

AI News Summary Feature: Elon Musk का प्लेटफॉर्म X अब यूजर्स के लिए एक बेहद काम का और स्मार्ट फीचर लेकर आया है। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लंबी खबरें पढ़ने में समय बर्बाद नहीं करना चाहते। अब AI की मदद से किसी भी बड़े आर्टिकल का छोटा और आसान सार कुछ ही सेकंड में मिल जाएगा। जिसे वह पढ़े कर खबर को समझ सकते है।
इस नए फीचर के तहत यूजर्स को हर आर्टिकल के नीचे "Summarise" बटन दिखाई देगा। जैसे ही आप इस पर टैप करेंगे, पूरा आर्टिकल छोटे-छोटे पॉइंट्स में बदल जाएगा। इससे यूजर्स तुरंत समझ पाएंगे कि आर्टिकल उनके लिए कितना जरूरी है और क्या उन्हें इसे पूरा पढ़ना चाहिए या नहीं।
इस फीचर की जानकारी X के प्रोडक्ट हेड Nikita Bier ने खुद शेयर की। उन्होंने कहा कि यह सुविधा खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लाई गई है जिनका ध्यान ज्यादा देर तक एक ही चीज़ पर नहीं टिकता। उनके अनुसार, "इस फीचर का मकसद कम समय में ज्यादा जानकारी देना है।"
इस अपडेट को लेकर यूजर्स के बीच अलग-अलग राय देखने को मिल रही है।
इससे पहले 6 मार्च को X ने "Listen" फीचर लॉन्च किया था। इसके जरिए यूजर्स अब आर्टिकल को पढ़ने के बजाय सुन भी सकते हैं। यह फीचर Grok वॉइस टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जिससे यूजर स्क्रॉल करते हुए या फोन लॉक होने पर भी कंटेंट सुन सकते हैं।
कंपनी के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में X पर आर्टिकल फीचर की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। यह प्लेटफॉर्म के सबसे तेजी से ग्रो करने वाले फीचर्स में शामिल हो चुका है। इससे यूजर्स के कंटेंट देखने और समझने का तरीका भी तेजी से बदल रहा है।
फिलहाल यह नया AI Summarise फीचर केवल X के प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध है। भारत में Premium प्लान की कीमत लगभग ₹427 प्रति माह है, जबकि Premium Plus के लिए ₹2,570 तक खर्च करने पड़ते हैं। हालांकि शुरुआती ऑफर के तहत पहले दो महीनों के लिए लगभग 50% तक की छूट भी दी जा रही है।