Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नया फोन खरीदने का है प्लान? इस हफ्ते लॉन्च होंगे 3 धांसू स्मार्टफोन, 6500mAh बैटरी से लेकर AI कैमरा तक सब

Upcoming Smartphones June 2026: नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे है तो थोड़ा इंतजार आपको बढ़ा फायदा दे सकता है क्योंकि इस जून 2026 में फोन बाजार के अदंर कई नए स्मार्टफोन आने के लिए तैयार है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jun 01, 2026 | 09:40 AM

Xiaomi 17T (Source. Xiaomi)

Follow Us
Close
Follow Us:

Upcoming Smartphones With AI: आप भी हाल के समय में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे है तो थोड़ा इंतजार आपको बढ़ा फायदा दे सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि जून 2026 के पहले ही हफ्ते में भारतीय बाजार में तीन नए स्मार्टफोन की एंट्री होने वाली है जो दमदार बैटरी, AI फीचर्स और शानदार कैमरा सिस्टम के साथ लॉन्च किए जाएगा। वहीं इन फोन्स की खास बात यह होगी की यह सब बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के यूजर्स को ध्यान में रख कर लाए जा रहे है। जिसके अदंर Lava, Xiaomi और Motorola के नए मॉडल्स देखने को मिलेगे।

3 जून को आएगा Lava Bold N2 5G

इस महीने सबसे पहले 3 जून को Lava Bold N2 5G लॉन्च होने वाला है। इस फोन को ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर बिक्री के दौरान ले सकते है। वहीं फोन के अदंर आपको सबसे बड़ी खासियत इसका क्लीन Android 16 एक्सपीरियंस मिलने वाला है। जिसके वजह से यूजर्स को अनचाहे ब्लोटवेयर ऐप्स का सामना नहीं करना पड़ेगा। जो फोन के प्रदर्शन को बेहतर ररने के साथ स्टोरेज भी कम भरता है। वहीं इसको बजट सेगमेंट में खास बताया जा रहा है।

Xiaomi 17T में मिलेगी 6500mAh की पावरफुल बैटरी

इस 4 जून को Xiaomi अपना नया Xiaomi 17T स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। वहीं कंपनी की दी जानकारी के अनुसार यह डिवाइस 6500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आएगा जो 67W HyperCharge तकनीक को सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही फोन की परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया जाएगा। इतना ही नहीं फोन में फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए LEICA कैमरा सिस्टम भी दी जा रही है। वहीं लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम कैमरा फीचर्स इस फोन को और भी ज्यादा खास बनाते है।

सम्बंधित ख़बरें

Meta का नया AI लॉकेट मचाएगा धूम, बिना स्क्रीन हर वक्त करेगा आपकी मदद, OpenAI-Apple को मिलेगी टक्कर?

महाराष्ट्र का बड़ा फैसला, गोंदिया मानव-वन्यजीवों की गतिविधियों पर अब AI की नजर; ग्रामीणों को मिलेगा अलर्ट

Vivo का बड़ा धमाका, 75 घंटे बैटरी और 58dB Noise Cancellation वाले हेडफोन्स लॉन्च

Oura Ring 5 लॉन्च: अब उंगली में पहनी रिंग बताएगी हेल्थ का पूरा हाल, AI फीचर्स और नई तकनीक से लेंस

Motorola Edge 70 Pro Plus मचाएगा धूम

Xiaomi 17T के साथ इस 4 जून को ही Motorola Edge 70 Pro Plus भी लॉन्च होने वाला है। वहीं इस फोन के कई फीचर्स लॉन्च से पहले ही सामने आ चुके हैं। बता दें कि फोन में 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन, MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट और 6500mAh की बैटरी देखने को मिल रही है। वहीं फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP Sony LYTIA 710 सेंसर, 50MP पेरिस्कोप लेंस और 50x AI Super Zoom फीचर को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं इसमें सभी कैमरे 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करने वाले आ रहे है।

ये भी पढ़े: Meta का नया AI लॉकेट मचाएगा धूम, बिना स्क्रीन हर वक्त करेगा आपकी मदद, OpenAI-Apple को मिलेगी टक्कर?

किस फोन पर रहेंगी सबसे ज्यादा नजरें?

इस महीने इन तीनों स्मार्टफोन्स को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जा रहा है। वहीं Lava किफायती यूजर्स को अपनी तरफ कर रहा है तो Xiaomi और Motorola प्रीमियम फीचर्स के दम पर बाजार में उतरने के लिए तैयार है। जिस कारण से जून का पहला हफ्ता स्मार्टफोन खरीदारों के लिए खास होने वाला है।

Upcoming smartphones this week motorola edge 70 pro plus xiaomi 17t lava bold n2 5g

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 09:40 AM

Topics:  

  • AI
  • Camera
  • Lava Smartphone
  • Motorola
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.