-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Oppo Launched Oppo Reno12 Pro With Full Ai Features
ओप्पो ने लॉन्च किया अपना जबरदस्त एआई फीचर्स से लो़डेड स्मार्टफोन, जानिए क्या है खासियत
- Written By: अपूर्वा नायक
ओप्पो के इस OPPO Reno12 Pro 5G में आपको कई शानदार फीचर्स देखने को मिल सकते है। ये स्मार्टफोन पूरी तरह से एआई तकनीक से लैस हो सकता है।

ओप्पो रेनो 12 प्रो 5 जी स्मार्टफोन ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन को मार्केट में उतारा है। इस स्मार्टफोन को OPPO Reno12 Pro 5G नाम दिया गया है। इस स्मार्टफोन की एंट्री से मार्केट में धमाल मच गया है। एआई टेक्नोलॉजी के मामले में दुनिया में नए – नए इनोवेशन देखने को मिल रहे है। इसी तकनीक को आगे बढ़ाने में ओप्पो ने भी अहम रोल अदा किया है।
ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन में एआई तकनीक के काफी सारे फीचर्स को शामिल किया है। इस फोन में एआई कैमरा का फीचर भी दिया गया है। इस एआई कैमरा में एआई इरेज़र, एआई क्लियर फेस, एआई बेस्ट फेस और एआई स्टूडियो जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।
OPPO Reno12 Pro कैमरा स्पेसिफिकेशन
ओप्पो के इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इस फोन का मेन कैमरा OIS सपोर्ट वाले 50MP Sony LYT-600 सेंसर और f/1.8 लेंस अपर्चर के साथ आता है। साथ ही इस फोन का दूसरा रियर कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। ओप्पो ने इस फोन में पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए कई सारे खास फीचर्स को शामिल किया है। इस फोन का तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का होने वाला है, जो अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस से लैस हो सकता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
जालना में ACB की बड़ी कार्रवाई: GST अधिकारी और टैक्स कंसलटेंट 60 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
किसानों के कपड़े सरकार उतार रही…राजधानी भोपाल में सरकार से नाखुश किसानों ने उतारे कपड़े; तेज हुआ प्रदर्शन
Guru Purnima 2026: क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा? जानिए गुरु पूजन की सही विधि, धार्मिक महत्व
Yavatmal News: यवतमाल-माहूर नई रेल लाइन को लेकर सांसद प्रतिभा धानोरकर ने रेल मंत्री से की मुलाकात
OPPO Reno12 Pro 5G का डिजाइन
ये स्मार्टफोन ओप्पो के लॉन्च हुए सभी स्मार्टफोन में से सबसे मजबूत फोन है। इस फोन में आपको हाई-स्ट्रेंथ अलॉय फ़्रेमवर्क का काम मिल सकता है, जिसके कारण इस फोन को मेटल जैसी मजबूत बॉडी मिल जाती है। OPPO Reno12 Pro 5G में आपको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन भी मिल सकता है, इससे फोन गिरने पर स्क्रैच नहीं आते है और फोन सुरक्षित रहता है। इस फोन का वजन केवल 80 ग्राम बताया जा रहा है। ये फोन काफी स्लिम है, जिससे हाथ में इसकी पकड़ काफी अच्छी बैठती है।
ओप्पो के यह स्मार्टफोन आपको 2 कलर वेरिएंट के साथ मिलता है। इस फोन में आपको सनसेट गोल्ड और स्पेस ब्राउन कलर्स मिल सकते है। ये दोनों कलर्स दिखने में काफी सुंदर लगते है। साथ ही इस फोन में IP65 रेटिंग भी मिल जाती है, जो आपके फोन को धूल और पानी से बचाने में उपयोगी होती है।
इस फोन की सबसे खास बात ये है कि इसमें आपको स्प्लैश टच और बेडटाइम मोड जैसे 2 मिलते है। स्प्लैश टच फीचर की मदद से यूजर्स गीले हाथों और हल्की बारिश में भी फोन का इस्तेमाल कर सकते है।
OPPO Reno12 Pro 5G की बैटरी
ओप्पो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको 5000mAh की बैटरी दी जाने वाली है, जो ओप्पो के 80W SUPERVOOCTM Flash Charge चार्जर को सपोर्ट करती है। इस फोन की खास बात ये है कि इस फोन की 1% वाली बैटरी को 100% कर चार्ज करने में केवल 46 मिनट का समय लग सकता है।
Oppo launched oppo reno12 pro with full ai features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जालना में ACB की बड़ी कार्रवाई: GST अधिकारी और टैक्स कंसलटेंट 60 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 02:09 PMकिसानों के कपड़े सरकार उतार रही…राजधानी भोपाल में सरकार से नाखुश किसानों ने उतारे कपड़े; तेज हुआ प्रदर्शन
Jul 29, 2026 | 02:09 PMGuru Purnima 2026: क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा? जानिए गुरु पूजन की सही विधि, धार्मिक महत्व
Jul 29, 2026 | 02:07 PMYavatmal News: यवतमाल-माहूर नई रेल लाइन को लेकर सांसद प्रतिभा धानोरकर ने रेल मंत्री से की मुलाकात
Jul 29, 2026 | 02:04 PMFriendship Day: बेस्ट फ्रेंड के साथ जरूर देखें दोस्ती पर बनी ये 9 बॉलीवुड फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन
Jul 29, 2026 | 02:04 PMपालघर बाढ़ पर एक्शन मोड में सरकार, CM फडणवीस ने इंटीग्रेटेड रिलीफ प्लान और विशेष पैकेज के दिए निर्देश
Jul 29, 2026 | 02:02 PMअसम में देबब्रत सैकिया ने की दिखो नदी बेसिन पुनर्वास परियोजना की मांग, खनन के असर की वैज्ञानिक जांच की अपील
Jul 29, 2026 | 01:59 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM










