Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Elon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे

Elon Musk X App Digital Payments: X को सुपर ऐप बनाने की दिशा में एलन मस्क ने एक और बड़ा कदम उठा दिया है। कंपनी ने X Money नाम से नई डिजिटल पेमेंट और बैंकिंग सर्विस लॉन्च की है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 29, 2026 | 04:59 AM

X Money (Source. Social Media)

Follow Us
Follow Us:

What is X Money: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को सुपर ऐप बनाने की दिशा में एलन मस्क ने एक और बड़ा कदम उठा दिया है। बता दें कि कंपनी ने X Money नाम से नई डिजिटल पेमेंट और बैंकिंग सर्विस लॉन्च की है। इस नई सुविधा के जरिए यूजर्स अब एक ही ऐप पर पैसे ट्रांसफर करने, बिल भरने, वीजा डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने और कई बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। लेकिन अभी के लिए यह सेवा अमेरिका में X Premium और Premium Plus सब्सक्राइबर्स के लिए शुरू की गई है।

क्या है X Money और कैसे करेगा काम?

X Money के बारे में बताए तो सोशल मीडिया और डिजिटल बैंकिंग को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश कि गई है। इस सर्विस के तहत यूजर्स को डिपॉजिट अकाउंट, पीयर-टू-पीयर (P2P) पेमेंट, डायरेक्ट डिपॉजिट और Visa डेबिट कार्ड जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा यूजर्स बिना किसी ट्रांसफर फीस के दूसरे X यूजर्स को पैसे भेज सकेंगे। बिल पेमेंट, वायर ट्रांसफर और फिजिकल चेक भेजने जैसी सुविधाएं भी इसी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। वहीं कंपनी का दावा है कि इसके मेटल फिनिश Visa डेबिट कार्ड पर यूजर का X हैंडल भी प्रिंट होगा। साथ ही कार्ड पर 3% कैशबैक और जमा राशि पर 6.00% तक वार्षिक ब्याज (APY) मिलने का भी दावा किया गया है।

Your money, on the world’s most powerful network 𝕏 Money is rolling out to U.S. Premium and Premium+ subscribers starting today pic.twitter.com/2c1UMkB4Kn — X Money (@XMoney) July 27, 2026

सम्बंधित ख़बरें

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Tap and Hold ट्रेंड, AI फोटो प्रेस करते ही बदल जाती है क्वालिटी

नस्लवाद का आरोप खारिज कर बोले Elon Musk- मेरी पार्टनर आधी भारतीय हैं, बताया बेटे का नाम

Elon Musk Loss: एलन मस्क को एक ही दिन में लगा $44000000000 का बहुत बड़ा झटका, टेस्ला के शेयर धड़ाम

X यूजर्स सावधान, Urgent Login Alert वाला ईमेल कर सकता है अकाउंट खाली, एक क्लिक में हैकर्स चुरा रहे पासवर्ड

सुरक्षा के लिए मिलेंगे एडवांस फीचर्स

X Money ने बताया है कि यह खुद बैंक के तौर पर काम नहीं करेगा। यूजर्स की जमा राशि Cross River Bank में रखी जाएगी जो न्यू जर्सी स्थित एक रेगुलेटेड बैंक है और FDIC के दायरे में आता है। इसके तहत पात्र जमा राशि पर प्रति जमाकर्ता $250,000 तक का बीमा उपलब्ध होगा। वहीं तेज ट्रांजैक्शन के लिए प्लेटफॉर्म में Visa Direct तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

वहीं सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पारंपरिक पासवर्ड की जगह Passkey सपोर्ट दिया गया है जिससे यूजर फिंगरप्रिंट, फेस रिकग्निशन या डिवाइस PIN के जरिए लॉगिन कर सकेंगे। इसके अलावा ट्रांजैक्शन लिमिट और संवेदनशील पेमेंट्स के लिए अतिरिक्त वेरिफिकेशन की सुविधा भी दी गई है।

ये भी पढ़े: अब उंगलियों की नहीं पड़ेगी जरूरत, जीभ और सिर के इशारों से चलेगा स्मार्टफोन, लॉन्च हुआ अनोखा MouthPad

भारत में कब होगी एंट्री?

अभी के लिए X Money केवल अमेरिका में उपलब्ध है और भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन एलन मस्क पहले ही संकेत दे चुके हैं कि भविष्य में इस सर्विस को दूसरे देशों तक भी पहुंचाया जाएगा। अगर X Money भारत में लॉन्च होती है तो इसका सीधा मुकाबला Google Pay, PhonePe और WhatsApp Payments जैसे फेमस डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म्स से होगा। ऐसे में भारतीय डिजिटल पेमेंट बाजार में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की संभावना है। फिलहाल यूजर्स को इसकी भारतीय लॉन्च डेट का इंतजार करना होगा।

Elon musk big move x money banking service launched on x

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 04:59 AM

Topics:  

  • Digital Transaction
  • Elon Musk
  • Google Pay
  • Paytm
  • X-Twitter

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.