Vivo T5e हुआ लॉन्च, 13,999 रुपये में 5500mAh बैटरी, Android 16 और AI फीचर्स के साथ मचाएगा धमाल
Vivo T5e Price: नया बजट स्मार्टफोन Vivo T5e लॉन्च कर चुकी है। जिसमें ग्राहकों को कम कीमत में बड़ी बैटरी, लेटेस्ट Android 16, AI फीचर्स और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ कई कमाल के फीचर्स मिल रहे है।
- Written By: सिमरन सिंह
Vivo T5e (Source. Vivo)
5500mAh Battery Phone: वीवो एक बार फिर भारत के स्मार्टफोन बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Vivo T5e लॉन्च कर चुकी है। जिसमें ग्राहकों को कम कीमत में बड़ी बैटरी, लेटेस्ट Android 16, AI फीचर्स और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट में नए विकल्प के रूप में सामने आ रहा है। वहीं इसको लेकर खास बात यह है कि कंपनी ने इसे ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर लाई गई है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए लंबी बैटरी लाइफ और आधुनिक फीचर्स चाहते हैं। लेकिन कंपनी ने फिलहाल फोन की 5G कनेक्टिविटी को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
13,999 रुपये में मिलेगा Vivo T5e
Vivo T5e के बारे में बताए तो इसमें 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिल रहा है जिसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। वहीं स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही फोन के डिजाइन की बात करें तो इसमें मैट फिनिश फ्रेम दिया गया है और यह Shadow Gray तथा Arrow Blue दो खास रंगों में उपलब्ध है।
90Hz डिस्प्ले, Android 16 और 2TB तक स्टोरेज का सपोर्ट
इसके साथ ही फोन में आने वाले फीचर्स पर नजर डाले तो इसमें 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। 4GB फिजिकल रैम के साथ 4GB एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
सम्बंधित ख़बरें
अब इंसान नहीं, AI करेगा Influencing, भारत में तेजी से बढ़ रहा Virtual Influencers का क्रेज
भारत पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरा, 6 महीने में 77 Ransomware Attack, एशिया में दूसरा सबसे बड़ा निशाना बना देश
Facebook पर मिलेगा फ्री Blue Tick, Meta ला रहा Human Verified बैज, AI और फेक प्रोफाइल पर लगेगी लगाम
ChatGPT हुआ अचानक डाउन, हजारों यूजर्स नहीं कर पाए लॉगिन, OpenAI ने खुद मानी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी
AI कैमरा फीचर्स और दमदार बैटरी
Vivo T5e में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ AI Cutout, Vivo DocMaster और AI Creation जैसे फीचर्स मिलते हैं जो कंटेंट को समरी, ट्रांसलेट और री-राइट करने में मदद करते हैं।
वहीं फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5500mAh बैटरी है। जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 18 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक, 47 घंटे तक म्यूजिक, 13.5 घंटे तक सोशल मीडिया और 28 घंटे तक वॉयस कॉलिंग का साथ देती है। इसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग और 4 साल तक बैटरी हेल्थ का दावा भी किया गया है।
ये भी पढ़े: अब इंसान नहीं, AI करेगा Influencing, भारत में तेजी से बढ़ रहा Virtual Influencers का क्रेज
मिलिट्री ग्रेड मजबूती और IP64 प्रोटेक्शन
Vivo T5e को IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के साथ पेश किया गया है। फोन में मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, वेट हैंड टच और ग्रीसी हैंड टच जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं जिससे हल्के गीले या तेल लगे हाथों से भी स्क्रीन आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है। इन खूबियों के साथ Vivo T5e बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बन सकता है।
