह सीक्रेट फीचर, स्पैम कॉल से भी राहत

Poco M8 Power की लॉन्चिंग हुई कन्फर्म, 8000mAh बैटरी के साथ मचा सकता है तहलका, Flipkart ने दिया बड़ा संकेत

फोन में रखा यह गैरकानूनी कंटेंट पहुंचा सकता है जेल, दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार

PoS कंपनियों को मिलेगा नया सर्टिफिकेशन

बताया जा रहा है कि NPCI इसी साल देश में PoS डिवाइस बनाने वाली कंपनियों का सर्टिफिकेशन शुरू कर सकता है ताकि उनके डिवाइस इस नई ऑफलाइन UPI तकनीक को सपोर्ट कर सकें। इससे दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को बेहतर डिजिटल पेमेंट अनुभव मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े: iPhone 18 Pro की कीमत उड़ा सकती है होश, 2nm A20 Pro चिप और AI फीचर्स के साथ सितंबर 2026 में होगी एंट्री

पहले से मौजूद हैं ऑफलाइन UPI के विकल्प

लेकिन बिना इंटरनेट UPI पेमेंट का यह पहला प्रयास नहीं होगा। फिलहाल भी *99# और UPI 123Pay जैसी सेवाओं के जरिए बिना मोबाइल डेटा के भुगतान किया जा सकता है। *99# सेवा USSD तकनीक पर काम करती है और GSM फोन में उपलब्ध है जहां एक बार में 5,000 रुपये तक भेजे जा सकते हैं। वहीं UPI 123Pay खास तौर पर फीचर फोन यूजर्स के लिए विकसित किया गया है।

फिलहाल NPCI ने इस नए NFC आधारित ऑफलाइन UPI फीचर की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में लॉन्च से जुड़ी सभी जानकारियों की पुष्टि कंपनी के आधिकारिक ऐलान के बाद ही होगी।

Upi payments will now be possible even without the internet npci upi offline payment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 05:41 PM

Topics:  

  • Digital Transaction
  • Tech News
  • UPI Payment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.