- Hindi News »
- Technology »
- Terrible Case Of Cyber Fraud Rs 20 Crores Stolen By Keeping An Elderly Woman Under Digital Arrest For Two Months
साइबर ठगी का खौफनाक मामला: बुजुर्ग महिला को दो महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर उड़ाए 20 करोड़ रुपये
उसके बैंक खाते से 20 करोड़ रुपये ठग लिए गए। इस दौरान ठगों ने महिला को डराया-धमकाया, यहां तक कि बच्चों की गिरफ्तारी की धमकी भी दी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं पूरी कहानी।
- Written By: सिमरन सिंह

Digital Arrest में क्या हुआ इस महिला को नुकसान। (सौ. AI)
नवभारत टेक डेस्क: साइबर ठगी का खौफनाक मामला: बुजुर्ग महिला को दो महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर उड़ाए 20 करोड़ रुपये
साइबर अपराधियों की हैरान करने वाली करतूत सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग महिला को करीब दो महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया और उसके बैंक खाते से 20 करोड़ रुपये ठग लिए गए। इस दौरान ठगों ने महिला को डराया-धमकाया, यहां तक कि बच्चों की गिरफ्तारी की धमकी भी दी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं पूरी कहानी।
कैसे हुआ साइबर ठगी का शिकार?
यह मामला एक अनजान नंबर से आए कॉल के साथ शुरू हुआ। कॉलर ने खुद को CBI अधिकारी संदीप राव बताया, जो असल में एक साइबर ठग था। उसने महिला पर आरोप लगाया कि उनके नाम और डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल करके एक बैंक खाता खोला गया है, जिसका उपयोग गैरकानूनी गतिविधियों और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया गया। ठग ने यह भी दावा किया कि इस खाते के माध्यम से जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल को पैसे भेजे गए हैं।
घर में काम करने वाली महिला ने खोली पोल
पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग महिला के स्वभाव में अचानक बदलाव आया। घर में काम करने वाली नौकरानी ने नोटिस किया कि महिला अक्सर अपने कमरे में बंद रहतीं, कभी-कभी चिल्लातीं और सिर्फ खाने के लिए बाहर आतीं। जब इस बारे में महिला की बेटी को बताया गया, तो मामला खुलकर सामने आया।
सम्बंधित ख़बरें
बीड में पुलिस बनकर किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, 23 लाख की ठगी करने वाली पति-पत्नी की जोड़ी समेत 3 गिरफ्तार
CBI का बड़ा खुलासा: महाराष्ट्र में साइबर फ्रॉड रैकेट, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच के घेरे में
Fake WhatsApp से खाते से उड़ सकते हैं पैसे, आम लोगों की जमा पूंजी पर खतरा
Mumbai Cyber Fraud: APK फाइल बनी जाल, हाई कोर्ट कर्मचारी को गैस कनेक्शन कटने के डर से ठगा
WhatsApp कॉल के जरिए डराने-धमकाने का खेल
ठगों ने महिला को यह विश्वास दिलाया कि CBI की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम इस केस की जांच कर रही है और शिकायत दर्ज हो चुकी है। WhatsApp कॉल के दौरान महिला को धमकाया गया कि उनके बच्चों को गिरफ्तार किया जा सकता है और बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया जाएगा।
जांच में सहयोग नहीं करने पर गिरफ्तारी की धमकी
महिला को यह कहकर डराया गया कि उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया जा चुका है। ठगों ने दावा किया कि अगर उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया, तो पुलिस उनके घर पहुंचकर गिरफ्तारी कर लेगी।
कैसे हुआ डिजिटल अरेस्ट?
ठगों ने महिला को “डिजिटल इंडिया मूवमेंट” का हवाला देते हुए भरोसा दिलाया कि बिना पुलिस स्टेशन जाए, वे ऑनलाइन इन्वेस्टिगेशन में मदद कर सकती हैं। इसके बहाने से ठगों ने महिला की बैंक डिटेल्स और अन्य गोपनीय जानकारियां हासिल कर लीं।
दो महीने तक चला साइबर कैद
महिला को लगातार डिजिटल अरेस्ट में रखा गया और रिश्तेदारों से बातचीत करने तक की मनाही कर दी गई। इस दौरान महिला ने अपने बिजनेस और फैमिली की आर्थिक जानकारी ठगों के साथ साझा कर दी, जिससे अपराधियों को पूरी स्थिति समझने में मदद मिली।
हर 2-3 घंटे में आते थे कॉल
फर्जी CBI अधिकारी संदीप राव और एक अन्य ठग, जिसने खुद को राजीव रंजन बताया, महिला को हर 2-3 घंटे में कॉल करते और उनकी लोकेशन पूछते। महिला को यह यकीन दिलाया गया कि अगर वह इस केस से अपना नाम हटवाना चाहती हैं, तो एक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
ऐसे ठग लिए गए 20 करोड़ रुपये
महिला को यह झांसा दिया गया कि अगर वह खुद को निर्दोष साबित करना चाहती हैं, तो उन्हें अपने बैंक खाते की पूरी रकम कोर्ट के अकाउंट में ट्रांसफर करनी होगी। ठगों ने यह भी वादा किया कि जांच पूरी होने के बाद पैसे वापस कर दिए जाएंगे। लेकिन, जैसे ही पैसे ट्रांसफर हुए, साइबर अपराधी गायब हो गए।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
पुलिस ने ऐसे पकड़े आरोपी
जब महिला को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ, तो 4 मार्च को उन्होंने FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए मीरा रोड इलाके से 20-20 साल के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कैसे बचें ऐसे साइबर फ्रॉड से?
- अनजान कॉलर्स पर भरोसा न करें – सरकारी एजेंसियां कभी भी WhatsApp या फोन पर इस तरह की पूछताछ नहीं करतीं।
- किसी को भी अपनी बैंक डिटेल्स शेयर न करें – बैंक अधिकारी भी कभी फोन पर संवेदनशील जानकारियां नहीं मांगते।
- डराने-धमकाने वाले कॉल से बचें – किसी भी कानूनी कार्रवाई से जुड़ी जानकारी ऑफिशियल नोटिस के जरिए दी जाती है, न कि कॉल पर।
- संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत रिपोर्ट करें – अगर आपको किसी कॉल या मैसेज पर शक हो, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।
Terrible case of cyber fraud rs 20 crores stolen by keeping an elderly woman under digital arrest for two months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इजरायल के ‘ऑयल हब’ पर ईरान का भीषण हमला, हाइफा में मची तबाही; मिडिल ईस्ट में शुरू हो गया ‘एनर्जी वॉर’?
Apr 03, 2026 | 06:49 PMसंत की असली पहचान क्या है? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया बड़ा सच
Apr 03, 2026 | 06:45 PMडराकर करता रहा शोषण, वरुड में नाबालिग ने हिम्मत दिखाकर दर्ज कराई शिकायत
Apr 03, 2026 | 06:37 PMLIVEIPL 2026 CSK vs PBKS Live Score: पहली जीत हासिल करने उतरेगी चेन्नई, पंजाब किंग्स से होगा सामना
Apr 03, 2026 | 06:33 PMवरुथिनी एकादशी की विधिवत पूजा से 10 हजार वर्षों की तपस्या बराबर मिलेगा पुण्य, जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
Apr 03, 2026 | 06:33 PM‘PDA’ को धार देगा अखिलेश यादव का मेगा प्लान, जानें कैसे अंबेडकर जयंती से बाजी पलटने में लगी है सपा?
Apr 03, 2026 | 06:30 PMमोरगांव तहसील में जल संकट रोकने के सख्त निर्देश, टैंकर आपूर्ति और बोरवेल मरम्मत पर जोर
Apr 03, 2026 | 06:30 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














