टॉप 5 AI-पावर्ड स्मार्टफोन, स्मार्टनेस और बजट का परफेक्ट कॉम्बो
Top 5 Phones 2025: AI स्मार्ट फोन जो आपकी जेब पर भी भारी नहीं होगे साथ ही कई सारे फीचर्स का भी फायदा देंगा। यह कुछ ऑप्सन है जो आपके लिए सही होने वाली है।
- Written By: सिमरन सिंह
5 फोन जो आपके लिए है AI के साथ। (सौ. Pixabay)
AI Smartphone: अगर आप ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो सिर्फ स्मार्ट नहीं बल्कि ‘AI स्मार्ट‘ हो और आपकी जेब पर भी भारी न पड़े, तो मार्केट में मौजूद ये 5 बेहतरीन AI-पावर्ड स्मार्टफोन आपके लिए सही चुनाव साबित हो सकते हैं। इन डिवाइसेज़ में आपको फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स, धांसू कैमरा क्वालिटी और एडवांस्ड AI टूल्स मिलते हैं वो भी ₹40,000 से कम कीमत में।
1. iQOO Neo 9 Pro
iQOO Neo 9 Pro अपने पावरफुल प्रोसेसर और एडवांस AI फीचर्स के लिए यूज़र्स के बीच बेहद लोकप्रिय है। इसमें 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ अल्ट्रा स्मूद विजुअल अनुभव देता है। इसका 50MP OIS कैमरा शानदार फोटोग्राफी करता है, वहीं इन-बिल्ट AI वॉयस चेंजर फीचर गेमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए इसे खास बनाता है।
इस स्मार्टफोन की कीमत ₹37,999 है।
2. Redmi Note 13 Pro
Redmi Note 13 Pro में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसका 200MP OIS कैमरा AI इमेज प्रोसेसिंग के साथ हर फोटो में डिटेल्स को बखूबी कैप्चर करता है। अपने प्राइस सेगमेंट में यह फोन कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों में बेस्ट है। इसकी कीमत ₹22,547 रखी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
स्मार्टफोन होंगे और महंगे! नथिंग के सीईओ कार्ल पेई की चेतावनी, मेमोरी चिप की कमी से बढ़ेंगी कीमतें
OnePlus N6 होगा कंपनी का सबसे सस्ता फोन? भारत में लॉन्च के लिए तैयार, Amazon पर हुआ लिस्ट
Zoho Corp ने लॉन्च किया स्वदेशी ‘Nathu La’ सर्वर, बिजली की लागत और खपत होगी कम
नेट न्यूट्रैलिटी विवाद के बीच Airtel का बड़ा कदम, ‘Priority Postpaid’ का नाम बदलकर रखा ‘Fast Lane’
3. OPPO Reno 12 Pro
अगर आप प्रोफेशनल-लेवल फोटोग्राफी या एडिटिंग के शौकीन हैं, तो OPPO Reno 12 Pro आपके लिए परफेक्ट विकल्प है। इसमें दिए गए AI Eraser 2.0, AI Studio और स्मार्ट एडिटिंग टूल्स फोटोज़ को प्रोफेशनल टच देते हैं। इसका प्रीमियम डिज़ाइन और स्मूद परफॉर्मेंस यूज़र्स को फ्लैगशिप फील देता है। कीमत: ₹36,990।
4. Realme P1 Speed
कम बजट में हाई परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए Realme P1 Speed एक दमदार विकल्प है। इसमें 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। साथ ही, 5000mAh बैटरी लंबे समय तक स्मूद एक्सपीरियंस सुनिश्चित करती है। यह शानदार स्मार्टफोन मात्र ₹17,999 में उपलब्ध है।
ये भी पढ़े: AI की रेस में Apple को बड़ा झटका, सर्च प्रोजेक्ट के हेड के यांग ने छोड़ी कंपनी
5. Vivo V40 5G
Vivo V40 5G में मौजूद AI Aura Light Portrait और AI Portrait Suite जैसे फीचर्स हर फोटो को बेहतरीन बना देते हैं।
AI इंजन की बदौलत यह फोन न सिर्फ फोटोग्राफी बल्कि मल्टीटास्किंग में भी शानदार परफॉर्मेंस देता है। इसकी कीमत ₹34,999 है।
ध्यान दें
अगर आप 40 हजार रुपये से कम बजट में ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो स्टाइलिश भी हो और स्मार्ट भी, तो ये पांचों AI-पावर्ड डिवाइस आपको परफॉर्मेंस, कैमरा और टेक्नोलॉजी तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन प्रदान करते हैं।
