एक क्लिक और अकाउंट खाली, SBI ने बताया Reward Points ठगी से बचने का आसान तरीका
SBI ने ग्राहकों को सतर्क करने के लिए एक अहम चेतावनी जारी की है। बैंक ने सोशल मीडिया, खासकर Instagram पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि किस तरह ठग Reward Points के नाम पर ठगी हो रही है।
- Written By: सिमरन सिंह
Reward Points Scam (Source. Instagram)
Reward Points Scam: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India (SBI) ने ग्राहकों को सतर्क करने के लिए एक अहम चेतावनी जारी की है। बैंक ने सोशल मीडिया, खासकर Instagram पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि किस तरह ठग Reward Points के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। ये ठग इतने शातिर तरीके अपनाते हैं कि पढ़े-लिखे और समझदार लोग भी धोखे का शिकार हो जाते हैं।
ऐसे शुरू होता है फ्रॉड का खेल
SBI के मुताबिक, फ्रॉड करने वाले लोग यूजर्स को SMS या WhatsApp के जरिए मैसेज भेजते हैं। इन मैसेज में दावा किया जाता है कि आपके खाते में हजारों Reward Points जमा हैं, जो जल्द एक्सपायर होने वाले हैं। मैसेज में लिखा होता है “तुरंत रिडीम करने के लिए यहां क्लिक करें”। अक्सर लोग यह सोचकर लिंक पर क्लिक कर देते हैं कि फ्री में मिले पॉइंट्स क्यों न इस्तेमाल कर लिए जाएं। यहीं से ठगी की शुरुआत हो जाती है।
एक गलती और अकाउंट हो सकता है खाली
लिंक पर क्लिक करते ही एक फर्जी वेबसाइट खुलती है, जहां आपसे डेबिट कार्ड की डिटेल्स भरने को कहा जाता है। जैसे ही कोई व्यक्ति कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट या अन्य जानकारी डालता है, ठगों को खाते तक सीधी पहुंच मिल जाती है। नतीजा कुछ ही मिनटों में बैंक अकाउंट खाली।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी: दो रिटायर्ड बुजुर्गों से 5.07 लाख रुपए की लूट, ऐसे बनाया शिकार
छत्रपति संभाजीनगर में व्हाट्सऐप पर डायरेक्टर बनकर 20 लाख की साइबर ठगी, फेक प्रोफाइल से अकाउंटेंट को लगाया चूना
अमरावती: Skill Center में 360 फर्जी छात्रों के नाम पर सरकारी फंड की निकासी, बेरोजगार युवाओं से धोखाधड़ी
लोकभवन के नाम से रेलवे टिकट घोटाला! राज्यपाल के PA के जाली दस्तखत कर VIP कोटे से टिकट निकालने वाले 5 गिरफ्तार
फर्जी मैसेज की पहचान कैसे करें?
SBI ने बताया कि फर्जी मैसेज की पहचान के लिए कुछ संकेतों पर ध्यान देना जरूरी है।
- मैसेज में गलत स्पेलिंग और खराब भाषा
- जल्दीबाजी दिखाने वाले शब्द जैसे तुरंत, अभी क्लिक करें
- अनजान लिंक या नंबर
बैंक ने यह भी साफ किया है कि अगर बैंक की ओर से कॉल आती है, तो वह आमतौर पर 1600 नंबर से ही आती है। ऐसे नंबर से आने वाली कॉल्स अधिकतर असली होती हैं।
ये भी पढ़े: बिना नेटवर्क के चलेगा फोन? Elon Musk का Starlink Phone Apple-Samsung की नींद उड़ाएगा!
फ्रॉड हो जाए तो क्या करें?
अगर किसी के साथ ठगी हो जाती है, तो घबराने के बजाय तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। इसके अलावा cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज की जा सकती है। समय पर शिकायत करने से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
इन बातों का हमेशा रखें ध्यान
- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें
- OTP, CVV नंबर, UPI पिन या बैंक डिटेल्स किसी से शेयर न करें
- बैंक कभी भी फोन या मैसेज पर गोपनीय जानकारी नहीं मांगता
