-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- This Whatsapp Scam Can Put Your Personal And Financial Data At Risk
Whatsapp का ये स्कैम आपके पर्सनल और फाइनेंसियल डेटा को जोखिम में डाल सकता है
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
नई दिल्ली: व्हाट्सएप (Whatsapp) पर फिशिंग अटैक असामान्य नहीं हैं, लेकिन त्योहारी सीजन (Festival season) के दौरान स्कैमर्स ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। ऐसा ही एक फ़िशिंग लिंक तेज़ी से फ़ैल रहा है, जो यूसर्स को गिफ्ट्स का लालच देता है, लेकिन यदि आप इस लिंक को ओपन करते हैं तो आपका पर्सनल और फाइनेंसियल डेटा (Personal And Financial Data) को जोखिम हो सकता हैं।
यह बताया गया है कि Rediroff.ru के साथ लिंक न केवल विंडोज पीसी को बल्कि आईओएस और एंड्रॉइड स्मार्टफोन को इन्फेक्ट कर सकता है। इस स्कैम ने कथित तौर पर व्हाट्सएप पर बड़ी संख्या में यूसर्स को प्रभावित किया है।
सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर अटैकर्स सबसे पहले मैसेज के साथ व्हाट्सएप यूजर्स को यूआरएल में Rediroff.ru के साथ एक लिंक भेजते हैं। मैसेज पुरस्कार और महंगे गिफ्ट्स का वादा करता है लेकिन गिफ्ट्स के लिए यूसर्स को एक संदिग्ध सर्वेक्षण में हिस्सा लेना होता है। यह बताया गया कि एक बार यूसर्स द्वारा क्वेश्चनायर भरने के बाद, उन्हें एक अलग वेबसाइट पर रिडायरेक्ट किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp पर लगी फोटो और खाते से उड़ गए 7.8 करोड़, पूर्व PM के बेटे के साथ हुआ ऐसा साइबर फ्रॉड
WhatsApp पर आया Lockdown PDF तो तुरंत हो जाएं सावधान, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
WhatsApp पर किसने किया ब्लॉक…किसका इंटरनेट स्लो, Meta AI खोलेगा सारे राज, बस फाॅलो करें ये आसान सी ट्रिक
WhatsApp का हरा रंग अब जाएगा बदल, अपनी पसंद से चुनें नया कलर और आइकन
यूसर्स को नाम, आयु, पता, बैंक जानकारी और अन्य पर्सनल डेटा सहित महत्वपूर्ण जानकारी भरने के लिए कहा जाता था। इसके बाद स्कैमर्स डेटा चुराने और उसे डार्क वेब पर बेचा करते हैं। साइबर अटैकर्स यूसर्स के डिवाइस पर कुछ अनवांटेड एप्लिकेशन भी इंस्टॉल कर सकते हैं। अटैकर्स जानकारी का उपयोग उस यूजर के संपर्कों को स्पैम ईमेल भेजने के लिए भी कर सकते हैं जिनके डिस्क्रिप्शन से छेड़छाड़ की गई है।
फ़िशिंग अटैक कभी नहीं रुकेंगे, लेकिन यूजर्स के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे सावधान रहें और जो कुछ भी वे ऑनलाइन पढ़ते हैं उस पर विश्वास न करें। उपयोगकर्ताओं को सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण चीज लिंक की प्रामाणिकता की जांच करनी चाहिए। यदि लिंक में URL में Rediroff.ru है, तो उन्हें लिंक को अनदेखा करना चाहिए और उसे हटा देना चाहिए।
कोई अधिकृत कंपनी आपको उपहार देने का दावा करने वाला संदेश नहीं भेजेगी। अगर ऐसा होता भी है, तो लिंक और मैसेज कंटेंट को ठीक से तैयार किया जाएगा। हालाँकि, संदिग्ध मैसेजों में, आप हमेशा पाएंगे कि मैसेज का ग्रामर गलत है। फिर भी, यदि आप अनजाने में किसी लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आपको अपने डिवाइस को किसी भी अनवांटेड मालवेयर या अनवांटेड एप्लिकेशन के लिए स्कैन करना चाहिए।
यदि आपको कोई ऐसा एप्लिकेशन मिलता भी है जो आपको रीयलिस्टिक नहीं लगता है, तो आपको तुरंत ऐप को अनइंस्टॉल कर देना चाहिए। त्योहारों के मौसम को निर्दोष यूजर्स को धोखा देने के लिए एक आदर्श अवसर के रूप में देखा जाता है, जो उपहार पाने में सबसे अधिक विश्वास करेंगे।
This whatsapp scam can put your personal and financial data at risk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














