SBI यूजर्स, WhatsApp के इस मैसेज से हो जाएं सावधान, एक क्लिक में उठेंगे पैसे
ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में कई लोगों को बैंक के नाम का मैसेज भी भेजा जाता है और इन मैसेज के एक लिंक पर क्लिक करने से यूजर बर्बाद भी हो सकते हैं। ऐसा ही एक फ्रॉड SBI यूजर्स के साथ हो रहा है जिसमें चेतावनी देना बहुत ही ज्यादा अहम है।
- Written By: सिमरन सिंह
SBI ने अपने यूजर्स को चेतावनी दी है। (सौ. Design)
नवभारत डिजिटल डेस्क. भारतीय स्टेट बैंक की अगर आप एक यूजर हैं तो आपके लिए खबर अहम होने वाली है। ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में कई लोगों को बैंक के नाम का मैसेज भी भेजा जाता है और इन मैसेज के एक लिंक पर क्लिक करने से यूजर बर्बाद भी हो सकते हैं। ऐसा ही एक फ्रॉड SBI यूजर्स के साथ हो रहा है जिसमें चेतावनी देना बहुत ही ज्यादा अहम है।
SBI ने दी चेतावनी
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए चेतावनी जारी की है। चेतावनी में कहा गया है कि कुछ लोग SBI के नाम से नकली मैसेज बनाकर भेज रहे हैं। इस मैसेज को WhatsApp और SMS के माध्यम से भेजा जा रहा है। इन मैसेज में कहा जा रहा है कि आपकी SBI रीवार्ड प्वाइंट्स जल्दी खत्म हो जाएंगे और आपको इन्हें रिडीम कर लेना चाहिए, मैसेज के लिंक पर क्लिक करें।
ये भी पढ़े: Space में 6 महीने गुजारकर धरती पर आए चीनी अंतरिक्ष यात्री, स्वास्थ्य की मिली जानकारी
सम्बंधित ख़बरें
SBI फंड्स मैनेजमेंट के शेयर 7% प्रीमियम पर लिस्ट, अलॉटमेंट बेचें या होल्ड करें? जानिए एक्सपर्ट की राय
SBI के 71 साल: गांव से ग्लोबल तक, ऐसे बदली भारत की बैंकिंग की तस्वीर
Bank Holidays: अगले हफ्ते SBI-HDFC समेत 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूर चेक करें बैंक हॉलिडे लिस्ट
SBI PO Recruitment 2026: 1500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
पोस्ट में साझा की बात
SBI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि SBI ने स्पष्ट किया है कि बैंक कभी भी इस तरीके के मैसेज आपको नहीं भेजती, इसलिए आपको इन मैसेज से बचकर रहना है और इन लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़े: नए लैपटॉप में ये 5 सेटिंग्स आएंगी काम, भविष्य में दिलाएंगी फायदा
क्या है SBI रीवार्ड प्वाइंट्स
SBI अपने ग्राहकों को लेनदेन पर रीवार्ड पॉइंट्स देता है। हर एक पॉइंट की कीमत 25 रुपये मानी गई है। इन पॉइंट्स का इस्तेमाल आप आने वाले समय में प्रोडक्ट्स और सर्विसेज खरीदने के लिए कर सकते हैं। इसमें कपड़े, मूवी टिकट्स, मोबाइल या फिर डिजिटल रिचार्ज, हवाई टिकट बुक करना, होटल बुक करना भी शामिल होता है।
