Telecom विभाग का नया कदम, संचार साथी ऐप से मोबाइल सुरक्षा अब आसान

यह ऐप मोबाइल से जुड़े विभिन्न समस्याओं का समाधान सरल और तेज बनाता है। अब मोबाइल चोरी, फर्जी कॉल या धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करने के लिए वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं।
Sanchar saathi
Sanchar saathi ऐप की मदद से होगा ये काम। (सौ. X)
Published on
Updated on

नवभारत टेक डेस्क: दूरसंचार विभाग (DoT) ने नागरिकों की सुविधा और ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए संचार साथी ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप मोबाइल से जुड़े विभिन्न समस्याओं का समाधान सरल और तेज बनाता है। अब मोबाइल चोरी, फर्जी कॉल या धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करने के लिए वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं।

संचार साथी ऐप: क्या है खास?

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐप लॉन्च करते हुए कहा, "संचार साथी ऐप देश के लोगों को डिजिटल सुरक्षा प्रदान करेगा और उनकी प्राइवेसी की रक्षा करेगा।" यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है, जिसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

फर्जी कनेक्शन और कॉल की शिकायत का समाधान

संचार साथी ऐप की मदद से:

  • अपने नाम पर लिए गए सभी मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • किसी भी फर्जी कनेक्शन को ब्लॉक करने का विकल्प मिलता है।
  • फर्जी कॉल और मैसेज की रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है।
  • चोरी हुए फोन को करें ट्रैक
  • यह ऐप मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में बड़ा सहारा है।
  • ऐप से चोरी हुए डिवाइस को ट्रैक किया जा सकता है।
  • शिकायत दर्ज करने का प्रोसेस बेहद सरल है।

दो साल की यात्रा और ऐप का आगमन

संचार साथी पोर्टल 2023 में लॉन्च किया गया था। अब इस पोर्टल की सभी सेवाएं ऐप में शामिल कर दी गई हैं, जिससे इसे उपयोग करना और भी सुविधाजनक हो गया है। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

कैसे करें ऐप का इस्तेमाल?

  • गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड करें।
  • मोबाइल नंबर और आईडी से रजिस्ट्रेशन करें।
  • समस्या के अनुसार ऑप्शन चुनें और ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com