सिर्फ एक क्लिक में रोकें भेजा गया Email, जानें Gmail का यह छुपा फीचर
Mobile Email Undo: Email भेजना हर किसी की जरूरत बन गया है चाहे आप स्टूडेंट हों, फ्रीलांसर हों या कोई वर्किंग प्रोफेशनल। लेकिन कभी-कभी जल्दबाजी में सेंड दब जाते ही मेल गलत एड्रेस पर चला जाता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Gmail में Undo कैसे करें। (सौ. Freepik)
Gmail Undo Send Feature: आज के डिजिटल दौर में Email भेजना हर किसी की जरूरत बन गया है चाहे आप स्टूडेंट हों, फ्रीलांसर हों या कोई वर्किंग प्रोफेशनल। लेकिन कभी-कभी जल्दबाजी में सेंड दब जाते ही मेल गलत एड्रेस पर चला जाता है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जीमेल में एक ऐसा फीचर मौजूद है जिससे आप भेजे गए Email को समय रहते रोक सकते हैं। इस फीचर का नाम है Undo Send, जो यूजर को भेजा गया मेल रिसीवर तक पहुंचने से पहले ही कैंसिल करने का मौका देता है।
Undo Send फीचर कैसे करता है काम?
Gmail का यह फीचर Email को तुरंत भेजने के बजाय एक निश्चित समय तक होल्ड पर रखता है। इस निर्धारित समय के भीतर यूजर चाहे तो Email को वापस ले सकता है। खास बात यह है कि यह फीचर Gmail के डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों वर्ज़न में उपलब्ध है और दोनों में इसे यूज करने का तरीका लगभग एक जैसा है। यानी चाहे आप फोन पर Email भेजें या लैपटॉप पर, गलती सुधारने का मौका हमेशा मौजूद रहेगा।
भेजा गया Email कैसे करें Undo?
डेस्कटॉप पर: जब आप किसी Email को सेंड करते हैं, तो स्क्रीन के लेफ्ट बॉटम कॉर्नर में एक मैसेज बॉक्स दिखाई देता है जिसमें “Message Sent” लिखा होता है। इसी बॉक्स में आपको Undo का विकल्प मिलता है। जैसे ही आप Undo पर क्लिक करते हैं, Email दोबारा आपके ड्राफ्ट मोड में खुल जाता है। यहां आप चाहें तो जानकारी एडिट कर सकते हैं या Email को पूरी तरह डिलीट भी कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Bank of Baroda Data Leak से मचा हड़कंप, 1TB डेटा लीक के दावे पर बैंक का बड़ा बयान, ग्राहकों को क्या करना होगा?
iOS 26 अपडेट के बाद आपका iPhone हो गया है स्लो? इन 6 आसान सेटिंग्स से मिनटों में बढ़ सकती है स्पीड
घर के अंदर गायब हो जाता है 5G? Jio की SmartWalls तकनीक बदल सकती है सबकुछ, जानिए कैसे करेगी कमाल
Vivo T5e हुआ लॉन्च, 13,999 रुपये में 5500mAh बैटरी, Android 16 और AI फीचर्स के साथ मचाएगा धमाल
मोबाइल पर: मोबाइल से Email भेजते ही स्क्रीन पर “Sent” का नोटिफिकेशन आता है। इस पर भी Undo का ऑप्शन मौजूद होता है। इस पर टैप करते ही भेजा गया Email वापस ओपन हो जाता है और आप उसे आसानी से संशोधित या डिलीट कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: AI में सफलता के लिए डिग्री नहीं, जुगाड़ू दिमाग चाहिए: इंस्टाग्राम CEO का बड़ा बयान
Undo Send का टाइम पीरियड कैसे बढ़ाएं?
Gmail यूजर को यह सुविधा भी देता है कि वो अपने हिसाब से Undo Send का टाइम पीरियड सेट कर सके। इसे सेट करने के लिए यह स्टेप फॉलो करें:
- Gmail खोलें और ऊपर दाईं ओर दिखाई देने वाले गियर आइकन (Settings) पर क्लिक करें।
- अब See All Settings में जाएं।
- यहां General टैब में स्क्रॉल करते हुए Undo Send का विकल्प ढूंढें।
- इसमें आप कैंसिलेशन टाइम को 5 सेकंड से 30 सेकंड के बीच सेट कर सकते हैं।
- जैसे ही आप यह टाइम बढ़ाएंगे, आपको Email को रोकने का उतना ज्यादा मौका मिलेगा।
