Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में 35 दिन में मिले 6,111 नए टीबी मरीज, AI ने 11,091 गांवों को बताया संवेदनशील

TB Mukt Bharat Campaign: 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत महाराष्ट्र में 35 दिनों में 6,111 नए मरीज मिले। एआई तकनीक की मदद से राज्य के 11,091 गांवों को टीबी के लिए संवेदनशील चिह्नित किया गया।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 25, 2026 | 10:08 AM

टीबी मुक्त प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra TB Cases Prakash Abitkar: केंद्र सरकार के 100 दिवसीय ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के पहले 35 दिनों में महाराष्ट्र में टीबी के 6,111 नए मरीजों की पहचान की गई है। इसके साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित जोखिम मूल्यांकन के जरिए राज्य के 11,091 गांवों को टीबी संक्रमण के प्रति संवेदनशील क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने विधानसभा में दी।

11 हजार से अधिक गांव संवेदनशील घोषित

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि एआई विश्लेषण के आधार पर कई जिलों के गांवों को उच्च जोखिम वाले क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है। इनमें यवतमाल के 539 गांव, अमरावती के 504, नागपुर के 482, नासिक के 488 और रायगढ़ के 488 गांव शामिल हैं। इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी और जांच अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि संक्रमण की जल्द पहचान कर उपचार शुरू किया जा सके।

विदर्भ और आदिवासी क्षेत्रों पर आशंका खारिज

विधानसभा में चर्चा के दौरान कुछ सदस्यों ने विदर्भ के कपास उत्पादक और आदिवासी इलाकों में टीबी के असामान्य प्रसार की आशंका जताई। इस पर मंत्री प्रकाश आबिटकर ने कहा कि उपलब्ध आंकड़ों में ऐसी किसी विशेष स्थिति की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्यभर में राष्ट्रीय टीबी रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत समान रूप से निगरानी और उपचार की व्यवस्था लागू है।

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया में डिजिटल खेती की शुरुआत; 71,804 किसानो ने डाउनलोड किया ‘Mahavistar AI’ एप

मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, पहली ही बारिश में डूबी ‘मायानगरी’; 1914 करोड़ खर्च के दावे भी हुए फेल

वर्धा में सामान्य से कम बारिश: किसानो में बढ़ी चिंता, अगले 5 दिन लगातार बारिश का अनुमान

विकास के दावों पर आंकड़ों की चोट, फंड नहीं मिला या खर्च नहीं किया? बागी सांसदों पर MPLADS रिपोर्ट से उठे सवाल

लातूर और अहिल्यानगर के आंकड़े चिंताजनक

जिला स्तर के आंकड़ों के अनुसार, लातूर में जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच 729 नए टीबी मरीज सामने आए हैं, जबकि वर्तमान में 1,020 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं अहिल्यानगर जिले में वर्ष 2025 के दौरान 4,493 नए मामले दर्ज हुए थे और 92 मरीजों की मृत्यु हुई थी। जनवरी से मई 2026 के बीच जिले में 1,846 नए मामले तथा 10 मौतें दर्ज की गई हैं।

यह भी पढ़ें:- मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, पहली ही बारिश में डूबी ‘मायानगरी’; 1914 करोड़ खर्च के दावे भी हुए फेल

आधुनिक तकनीक से तेज हुई जांच

स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने बताया कि राज्य में टीबी की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग बढ़ाया गया है। वर्तमान में 117 एआई-सक्षम हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें, 171 सीबी-एनएएटी और 746 एनएएटी मशीनें संचालित की जा रही हैं। कुल 917 उन्नत मशीनों के माध्यम से मरीजों की शीघ्र जांच, सटीक निदान और त्वरित उपचार संभव हो रहा है।

उन्मूलन अभियान को मिल रही गति

सरकार के अनुसार, नियमित स्क्रीनिंग, सक्रिय मरीज खोज, पंजीकरण और उपचार की रणनीति के कारण टीबी उन्मूलन अभियान को गति मिली है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक मरीजों की शुरुआती चरण में पहचान कर संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ना और राज्य को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी प्रगति करना है।

 

Maharashtra tb muktan bharat campaign 6111 new cases ai identifies high risk villages

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 10:08 AM

Topics:  

  • AI
  • Health News
  • Maharashtra News
  • Prakash Ambedkar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.