फरवरी में लॉन्च होंगे ये 5 दमदार स्मार्टफोन, फीचर्स और कीमत जानें
खासकर Samsung Galaxy A36 अपने दमदार फीचर्स के कारण सभी पर भारी पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स के फीचर्स और संभावित कीमत।
- Written By: सिमरन सिंह
Phones जो फरवरी में लॉन्च होने वाले है जो सभी के लिए शानदार होने वाले है। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फरवरी का महीना आपके लिए खास हो सकता है। इस महीने 5 नए स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देने वाले हैं। Xiaomi, Vivo, Samsung और ASUS जैसी कंपनियां अपने नए मॉडल्स लॉन्च करने जा रही हैं। खासकर Samsung Galaxy A36 अपने दमदार फीचर्स के कारण सभी पर भारी पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स के फीचर्स और संभावित कीमत।
1. Realme P3 Pro
- संभावित लॉन्च डेट: फरवरी का पहला हफ्ता
- कीमत: ₹10,000 – ₹20,000
- डिस्प्ले: 6.70 इंच
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
- बैटरी: 5200mAh
Realme P3 Pro मिड-बजट सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, जिसमें दमदार बैटरी और बढ़िया डिस्प्ले मिल रही है।
2. iQOO Neo 10R
- संभावित लॉन्च डेट: फरवरी के मध्य में
- कीमत: ₹30,000
- डिस्प्ले: 144Hz AMOLED
- प्रोसेसर: Snapdragon 8s Gen 3
- कैमरा: हाई-परफॉर्मेंस कैमरा सेटअप
iQOO Neo 10R गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस टास्क के लिए एक शानदार फोन साबित हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
अशोक खरात का ‘Ring Master Plan’, एसआईटी के हाथ लगी ढोंगी बाबा अंगूठी और मिला केस का अहम सुराग
‘ममता बनर्जी को टाटा बाय-बाय कहने का वक्त आ गया’, शाइना NC का मुंबई से बंगाल चुनाव पर बड़ा बयान
गडचिरोली में पुलिस पहल से 79 साल बाद तुमरकोठी गांव में पहुंची बिजली, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
Gujarat Nikay Chunav 2026: फिर चला मोदी मैजिक! 15 में से 11 नगर निगमों में BJP का प्रचंड बहुमत
3. Vivo V50 सीरीज
- संभावित लॉन्च डेट: फरवरी 2025
- कीमत: ₹40,000 – ₹50,000
- डिस्प्ले: 6.67 इंच
- कैमरा: 50MP प्राइमरी कैमरा
- बैटरी: 6000mAh, 90W फास्ट चार्जिंग
Vivo V50 और V50 Pro फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए शानदार ऑप्शन हो सकते हैं, जिसमें बेहतरीन बैटरी बैकअप भी मिलेगा।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
4. Samsung Galaxy A36 और A56
- संभावित लॉन्च डेट: फरवरी 2025
- कैमरा: अपग्रेडेड कैमरा सेटअप
- अन्य फीचर्स: बेहतर डिस्प्ले और नए फीचर्स
Samsung अपनी Galaxy A सीरीज में बड़े बदलाव के साथ A36 और A56 लॉन्च कर सकती है। सैमसंग हमेशा अपने कैमरा क्वालिटी और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को लेकर ग्राहकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है।
5. ASUS ROG Phone 9 और ROG Phone 9 Pro
- संभावित लॉन्च डेट: फरवरी 2025
- प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite
- बैटरी: 5800mAh
ASUS ROG Phone 9 सीरीज गेमर्स के लिए परफेक्ट डिवाइस साबित हो सकती है, जिसमें टॉप-लेवल प्रोसेसर और दमदार बैटरी दी जा रही है।
कौन सा फोन होगा बेस्ट?
अगर आप एक बजट स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Realme P3 Pro अच्छा विकल्प होगा। वहीं, अगर आपको गेमिंग फोन चाहिए, तो iQOO Neo 10R और ASUS ROG Phone 9 बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। Samsung Galaxy A36 और Vivo V50 सीरीज प्रीमियम सेगमेंट में शानदार फीचर्स के साथ आ रहे हैं।
