Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, ब्रिटेन सरकार का ऐतिहासिक ऐलान

Social Media Ban: ब्रिटेन सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। जिसमें प्रधानमंत्री Keir Starmer ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया ऐप्स इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jun 16, 2026 | 08:24 AM

UK Government Social Media Ban (Source. Navbharat Desk)

Follow Us
Follow Us:

UK Government Social Media Ban: आज के समय में सोशल मीडिया की बढ़ती लत और बच्चों की मानसिक सेहत पर पड़ रहे असर को देखते हुए ब्रिटेन सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। बता दें कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Keir Starmer ने घोषणा की है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया ऐप्स इस्तेमाल करने की अनुमति अब नहीं होगी। इसको लेकर सरकार का कहना है कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखकर उठाया जा रहा है।

हम बच्चों को उनका बचपन वापस दे रहे हैं

जानकारी के लिए बता दें कि लंदन स्थित 10 डाउनिंग स्ट्रीट से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री स्टार्मर ने कहा कि एक प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ छोटे बच्चों के पिता होने के नाते भी वह इस फैसले को सही मानते हैं। अपनी बातों को आगें ले जाते हुए उन्होंने कहा कि आज के दौर में तकनीक बच्चों की जिंदगी के लगभग हर हिस्से में पहुंच चुकी है और इसका प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री का कहना है कि, “मैं अब ऐसा और नहीं होने दे सकता। इसलिए हम बच्चों को उनका बचपन वापस दे रहे हैं” वहीं इस बयान के सामने आने के बाद ब्रिटेन समेत दुनिया भर में इस फैसले पर चर्चा तेज हो गई है।

बच्चों के भविष्य के लिए जरूरी कदम

वहीं इस फैसले को लेकर स्टार्मर ने बताया कि यह देश और आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ा बदलाव बन सकता है। उन्होंने कहा, “आज हमारे देश के लिए एक बड़ा पल है। यह हमारे बच्चों और हमारे भविष्य के लिए एक बड़ा कदम और असल बदलाव है क्योंकि आज मैं यह घोषणा कर सकता हूं कि सरकार 16 साल से कम उम्र के सभी बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाएगी” हालांकि अपनी बातों को सामने रखते हुए उन्होंने यह भी माना कि सोशल मीडिया के कुछ सकारात्मक पहलू भी हैं लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना ज्यादा जरूरी है।

सम्बंधित ख़बरें

रीवा: होटल में पत्नी ने रेंजर पति को युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने दर्ज की FIR

अब बिना ऐप डाउनलोड किए WhatsApp पर 32 लोगों के साथ करें वीडियो कॉल, Zoom-Google Meet की बढ़ेगी टेंशन

Gemini से रची गई दुनिया की बड़ी डिजिटल ठगी! Google ने 9000 फर्जी वेबसाइट बनाने वाले चीनी गिरोह पर किया मुकदमा

स्मार्टफोन होंगे और महंगे! नथिंग के सीईओ कार्ल पेई की चेतावनी, मेमोरी चिप की कमी से बढ़ेंगी कीमतें

माता-पिता ने किया फैसले का स्वागत

ब्रिटेन में इस नए फैसले के आनेके बाद कई अभिभावकों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। जिसको लेकर उनका मानना है कि मोबाइल और सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल ने बच्चों की फिजिकल एक्टिविटी को कम कर दिया है। इसके साथ ही स्क्रीन टाइम बढ़ने से बच्चों की मानसिक सेहत और सामाजिक व्यवहार पर भी असर देखने को मिला है। इतनी ही नहीं कई माता-पिता का कहना है कि आज बच्चे खाना खाने से लेकर मनोरंजन तक हर काम के लिए मोबाइल पर निर्भर हो गए हैं। ऐसे में यह फैसला उन्हें डिजिटल दुनिया के दुष्प्रभावों से दूर रखने में मदद करेगा।

ये भी पढ़े: अब बिना ऐप डाउनलोड किए WhatsApp पर 32 लोगों के साथ करें वीडियो कॉल, Zoom-Google Meet की बढ़ेगी टेंशन

दुनिया के लिए बन सकता है उदाहरण

ब्रिटेन के इस ऐतिहासिक फैसले के सामने आने के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह नीति सफल होती है तो दूसरे देश भी इसी तरह के सख्त कदम उठाने पर विचार कर सकते हैं। जिसमें बढ़ती डिजिटल निर्भरता के दौर में यह फैसला बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया में खास मैसेज देगा।

Social media ban for children under 16 uk government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 08:24 AM

Topics:  

  • Social Media
  • Tech News
  • UK

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.