फोन पर हेलो बोलना पड़ सकता है भारी, Silent Calls से हो सकता है बड़ा फ्रॉड, मिडिल क्लास हो जाए सावधान
Silent Call Fraud: फोन पर ऐसी कॉल आई है जिसमें दूसरी तरफ पूरी तरह सन्नाटा था, तो इसे हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। पहली नजर में यह नेटवर्क की समस्या लग सकती है, लेकिन असल में यह एक नया Scam है।
- Written By: सिमरन सिंह
Silent Call Fraud (Source. Freepik)
AI Voice Fraud: अगर हाल ही में आपके फोन पर ऐसी कॉल आई है जिसमें दूसरी तरफ पूरी तरह सन्नाटा था, तो इसे हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। पहली नजर में यह नेटवर्क की समस्या लग सकती है, लेकिन असल में यह एक नया AI आधारित स्कैम हो सकता है। आजकल ठग जानबूझकर ऐसी कॉल करते हैं, जहां वे खुद कुछ नहीं बोलते। उनका असली मकसद आपसे बात करना नहीं, बल्कि आपको पहले बोलने के लिए मजबूर करना होता है।
कैसे काम करता है यह AI स्कैम
- इस स्कैम का तरीका बेहद शातिर है। जैसे ही आप कॉल उठाकर “हेलो” बोलते हैं, आपकी आवाज रिकॉर्ड कर ली जाती है।
- यहीं से AI टेक्नोलॉजी का खेल शुरू होता है। कुछ सेकंड की आवाज ही काफी होती है, जिससे आपकी आवाज की कॉपी यानी “वॉइस क्लोन” तैयार की जा सकती है।
- इतना ही नहीं, स्कैमर्स आपकी बोलने की शैली, टोन और प्रतिक्रिया को भी समझ लेते हैं, जिससे भविष्य में आपको टारगेट करना आसान हो जाता है।
डेटा जुटाकर बनता है बड़ा प्लान
- इन कॉल्स का मकसद तुरंत पैसे ठगना नहीं होता। ठग धीरे-धीरे आपकी आदतों और व्यवहार की जानकारी इकट्ठा करते हैं।
- वे यह भी ट्रैक करते हैं कि आप कब कॉल उठाते हैं, कितनी जल्दी जवाब देते हैं और आपकी प्रतिक्रिया कैसी होती है।
- इसी जानकारी के आधार पर बाद में बड़ा फ्रॉड प्लान किया जाता है, जैसे किसी करीबी की आवाज में कॉल करके इमरजेंसी का बहाना बनाना।
कौन लोग सबसे ज्यादा खतरे में
- यह स्कैम किसी के साथ भी हो सकता है, लेकिन कुछ लोग ज्यादा जोखिम में रहते हैं।
- बुजुर्ग लोग अक्सर कॉल पर ज्यादा समय देते हैं और समझने की कोशिश करते हैं।
- माता-पिता जल्दी घबरा जाते हैं, खासकर जब बात इमरजेंसी की हो।
वहीं बिजनेस करने वाले या प्रोफेशनल लोग, जो अनजान नंबर से कॉल उठाते हैं, वे भी आसान निशाना बन सकते हैं।
ये गलती बिल्कुल न करें
अगर आपके पास ऐसी साइलेंट कॉल आती है, तो सबसे जरूरी है कि आप कुछ भी न बोलें।
सम्बंधित ख़बरें
AI ने इंजीनियर्स को किया ब्लैकमेल? Claude AI की हरकत ने मचाई हलचल, कंपनी बोली घबराइए नहीं
‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर साइबर ठगी, वरिष्ठ नागरिक बने निशाना, नासिक में करोड़ों का नुकसान
डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने का तरीका: गुमनाम रहकर भी कर सकते हैं लीगल एक्शन, जानें कैसे और कहां?
IIM नागपुर में नितिन गुप्ता का संदेश: AI को बनाएं दोस्त, छात्रों को करिअर मंत्र; ‘लोग ही आपकी सबसे बड़ी ताकत’
- “हेलो” कहना या बातचीत शुरू करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
- कुछ सेकंड की आवाज भी स्कैमर्स के लिए काफी डेटा दे सकती है।
ये भी पढ़े: लंबे आर्टिकल पढ़कर थक गए? अब एक टैप में मिलेगा पूरा सार, Elon Musk का बड़ा बदलाव
खुद को ऐसे रखें सुरक्षित
- ऐसी कॉल आने पर फोन को स्पीकर पर रख दें, लेकिन खुद कुछ न बोलें।
- आप बैकग्राउंड में टीवी या म्यूजिक चला सकते हैं, जिससे रिकॉर्डिंग बेकार हो जाए।
- कुछ लोग जानबूझकर अस्पष्ट आवाज में बोलते हैं या नेटवर्क खराब होने जैसा दिखाते हैं, जिससे स्कैमर्स को साफ डेटा नहीं मिल पाता।
- सबसे जरूरी है सतर्क रहें और अनजान कॉल्स पर कोई भी जानकारी साझा न करें।
जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव
यह स्कैम धीरे-धीरे काम करता है और आपकी पूरी प्रोफाइल तैयार करता है, ताकि भविष्य में बड़ा फ्रॉड किया जा सके। इसलिए जरूरी है कि आप इस खतरे को समझें और हर अनजान कॉल पर सावधानी बरतें।
