नए साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च होंगे धांसू स्मार्टफोन्स, मिड-रेंज सेगमेंट रहेगा फोकस में
New 5G Phones 2026: साल की शुरुआत स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए बेहद खास होने जा रही है। अगर आपको लगा कि 2025 में स्मार्टफोन लॉन्च की बाढ़ आ गई थी, तो जनवरी 2026 उससे भी ज्यादा रोमांचक साबित होने वाला है।
- Written By: सिमरन सिंह
Smartphones (Source. Freepik)
Upcoming Smartphones 2026: साल 2026 की शुरुआत स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए बेहद खास होने जा रही है। अगर आपको लगा कि 2025 में स्मार्टफोन लॉन्च की बाढ़ आ गई थी, तो जनवरी 2026 उससे भी ज्यादा रोमांचक साबित होने वाला है। कई बड़े ब्रांड्स नए साल के पहले ही महीने में भारतीय बाजार में अपने दमदार स्मार्टफोन्स उतारने की तैयारी कर चुके हैं। इस बार खास बात यह है कि कंपनियों का फोकस महंगे फ्लैगशिप से ज्यादा पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर रहेगा, जो शानदार फीचर्स के साथ बजट को भी ज्यादा प्रभावित नहीं करेंगे।
Realme 16 Pro सीरीज़ से होगी 2026 की शुरुआत
Realme साल 2026 का आगाज़ अपने नए स्मार्टफोन्स के साथ करने जा रहा है। कंपनी 6 जनवरी 2026 को Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus लॉन्च करेगी। दोनों डिवाइसेज़ में प्रीमियम डिजाइन और कैमरा क्वालिटी पर खास जोर दिया गया है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा, जबकि Pro Plus वेरिएंट में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी दिया जाएगा।
परफॉर्मेंस के लिहाज से Realme 16 Pro Plus में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, वहीं Realme 16 Pro में MediaTek Dimensity 7000 सीरीज़ का चिपसेट दिया जा सकता है। दोनों फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आएंगे। कीमतों का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन यह सीरीज़ Realme 15 से थोड़ी महंगी हो सकती है। इसी इवेंट में कंपनी Realme Pad 3 भी पेश करेगी, जिसमें 12,200mAh बैटरी, 2.8K डिस्प्ले और नए AI फीचर्स मिलने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
Vivo और iQOO यूजर्स की बल्ले-बल्ले, Android 17 अपडेट से फोन बनेंगे सुपरफास्ट, देखें आपका मॉडल लिस्ट में है या
16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, नए नियमों से Meta और TikTok की बढ़ी टेंशन
6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Xiaomi 17T, DSLR जैसे कैमरे से iPhone को देगा टक्कर?
Meta ने चुपके से लॉन्च किया Forum ऐप, Reddit को देगा सीधी टक्कर
Redmi Note 15 5G पर रहेंगी सबकी नजरें
Xiaomi की Redmi Note सीरीज़ भारत में हमेशा से हिट रही है और Redmi Note 15 5G से भी बड़ी उम्मीदें हैं। यह स्मार्टफोन भी 6 जनवरी 2026 को लॉन्च होगा। इसमें 108 मेगापिक्सल कैमरा, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। सिर्फ 7.35mm की स्लिम बॉडी इसे और प्रीमियम लुक देगी। फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 5520mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। कीमत Redmi Note 14 के आसपास रहने की संभावना है। इसी दिन Redmi Pad 2 Pro 5G भी लॉन्च होगा।
ये भी पढ़े: Airplane Mode के छुपे हुए फायदे: सिर्फ फ्लाइट में नहीं, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में भी काम का फीचर
Poco M8 और Oppo Reno 15 सीरीज़ की एंट्री
Redmi के बाद Poco 8 जनवरी 2026 को अपना नया स्मार्टफोन Poco M8 पेश करेगा। टीज़र के मुताबिक इसका डिजाइन Redmi Note 15 5G से मिलता-जुलता हो सकता है। वहीं Oppo जनवरी में Reno 15 सीरीज़ लॉन्च करेगा, जिसमें Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini शामिल होंगे। इन फोन्स में एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम, शानदार AMOLED डिस्प्ले और IP66, IP68 व IP69 रेटिंग देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर जनवरी 2026 स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए परफॉर्मेंस, कैमरा और डिजाइन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन लेकर आ रहा है।
