Shorts से पैसे कब मिलते हैं? YouTube ने खुद बताया सबसे बड़ा कंफ्यूज़न
YouTube Monetization: YouTube Shorts आज लाखों क्रिएटर्स के लिए कमाई का बड़ा ज़रिया बन चुका है, मोनेटाइजेशन नियम अब भी कई लोगों के लिए उलझन का कारण हैं। सबसे बड़ा भ्रम यही है।
- Written By: सिमरन सिंह
YouTube पर कैसे होगी कमाई। (सौ. Pixabay)
YouTube Shorts Earnings: YouTube Shorts आज लाखों क्रिएटर्स के लिए कमाई का बड़ा ज़रिया बन चुका है, लेकिन इसके मोनेटाइजेशन नियम अब भी कई लोगों के लिए उलझन का कारण हैं। सबसे बड़ा भ्रम यही है क्या सिर्फ सब्सक्राइबर बढ़ाने से ही कमाई शुरू हो जाती है? असलियत यह है कि YouTube का नया मोनेटाइजेशन मॉडल सिर्फ सब्सक्राइबर पर नहीं, बल्कि व्यूज, एंगेजमेंट और YPP की पात्रता पर आधारित है।YouTube Shorts आज लाखों क्रिएटर्स के लिए कमाई का बड़ा ज़रिया बन चुका है, लेकिन इसके मोनेटाइजेशन नियम अब भी कई लोगों के लिए उलझन का कारण हैं। सबसे बड़ा भ्रम यही है क्या सिर्फ सब्सक्राइबर बढ़ाने से ही कमाई शुरू हो जाती है? असलियत यह है कि YouTube का नया मोनेटाइजेशन मॉडल सिर्फ सब्सक्राइबर पर नहीं, बल्कि व्यूज, एंगेजमेंट और YPP की पात्रता पर आधारित है।
YPP में शामिल हुए बिना नहीं मिलेगी Shorts से कमाई
Shorts से कमाई शुरू करने का पहला और सबसे ज़रूरी कदम है YouTube Partner Program (YPP) का हिस्सा बनना। YouTube ने इसके लिए स्पष्ट शर्तें तय की हैं:
- कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर
- पिछले 90 दिनों में 1 करोड़ Shorts व्यू
यानी सिर्फ सब्सक्राइबर बढ़ाने से काम नहीं चलता। कमाई तभी संभव है जब आपका कंटेंट बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचे और वे उसके साथ इंटरैक्ट करें।
सम्बंधित ख़बरें
Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Jio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
कॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
ASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI, दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ खास ऑफर
मोनेटाइजेशन एक्टिवेट किए बिना व्यूज़ का कोई फायदा नहीं
YPP में शामिल होने के बाद भी कमाई तुरंत शुरू नहीं होती। इसके लिए आपको Shorts मोनेटाइजेशन मॉड्यूल को स्वीकार करना होता है। इस मॉड्यूल के सक्रिय होने के बाद मिलने वाले व्यू ही रेवेन्यू में गिने जाते हैं। पुराने व्यू, चाहे करोड़ों हों, कमाई में शामिल नहीं किए जाते। यह नियम Ads Revenue और YouTube Premium दोनों पर लागू होता है।
ओरिजिनल कंटेंट ही करेगा कमाई
YouTube यह सुनिश्चित करता है कि कमाई उन्हीं वीडियोज़ से मिले जो पूरी तरह ओरिजिनल और विज्ञापन-फ्रेंडली हों। इन पर YouTube रेवेन्यू नहीं देता:
- दूसरे प्लेटफॉर्म से उठाई गई क्लिप
- कॉपी-पेस्ट कंटेंट
- बॉट्स से बढ़ाए हुए व्यू
- नियमों का उल्लंघन करने वाले Shorts
अगर आप म्यूजिक का इस्तेमाल करते हैं तो उसकी कमाई क्रिएटर और म्यूजिक लाइसेंस धारक के बीच बांटी जाती है।
कमाई का फॉर्मूला: कितना मिलेगा पैसे?
Shorts Ads से आने वाला कुल पैसा पहले एक क्रिएटर पूल में जाता है। इसके बाद हर क्रिएटर को उसके कुल व्यू के अनुपात में कमाई दी जाती है।
- 45% रेवेन्यू सीधे क्रिएटर का होता है
- म्यूजिक इस्तेमाल होने पर पहले लाइसेंस का हिस्सा काटा जाता है
- YouTube Premium रेवेन्यू पर भी क्रिएटर को 45% हिस्सा मिलता है
ये भी पढ़े: AI चैटबॉट्स से दूरी बनाकर रखें ये 10 बातें, सुरक्षा और डेटा लीक से बचने के लिए ज़रूरी सावधानियाँ
कमाई की कुंजी सब्सक्राइबर नहीं, कंटेंट की गुणवत्ता
YouTube Shorts से कमाई का असली आधार है मौलिक कंटेंट + मजबूत एंगेजमेंट + YPP की पात्रता। अगर आपका कंटेंट दर्शकों को जोड़कर रखता है, लगातार व्यू लाता है और YouTube की नीतियों के अनुकूल है, तो Shorts आपके लिए एक भरोसेमंद और बड़ा इनकम सोर्स बन सकता है।
