इस हफ्ते लॉन्च होंगे 4 नए स्मार्टफोन, खरीदने से पहले रुक जाइए, वरना पड़ सकता है महंगा
Smartphone Launches: नए स्मार्टफोन खरीदने के ऑप्शन का दरवाजा खोल चुका है। बता दें कि इस हफ्ते भारतीय मार्केट में एक नहीं बल्कि 4 नए स्मार्टफोन्स एंट्री करने वाले है जो Vivo और OnePlus से आ रहे है।
- Written By: सिमरन सिंह
Vivo X300 Ultra and OnePlus Nord CE6 Lite (Source. Vivo And OnePlus)
New Smartphone Launches 2026: इस साल अगर आप भी नया फोन लेने के बारें में सोच रहे है तो आपके लिए कई नए स्मार्टफोन खरीदने के ऑप्शन का दरवाजा खोल चुका है। बता दें कि इस हफ्ते भारतीय मार्केट में एक नहीं बल्कि 4 नए स्मार्टफोन्स एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लिस्ट में खास यह है कि इसमें सभी डिवाइसेस OnePlus और Vivo के देखने को मिलने वाले है, जिसमें दमदार फीचर्स, मिड-रेंज से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट तक कई नए सरप्राइज होने वाला है।
Vivo का डबल धमाका: 6 मई को आएंगे दो पावरफुल फोन
Vivo 2026 की 6 मई के दोपहर 2 बजे अपने दो स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिसमें Vivo X300 FE और Vivo X300 Ultra शामिल किए गए है। जिनको फीचर्स के मामले में खास बताया जा रहा है।
Vivo के पहले फोन Vivo X300 FE की बात करें तो इस फोन को स्टाइल रखा जाएगा और परफॉर्मेंस के मामले में भी इसमें कई नए और शानदार कॉम्बिनेशन लाए जा रहे है। लेकिन फीचर्स यही नहीं रोकते इस फोन में 50MP ZEISS कैमरा सेटअप, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 6500mAh की बैटरी का स्पोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग के साथ इसको पूरा करता है।
सम्बंधित ख़बरें
iPhone 18 Pro में बड़ा धमाका, डिजाइन से कैमरा तक जबरदस्त अपग्रेड, क्या iPhone 17 Pro हो जाएगा पुराना?
150 साल तक जी सकता है इंसान, AI को लेकर CEO की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल
iOS 27 में AI का धमाका, Siri बनेगी सुपर स्मार्ट, कैमरे से पूछेंगे सवाल और तुरंत मिलेगा जवाब
Jio ने चुपचाप हटाया 209 का सस्ता प्लान, यूजर्स को झटका, TRAI के आदेश का असर?
दूसरी तरफ Vivo का दूसरा फोन Vivo X300 Ultra फ्लैगशिप सेगमेंट में एक बड़ा गेम चेंजर साबित होने वाला है। जिसमें 200MP Sony LYTIA सेंसर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 6600mAh बैटरी जैसे शानदार फीचर्स का कॉम्बिनेशन होगा। कंपनी ने इस बात का दावा भी किया है कि ये फोन प्रो-लेवल फोटोग्राफी एक्सपीरियंस अपने यूजर्स को देगा।
OnePlus की एंट्री: 7 मई को मचेगा धमाल
नए फोन के मामले में OnePlus भी पीछे नहीं है क्योंकि कंपनी 7 मई 2026 को दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिसमें OnePlus Nord CE6 Lite और OnePlus Nord CE6 की जोड़ी आएगी।
OnePlus Nord CE6 Lite के बारें में मिली जानकारी के बारे में बताए तो यह एक बजट और मिड-रेंज यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन होने वाला है। जिसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 7000mAh बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स मिलने वाले है।
दूसरी ओर OnePlus Nord CE6 को ज्यादा पावरफुल स्पेसिफिकेशंस के साथ पेश किया जा रहा है। जिसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 8000mAh की बड़ी बैटरी, 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट जैसे शान दार फीचर्स मिल ने वाले है। इस पूरे पैक को पूरा करने के लिए इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने वाला है।
ये भी पढ़े: iPhone 18 Pro में बड़ा धमाका, डिजाइन से कैमरा तक जबरदस्त अपग्रेड, क्या iPhone 17 Pro हो जाएगा पुराना?
खरीदने से पहले क्यों रुकना है जरूरी?
मई के महीन में इन चारों फोन के मार्केट में आने से लोगों के लिए ऑप्सन और मुकाबल दोनो बढ़ने वाला है। लोगों को ज्यादा विकल्प के साथ दो कंपनियों की नई तकनीक भी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही नए फोन के लॉन्च के बाद पुराने मॉडल्स पर कीमतों में कमी लोगों के लिए और भी ऑप्सन के दरवाजे खुलेगी। ऐसे में जल्दबाजी में फोन खरीदना आपके लिए महंगा पड़ सकता है।
क्या है बड़ा ट्रेंड?
वहीं अगर आप भी इन चारों फोन में से कोई एक लेने वाले है तो आपको यह पता होना चाहिए की इन सभी स्मार्टफोन्स में कुछ बातें कॉमन है जो है: बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट और AI बेस्ड कैमरा टेक्नोलॉजी। जिसका साफ मतलब यह है कि 2026 में स्मार्टफोन इंडस्ट्री यूजर एक्सपीरियंस को कई गुना बढ़ा दिया जाएगा।
